News Potli
न्यूज़ पोटलीभारत के किसानों और गाँवों की आवाज़
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
News Potli
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
Share
WhatsAppFacebookX / Twitter
  1. Home
  2. एग्री बुलेटिन
  3. किसान जागृति यात्रा का ऐलान, कन्याकुमारी से कश्मीर तक किसानों को जोड़ने की तैयारी
एग्री बुलेटिन

किसान जागृति यात्रा का ऐलान, कन्याकुमारी से कश्मीर तक किसानों को जोड़ने की तैयारी

किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल फरवरी से किसान जागृति यात्रा शुरू करेंगे, जो कन्याकुमारी से कश्मीर तक जाएगी और 19 मार्च को दिल्ली में खत्म होगी। यात्रा का मकसद किसानों को MSP की कानूनी गारंटी, कर्ज माफ

Pooja Rai

Pooja Rai·09 Jan 2026· 3 min read

किसान जागृति यात्रा का ऐलान, कन्याकुमारी से कश्मीर तक किसानों को जोड़ने की तैयारी

किसान जागृति यात्रा का ऐलान, कन्याकुमारी से कश्मीर तक किसानों को जोड़ने की तैयारी

किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल फरवरी से किसान जागृति यात्रा शुरू करेंगे, जो कन्याकुमारी से कश्मीर तक जाएगी और 19 मार्च को दिल्ली में खत्म होगी। यात्रा का मकसद किसानों को MSP की कानूनी गारंटी, कर्ज माफी, WTO से बाहर निकलने और सीड्स बिल जैसे मुद्दों पर जागरूक करना है। उन्होंने कहा कि ज्यादा उत्पादन से नहीं, बल्कि सही दाम मिलने से ही किसान खुश हो सकते हैं।

किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल ने एक बार फिर आंदोलन का ऐलान किया है। पिछले साल उन्होंने पंजाब-हरियाणा बॉर्डर पर 130 दिनों से ज्यादा भूख हड़ताल की थी। अब वे सड़क पर उतरेंगे, लेकिन इस बार विरोध के लिए नहीं, बल्कि देशभर के किसानों को जागरूक करने के लिए।

2 फरवरी से शुरू होगी यात्रा
बिज़नेस लाइन की रिपोर्ट के मुताबिक डल्लेवाल ने बताया कि फरवरी के पहले हफ्ते में, संभवतः 2 फरवरी से, “किसान जागृति यात्रा” शुरू की जाएगी। यह यात्रा कन्याकुमारी से शुरू होकर कश्मीर तक जाएगी और 19 मार्च को दिल्ली में खत्म होगी। यात्रा के अंत में दिल्ली के रामलीला मैदान में एक बड़ी किसान रैली करने की योजना है, जिसके लिए अनुमति मांगी जाएगी।

मुख्य मांगों क्या हैं?
डल्लेवाल ने कहा कि इस यात्रा के दौरान किसानों को उनकी मुख्य मांगों के बारे में बताया जाएगा, जिनमें न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) की कानूनी गारंटी, किसानों का कर्ज माफ करना, भारत को WTO (विश्व व्यापार संगठन) से बाहर करना और भूमि अधिग्रहण कानूनों को वापस लेना शामिल हैं।

ये भी पढ़ें - APEDA ने शुरू की BHARATI पहल, एग्री-स्टार्टअप्स को मिलेगा वैश्विक मंच

ड्राफ्ट सीड्स बिल पर क्या कहा?
उन्होंने ड्राफ्ट सीड्स बिल पर भी चिंता जताई और आरोप लगाया कि इससे भारतीय किसान विदेशी बीज कंपनियों पर निर्भर हो जाएंगे। उनका कहना है कि तकनीक के नाम पर जेनेटिकली मॉडिफाइड (GM) बीज देश में आएंगे, जिससे खेती की लागत बढ़ेगी और किसान कर्ज के जाल में फंस सकते हैं।

कृषि मंत्री के बयान पर क्या कहा?
केंद्रीय कृषि मंत्री के “अधिक उत्पादन से किसान खुश हैं” वाले बयान पर डल्लेवाल ने कहा कि यह सच्चाई से दूर है। उनके मुताबिक, ज्यादा उत्पादन का मतलब किसान की खुशी नहीं होता, क्योंकि किसान को अपनी फसल का सही दाम नहीं मिल रहा।उन्होंने दोहराया कि उनकी सबसे बड़ी मांग है कि भारत किसी भी हाल में WTO से बाहर आए, क्योंकि जब तक ऐसा नहीं होगा, किसानों को असली फायदा नहीं मिलेगा।
आपको बता दें कि उनकी भूख हड़ताल खत्म होने से पहले केंद्र सरकार और किसान नेताओं के बीच सात दौर की बातचीत भी हुई थी, लेकिन कोई ठोस नतीजा नहीं निकल पाया।

ये देखें -

News Potli.
Clip & Share
“

— किसान जागृति यात्रा का ऐलान, कन्याकुमारी से कश्मीर तक किसानों को जोड़ने की तैयारी

newspotli.comIndia's #1 Rural Journalism Platform
agriculture newsfarmer awareness marchFarmer leader Jagjit Singh DallewalKanyakumariKashmirMSPNews PotliShivraj Singh Chouhan
Pooja Rai

About the Author

Pooja Rai

सभी लेख देखें
Related Coverage

और पढ़ें

Agribulletin
एग्री बुलेटिन

आलू किसानों को राहत से लेकर यूरिया की कीमत तक, इस हफ्ते की 6 बड़ी खबरें

इस हफ्ते के Agribulletin में किसानों से जुड़ी कई अहम खबरें शामिल हैं। इसमें आलू किसानों को कोल्ड स्टोरेज शुल्क में राहत, यूरिया की कीमत, एथेनॉल उत्पादन, गन्ने में प्लासी बोरर का खतरा, मौसम का हाल और मक्का, गेहूं व तुअर के ताजा बाजार भाव की जानकारी मिलेगी।

News Potli·16 Aug 2026
Agribulletin: नकली बीज-खाद से लेकर सोयाबीन रिसर्च और एथेनॉल नीति तक, जानिए खेती की बड़ी खबरें
एग्री बुलेटिन

Agribulletin: नकली बीज-खाद से लेकर सोयाबीन रिसर्च और एथेनॉल नीति तक, जानिए खेती की बड़ी खबरें

इस हफ्ते के Agribulletin में खेती-किसानी से जुड़ी कई अहम खबरों पर नजर डालेंगे। नकली बीज-खाद की शिकायत की हेल्पलाइन से लेकर Draft Seeds Bill 2025, भारत-अमेरिका की सोयाबीन रिसर्च, अरहर के T2T जीनोम और एथेनॉल नीति के अपडेट जानेंगे। साथ ही अलग-अलग राज्यों की किसान योजनाओं, मंडी भाव, फसल उत्पादन और मॉनसून की ताजा स्थिति की पूरी जानकारी मिलेगी।

Pooja Rai·09 Aug 2026
Agribulletin
एग्री बुलेटिन

MSP घोटाले से PM-Kisan तक, इस हफ्ते की 5 बड़ी कृषि खबरें Agri Bulletin में देखिए

इस हफ्ते के Agribulletin में कृषि जगत की बड़ी खबरें देखिए

Pooja Rai·02 Aug 2026
News Potli

न्यूज़ पोटली

भारत के गाँव और किसान की आवाज़

Platform

  • About Us
  • Our Team
  • Pitch Your Story
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Service

Contact Us

© 2026 News Potli. All rights reserved.

Crafted byBuildRocket LabsBuildRocket Labs