News Potli
न्यूज़ पोटलीभारत के किसानों और गाँवों की आवाज़
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
News Potli
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
Share
WhatsAppFacebookX / Twitter
  1. Home
  2. एग्री बुलेटिन
  3. कर्नाटक में 1.01 लाख टन चना MSP पर खरीदेगा केंद्र
एग्री बुलेटिन

कर्नाटक में 1.01 लाख टन चना MSP पर खरीदेगा केंद्र

केंद्र सरकार ने कर्नाटक में रबी 2026–27 सीजन के लिए 1.01 लाख टन चना MSP पर खरीदने की मंजूरी दी है, जिसका MSP 5,875 रुपये प्रति क्विंटल है। कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने राज्य सरकार से पूरी मात्रा क

Pooja Rai

Pooja Rai·23 Jan 2026· 3 min read

कर्नाटक में 1.01 लाख टन चना MSP पर खरीदेगा केंद्र

कर्नाटक में 1.01 लाख टन चना MSP पर खरीदेगा केंद्र

केंद्र सरकार ने कर्नाटक में रबी 2026–27 सीजन के लिए 1.01 लाख टन चना MSP पर खरीदने की मंजूरी दी है, जिसका MSP 5,875 रुपये प्रति क्विंटल है। कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने राज्य सरकार से पूरी मात्रा की खरीद सुनिश्चित करने को कहा और पिछली फसलों की अधूरी खरीद पर नाराज़गी जताई। वहीं, देश में इस रबी सीजन में चना की खेती का रकबा 5 प्रतिशत बढ़ा है, जिसमें राजस्थान, मध्य प्रदेश और कर्नाटक आगे हैं।

केंद्र सरकार के कृषि मंत्रालय ने कर्नाटक में रबी सीजन 2026–27 के लिए 1.01 लाख टन चना (बंगाल ग्राम) को न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) पर खरीदने की मंजूरी दे दी है। कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बताया कि इसकी कुल कीमत करीब 595 करोड़ रुपये है। केंद्र सरकार ने इस सीजन के लिए चने का MSP 5,875 रुपये प्रति क्विंटल तय किया है।

कृषि मंत्री ने लगाए आरोप
कृषि मंत्री ने कर्नाटक सरकार से कहा है कि किसानों को पूरा फायदा देने के लिए मंजूर पूरी मात्रा की खरीद सुनिश्चित की जाए। उन्होंने राज्य की कांग्रेस सरकार पर आरोप लगाया कि पिछले वर्षों में उसने केंद्र द्वारा मंजूर की गई पूरी मात्रा की खरीद नहीं की। चौहान ने बताया कि 2024–25 में तूर दाल और 2025–26 में टोटापुरी आम की खरीद में भी राज्य सरकार लक्ष्य पूरा नहीं कर पाई थी।

खरीदी में लापरवाही
उन्होंने कहा कि 2024–25 में तूर दाल की 3 लाख टन खरीद की मंजूरी थी, लेकिन कर्नाटक ने केवल 2.16 लाख टन ही खरीदा। इसी तरह, 2025–26 में कीमत गिरने के दौरान टोटापुरी आम की 2.5 लाख टन खरीद मंजूर थी, जबकि राज्य ने सिर्फ 1.37 लाख टन आम की खरीद की।

ये भी पढ़ें - कृषि निर्यात में बिहार की बड़ी कामयाबी, मिथिला मखाना पहुंचा दुबई

चना के रकबे में बढ़ोतरी
आपको बता दें कि मौजूदा रबी बुवाई सीजन में चना (बंगाल ग्राम) की खेती का रकबा बढ़ा है। 16 जनवरी तक देश में चना की बुवाई 5 प्रतिशत बढ़कर 95.87 लाख हेक्टेयर हो गई है, जबकि पिछले साल इसी समय यह 91.22 लाख हेक्टेयर थी।
चना के रकबे में बढ़ोतरी मुख्य रूप से राजस्थान, मध्य प्रदेश और कर्नाटक में हुई है। राजस्थान में चना की खेती बढ़कर 20.58 लाख हेक्टेयर हो गई है, जो पिछले साल 16.55 लाख हेक्टेयर थी। मध्य प्रदेश में यह 15.54 लाख हेक्टेयर पहुंच गई है, जबकि पिछले साल 13.54 लाख हेक्टेयर थी। कर्नाटक में भी चना का रकबा बढ़कर 9.50 लाख हेक्टेयर हो गया है, जो पिछले साल 6.79 लाख हेक्टेयर था।हालांकि, महाराष्ट्र में चना की खेती का रकबा घटा है। राज्य में इस साल चना की बुवाई 25.36 लाख हेक्टेयर रही, जबकि पिछले साल यह 28.73 लाख हेक्टेयर थी।

VB-G RAM G योजना के लिए कहा
इस बीच, चौहान ने कहा कि कांग्रेस पार्टी VB-G RAM G योजना को लेकर गलत जानकारी फैला रही है। उन्होंने बताया कि केंद्र सरकार ने हाल ही में इस योजना की शुरुआत की है, जो मनरेगा की जगह लाई जा रही है। इस नई योजना के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में 125 दिन का रोजगार दिया जाएगा, जबकि पहले 100 दिन का प्रावधान था। साथ ही, इस योजना के तहत जल संरक्षण, खेतों से जुड़ा ढांचा, तालाब, चेक डैम, स्कूल, सड़क और नालियों जैसे स्थायी संपत्ति वाले काम कराए जाएंगे।

ये देखें -

News Potli.
Clip & Share
“

— कर्नाटक में 1.01 लाख टन चना MSP पर खरीदेगा केंद्र

newspotli.comIndia's #1 Rural Journalism Platform
agriculture newschickpeaskarnataka newsMSPNews PotliShivraj Singh ChouhanVB-G Ram Gखेती किसानी
Pooja Rai

About the Author

Pooja Rai

सभी लेख देखें
Related Coverage

और पढ़ें

Agribulletin
एग्री बुलेटिन

आलू किसानों को राहत से लेकर यूरिया की कीमत तक, इस हफ्ते की 6 बड़ी खबरें

इस हफ्ते के Agribulletin में किसानों से जुड़ी कई अहम खबरें शामिल हैं। इसमें आलू किसानों को कोल्ड स्टोरेज शुल्क में राहत, यूरिया की कीमत, एथेनॉल उत्पादन, गन्ने में प्लासी बोरर का खतरा, मौसम का हाल और मक्का, गेहूं व तुअर के ताजा बाजार भाव की जानकारी मिलेगी।

News Potli·16 Aug 2026
Agribulletin: नकली बीज-खाद से लेकर सोयाबीन रिसर्च और एथेनॉल नीति तक, जानिए खेती की बड़ी खबरें
एग्री बुलेटिन

Agribulletin: नकली बीज-खाद से लेकर सोयाबीन रिसर्च और एथेनॉल नीति तक, जानिए खेती की बड़ी खबरें

इस हफ्ते के Agribulletin में खेती-किसानी से जुड़ी कई अहम खबरों पर नजर डालेंगे। नकली बीज-खाद की शिकायत की हेल्पलाइन से लेकर Draft Seeds Bill 2025, भारत-अमेरिका की सोयाबीन रिसर्च, अरहर के T2T जीनोम और एथेनॉल नीति के अपडेट जानेंगे। साथ ही अलग-अलग राज्यों की किसान योजनाओं, मंडी भाव, फसल उत्पादन और मॉनसून की ताजा स्थिति की पूरी जानकारी मिलेगी।

Pooja Rai·09 Aug 2026
Agribulletin
एग्री बुलेटिन

MSP घोटाले से PM-Kisan तक, इस हफ्ते की 5 बड़ी कृषि खबरें Agri Bulletin में देखिए

इस हफ्ते के Agribulletin में कृषि जगत की बड़ी खबरें देखिए

Pooja Rai·02 Aug 2026
News Potli

न्यूज़ पोटली

भारत के गाँव और किसान की आवाज़

Platform

  • About Us
  • Our Team
  • Pitch Your Story
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Service

Contact Us

© 2026 News Potli. All rights reserved.

Crafted byBuildRocket LabsBuildRocket Labs