News Potli
न्यूज़ पोटलीभारत के किसानों और गाँवों की आवाज़
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
News Potli
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
Share
WhatsAppFacebookX / Twitter
  1. Home
  2. एग्री बुलेटिन
  3. कश्मीर में सूखे से निपटने के लिए SKUAST ने तैयार किया एक्‍शन प्‍लान, इन फसलों की खेती करने की दी सलाह
एग्री बुलेटिन

कश्मीर में सूखे से निपटने के लिए SKUAST ने तैयार किया एक्‍शन प्‍लान, इन फसलों की खेती करने की दी सलाह

कश्मीर एक ठंडा क्षेत्र है लेकिन कृषि विशेषज्ञों के अनुसार वहां भी सूखे का खतरा मंडरा रहा है, जिसके कारण किसानों को खेती में काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है. इसका मुख्य वजह इस साल घाटी में ड्र

Pooja Rai

Pooja Rai·14 Apr 2025· 3 min read

कश्मीर में सूखे से निपटने के लिए SKUAST ने तैयार किया एक्‍शन प्‍लान, इन फसलों की खेती करने की दी सलाह

कश्मीर में सूखे से निपटने के लिए SKUAST ने तैयार किया एक्‍शन प्‍लान, इन फसलों की खेती करने की दी सलाह

कश्मीर एक ठंडा क्षेत्र है लेकिन कृषि विशेषज्ञों के अनुसार वहां भी सूखे का खतरा मंडरा रहा है, जिसके कारण किसानों को खेती में काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है. इसका मुख्य वजह इस साल घाटी में ड्राई विंटर यानी सर्दी के मौसम का शुष्‍क होना बताया जा रहा है. रिपोर्ट के मुताबिक़ जनवरी और फरवरी के महीनों में भी बारिश में करीब 80 फीसदी की कमी दर्ज की गई है. साथ ही कश्मीर में बर्फबारी में भी काफी कमी आई है. इसे देखते हुए शेर-ए-कश्‍मीर यूनिवर्सिटी ऑफ एग्रीकल्‍चर साइंसेज एंड टेक्‍नोलॉजी यानी SKUAST ने आने वाली गर्मियों में कश्‍मीर में पैदा होने वाली स्थितियों से निपटने का एक्‍शन प्‍लान तैया कर लिया है.

विशेषज्ञों ने पहले ही चेतावनी दे दी है कि गर्मियों में सूखे जैसी स्थिति पैदा हो सकती है. उन्होंने इस बात पर भी जोर दिया है कि इससे सिंचित कृषि जैसे धान, बागवानी, हाइड्रो-इलेक्ट्रिक प्रोजेक्‍ट्स और यहां तक कि पीने के पानी की सप्‍लाई जैसे क्षेत्रों पर भी गंभीर असर पड़ सकता है. इसे देखते हुए SKUAST ने बीज वितरण से लेकर फसल कैलेंडर तक को अपने एक्‍शन प्‍लान में जगह दी है. एक रिपोर्ट के मुताबिक़ SKUAST में राष्‍ट्रीय बीज परियोजना के प्रमुख आसिफ बशीर शिकारी ने कहा कि कश्मीर को पिछले कई सालों से अनियमित मौसम का सामना करना पड़ रहा है. इस साल, बिना बर्फबारी के बीती सर्दियों ने क्षेत्र को अनिश्चित स्थिति में डाल दिया है.

ये भी पढ़ें - गेहूं की फसल को आग से बचाने के लिए पंजाब सरकार ने शुरू किया जागरूकता अभियान, किसानों को दी ये सलाह

मक्का और दलहन की करें बुवाई
उन्होंने बताया कि SKUAST ने सूखे जैसी स्थिति को देखते हुए कुलपति नजीर गनई के नेतृत्व में एक 'आकस्मिक फसल योजना' तैयार कर ली है. वैज्ञानिक ने जोर देकर कहा कि सूखे जैसी स्थिति में, वह और उनके साथी चावल के अलावा बाकी फसलों की खपत की सलाह देते हैं. इसके लिए सूखा-झेलने वाली फसलों जैसे मक्का किस्मों और हाइब्रिड जैसे कि एसएमसी-8 और एसएमएच-5, और दालों की बढ़ी हुई बीज उपलब्धता की सुविधा किसानों को देते हैं. उनका कहना है कि ये ऐसी फसलें हैं जो शुष्क परिस्थितियों के लिए ज्‍यादा लचीली होती हैं. विशेष तौर पर दालों को कम पानी की जरूरत होती है और फिर भी वे न्यूनतम नुकसान के साथ उचित उपज दे सकती हैं.

कृषि इनपुट में बीज की उपलब्धता महत्वपूर्ण
उन्होंने बताया कि मौसम को देखते हुए रसद सहायता पर, जो सूखे जैसी स्थिति में फायदा और मदद के तौर पर किसानों के लिए होता है और कृषि सलाहकार सेवाएं दोनों पर काम किया जा रहा है. बताया कि कृषि इनपुट में बीज की उपलब्धता सबसे महत्वपूर्ण है, खासकर सूखे जैसी स्थितियों में, जहां सही बुवाई सामग्री का होना प्राथमिकता है. उन्होंने बताया कि उन्हें सालाना 1.5 लाख क्विंटल बीज की जरूरत होती है और किसान विशेष तौर पर प्रमाणित बीज पर निर्भर होते हैं. इस मांग को पूरा करने के लिए, विश्वविद्यालय खेत और सब्जी फसलों के कम से कम 100 क्विंटल प्रजनक बीज का उत्पादन करता है.

ये देखें -

News Potli.
Clip & Share
“

— कश्मीर में सूखे से निपटने के लिए SKUAST ने तैयार किया एक्‍शन प्‍लान, इन फसलों की खेती करने की दी सलाह

newspotli.comIndia's #1 Rural Journalism Platform
Pooja Rai

About the Author

Pooja Rai

सभी लेख देखें
Related Coverage

और पढ़ें

Agribulletin
एग्री बुलेटिन

आलू किसानों को राहत से लेकर यूरिया की कीमत तक, इस हफ्ते की 6 बड़ी खबरें

इस हफ्ते के Agribulletin में किसानों से जुड़ी कई अहम खबरें शामिल हैं। इसमें आलू किसानों को कोल्ड स्टोरेज शुल्क में राहत, यूरिया की कीमत, एथेनॉल उत्पादन, गन्ने में प्लासी बोरर का खतरा, मौसम का हाल और मक्का, गेहूं व तुअर के ताजा बाजार भाव की जानकारी मिलेगी।

News Potli·16 Aug 2026
Agribulletin: नकली बीज-खाद से लेकर सोयाबीन रिसर्च और एथेनॉल नीति तक, जानिए खेती की बड़ी खबरें
एग्री बुलेटिन

Agribulletin: नकली बीज-खाद से लेकर सोयाबीन रिसर्च और एथेनॉल नीति तक, जानिए खेती की बड़ी खबरें

इस हफ्ते के Agribulletin में खेती-किसानी से जुड़ी कई अहम खबरों पर नजर डालेंगे। नकली बीज-खाद की शिकायत की हेल्पलाइन से लेकर Draft Seeds Bill 2025, भारत-अमेरिका की सोयाबीन रिसर्च, अरहर के T2T जीनोम और एथेनॉल नीति के अपडेट जानेंगे। साथ ही अलग-अलग राज्यों की किसान योजनाओं, मंडी भाव, फसल उत्पादन और मॉनसून की ताजा स्थिति की पूरी जानकारी मिलेगी।

Pooja Rai·09 Aug 2026
Agribulletin
एग्री बुलेटिन

MSP घोटाले से PM-Kisan तक, इस हफ्ते की 5 बड़ी कृषि खबरें Agri Bulletin में देखिए

इस हफ्ते के Agribulletin में कृषि जगत की बड़ी खबरें देखिए

Pooja Rai·02 Aug 2026
News Potli

न्यूज़ पोटली

भारत के गाँव और किसान की आवाज़

Platform

  • About Us
  • Our Team
  • Pitch Your Story
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Service

Contact Us

© 2026 News Potli. All rights reserved.

Crafted byBuildRocket LabsBuildRocket Labs