News Potli
न्यूज़ पोटलीभारत के किसानों और गाँवों की आवाज़
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
News Potli
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
Share
WhatsAppFacebookX / Twitter
  1. Home
  2. एग्री बुलेटिन
  3. किसानों की आय और युवाओं के रोज़गार पर फोकस, बिहार में बड़ा प्रशिक्षण कार्यक्रम
एग्री बुलेटिन

किसानों की आय और युवाओं के रोज़गार पर फोकस, बिहार में बड़ा प्रशिक्षण कार्यक्रम

बिहार सरकार ने किसानों और युवाओं को खेती से लेकर मार्केटिंग तक प्रशिक्षित करने के लिए बड़ा अभियान शुरू किया है। इसमें केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा, बिहार कृषि विश्वविद्यालय सबौर और सभी 38 जिलों के

Pooja Rai

Pooja Rai·06 Sep 2025· 2 min read

किसानों की आय और युवाओं के रोज़गार पर फोकस, बिहार में बड़ा प्रशिक्षण कार्यक्रम

किसानों की आय और युवाओं के रोज़गार पर फोकस, बिहार में बड़ा प्रशिक्षण कार्यक्रम

बिहार सरकार ने किसानों और युवाओं को खेती से लेकर मार्केटिंग तक प्रशिक्षित करने के लिए बड़ा अभियान शुरू किया है। इसमें केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा, बिहार कृषि विश्वविद्यालय सबौर और सभी 38 जिलों के संस्थान जुड़े हैं। करीब 14 हजार किसानों को आधुनिक खेती और वैल्यू एडिशन तकनीक सिखाई जाएगी और युवाओं को ‘मास्टर ट्रेनर’ बनाकर रोज़गार से जोड़ा जाएगा।

पटना। बिहार के करीब 14 हजार किसानों को अब खेती से लेकर मार्केटिंग तक का कौशल प्रशिक्षण दिया जाएगा। राज्य सरकार की इस पहल का मकसद है कि किसानों को खेती के हर पहलू में दक्ष बनाया जाए, ताकि वे न सिर्फ बेहतर उत्पादन कर सकें बल्कि अपने उत्पाद का सही दाम भी पा सकें।

फूड प्रोसेसिंग का भी दिया जाएगा प्रशिक्षण
इसके लिए राज्य के 86 से अधिक संस्थानों का चयन किया गया है। यहां किसानों को कृषि की विभिन्न विधाओं में प्रशिक्षण दिया जाएगा। खासतौर पर सब्जी, फल, फूल, मसाले, औषधीय पौधे, फूड प्रोसेसिंग और वैल्यू एडिशन जैसे विषय शामिल होंगे।

मार्केटिंग की भी जानकारी दी जाएगी
कृषि विभाग की योजना के अनुसार, डोमेन प्रशिक्षण के लिए 1,020 और आरपीएल (Recognition of Prior Learning) के लिए 13,290 किसानों और युवाओं को जोड़ा जाएगा। प्रशिक्षण के दौरान उन्हें उन्नत तकनीक, बीज चयन, खेती की नई विधियों, भंडारण और मार्केटिंग की जानकारी दी जाएगी। इस योजना में युवाओं पर भी खास ध्यान दिया जा रहा है। उन्हें कृषि आधारित रोजगार से जोड़ने के लिए ‘मास्टर ट्रेनर’ तैयार किए जाएंगे। इन प्रशिक्षित युवाओं को स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध होंगे।

ये भी पढ़ें - गन्ना खेती में नई क्रांति: NSI और UPCSR मिलकर करेंगे ब्रीडर सीड का उत्पादन

इन संस्थानों की मदद से होगा कार्यक्रम
योजना में केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय, पूसा समस्तीपुर, बिहार कृषि विश्वविद्यालय, सबौर, कृषि उद्यान महाविद्यालय, क्षेत्रीय अनुसंधान केंद्र, कृषि विज्ञान केंद्र (KVK), बामेती (BAMETI) के साथ-साथ सभी 38 जिलों को जोड़ा गया है। इन संस्थानों और केंद्रों की मदद से किसानों और युवाओं को आधुनिक खेती की तकनीक और मार्केटिंग के गुर सिखाए जाएंगे।

सरकार का मानना है कि इस पहल से किसानों की उपज, आय और पहचान सबमें बढ़ोतरी होगी। प्रशिक्षण के बाद किसानों को विशेषज्ञ किसान के रूप में पहचान दी जाएगी और उन्हें प्रमाणपत्र भी मिलेगा।

ये देखें -

News Potli.
Clip & Share
“

— किसानों की आय और युवाओं के रोज़गार पर फोकस, बिहार में बड़ा प्रशिक्षण कार्यक्रम

newspotli.comIndia's #1 Rural Journalism Platform
agricultureagriculture newsbihar agriculture newskheti kisaniNews Potliखेती किसानी
Pooja Rai

About the Author

Pooja Rai

सभी लेख देखें
Related Coverage

और पढ़ें

Agribulletin
एग्री बुलेटिन

आलू किसानों को राहत से लेकर यूरिया की कीमत तक, इस हफ्ते की 6 बड़ी खबरें

इस हफ्ते के Agribulletin में किसानों से जुड़ी कई अहम खबरें शामिल हैं। इसमें आलू किसानों को कोल्ड स्टोरेज शुल्क में राहत, यूरिया की कीमत, एथेनॉल उत्पादन, गन्ने में प्लासी बोरर का खतरा, मौसम का हाल और मक्का, गेहूं व तुअर के ताजा बाजार भाव की जानकारी मिलेगी।

News Potli·16 Aug 2026
Agribulletin: नकली बीज-खाद से लेकर सोयाबीन रिसर्च और एथेनॉल नीति तक, जानिए खेती की बड़ी खबरें
एग्री बुलेटिन

Agribulletin: नकली बीज-खाद से लेकर सोयाबीन रिसर्च और एथेनॉल नीति तक, जानिए खेती की बड़ी खबरें

इस हफ्ते के Agribulletin में खेती-किसानी से जुड़ी कई अहम खबरों पर नजर डालेंगे। नकली बीज-खाद की शिकायत की हेल्पलाइन से लेकर Draft Seeds Bill 2025, भारत-अमेरिका की सोयाबीन रिसर्च, अरहर के T2T जीनोम और एथेनॉल नीति के अपडेट जानेंगे। साथ ही अलग-अलग राज्यों की किसान योजनाओं, मंडी भाव, फसल उत्पादन और मॉनसून की ताजा स्थिति की पूरी जानकारी मिलेगी।

Pooja Rai·09 Aug 2026
Agribulletin
एग्री बुलेटिन

MSP घोटाले से PM-Kisan तक, इस हफ्ते की 5 बड़ी कृषि खबरें Agri Bulletin में देखिए

इस हफ्ते के Agribulletin में कृषि जगत की बड़ी खबरें देखिए

Pooja Rai·02 Aug 2026
News Potli

न्यूज़ पोटली

भारत के गाँव और किसान की आवाज़

Platform

  • About Us
  • Our Team
  • Pitch Your Story
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Service

Contact Us

© 2026 News Potli. All rights reserved.

Crafted byBuildRocket LabsBuildRocket Labs