News Potli
न्यूज़ पोटलीभारत के किसानों और गाँवों की आवाज़
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
News Potli
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
Share
WhatsAppFacebookX / Twitter
  1. Home
  2. एग्री बुलेटिन
  3. कपास पर 11 प्रतिशत आयात शुल्क हटाने से किसे फायदा और किसे नुकसान? जानिए शुल्क छूट की क्या है वजह?
एग्री बुलेटिन

कपास पर 11 प्रतिशत आयात शुल्क हटाने से किसे फायदा और किसे नुकसान? जानिए शुल्क छूट की क्या है वजह?

केंद्र सरकार ने कपास पर 20 सितंबर 2025 तक के लिए 11 प्रतिशत इंपोर्ट ड्यूटी हटा दी है। सरकार का दावा है कि उसके इस फैसले से टेक्सटाइल इंडस्ट्री को राहत मिलेगी और निर्यात को बढ़ावा मिलेगा, लेकिन किसान स

Pooja Rai

Pooja Rai·21 Aug 2025· 3 min read

कपास पर 11 प्रतिशत आयात शुल्क हटाने से किसे फायदा और किसे नुकसान? जानिए शुल्क छूट की क्या है वजह?

कपास पर 11 प्रतिशत आयात शुल्क हटाने से किसे फायदा और किसे नुकसान? जानिए शुल्क छूट की क्या है वजह?

केंद्र सरकार ने कपास पर 20 सितंबर 2025 तक के लिए 11 प्रतिशत इंपोर्ट ड्यूटी हटा दी है। सरकार का दावा है कि उसके इस फैसले से टेक्सटाइल इंडस्ट्री को राहत मिलेगी और निर्यात को बढ़ावा मिलेगा, लेकिन किसान संगठनों का आरोप है कि यह फैसला किसानों के खिलाफ है और इसका सीधा असर उनकी कमाई पर पड़ेगा।

मोदी सरकार के कपास से इंपोर्ट ड्यूटी हटाने के फैसले से टेक्स्टाइल इंडस्ट्री को बहुत फायदा मिल सकता है, ये तो सही बात है। लेकिन उन किसानों का क्या जो कपास की खेती करते हैं। क्या सरकार के इस फैसले से उन्हें भी कुछ फ़ायदा होने वाला है? तो जवाब है, नहीं। यही वजह है कि कपास उत्पादक किसान इसका विरोध कर रहे हैं। वहीं टेक्स्टाइल इंडस्ट्री इस फैसले का स्वागत कर रही है।

किसानों का हो सकता है नुक़सान
सरकार के इस फैसले से किसानों को इसकी बड़ी कीमत चुकानी पड़ सकती है। अगर विदेश से सस्ता कपास बड़ी तादाद में आया तो घरेलू मंडियों में इसकी कीमतें गिर सकती हैं। किसान को अपनी उपज कम दाम पर बेचनी पड़ सकती है। जिसकी वजह से उन्हें लागत निकालना भी मुश्किल होगा।

किसान नेता ने क्या कहा ?
कुछ जानकारों का कहना है कि, सरकार ने ये छूट सिर्फ 40 दिनों के लिए दी है, कपास की नई फसल आने तक वापस से इंपोर्ट ड्यूटी 11% हो जाएगी, जिससे किसानों का कोई नुकसान नहीं होगा, लेकिन शेतकरी संगठन के संस्थापक सदस्य और बड़े किसान नेता विजय जवांधिया का मानना है कि, सरकार का ये फैसला किसानों के ताबूत में आखिरी कील साबित होगा। उन्होंने मोदी सरकार को चिट्ठी लिखकर अपना विरोध भी दर्ज कराया है।

ये भी पढ़ें - भारत ने घरेलू उद्योग को बढ़ावा देने के लिए सितंबर तक 11 प्रतिशत कपास आयात शुल्क हटाया

इंपोर्ट ड्यूटी हटाने की क्या है वजह?
दरअसल अमेरिका ने भारत पर पहले 25% टैरिफ लगाया। इसके बाद रूस से कच्चे तेल की खरीद को लेकर 25 परसेंट टैरिफ अलग से लगाने की भी धमकी दी है। वहीं, दूसरे एशियाई देशों जैसे कि बांग्लादेश पर 20 परसेंट, वियतनाम पर भी 20 परसेंट और चीन पर 30 परसेंट का टैरिफ लगाया है, जो भारत पर लगाए गए टैरिफ के मुकाबले कम है। इससे भारतीय एक्सपोर्टर को इंटरनेशनल मार्केट में कॉम्पटीशन करने में दिक्कत हो रही है। सरकार को डर था कि, कहीं इस वजह से भारत की टेक्स्टाइल इंडस्ट्री को भारी नुकसान ना हो जाए। उन्हें घाटे से उभारने के लिए मोदी सरकार ने 19 अगस्त को कॉटन पर से इंपोर्ट ड्यूटी को तुरंत हटाने का फैसला लिया है। ये आदेश 30 सितंबर तक लागू रहेगा।

ये देखें -

News Potli.
Clip & Share
“

— कपास पर 11 प्रतिशत आयात शुल्क हटाने से किसे फायदा और किसे नुकसान? जानिए शुल्क छूट की क्या है वजह?

newspotli.comIndia's #1 Rural Journalism Platform
cotton farmingcotton importcotton industryimport dutykheti kisaniNews PotliShivraj Singh Chouhantextile industry
Pooja Rai

About the Author

Pooja Rai

सभी लेख देखें
Related Coverage

और पढ़ें

Agribulletin
एग्री बुलेटिन

आलू किसानों को राहत से लेकर यूरिया की कीमत तक, इस हफ्ते की 6 बड़ी खबरें

इस हफ्ते के Agribulletin में किसानों से जुड़ी कई अहम खबरें शामिल हैं। इसमें आलू किसानों को कोल्ड स्टोरेज शुल्क में राहत, यूरिया की कीमत, एथेनॉल उत्पादन, गन्ने में प्लासी बोरर का खतरा, मौसम का हाल और मक्का, गेहूं व तुअर के ताजा बाजार भाव की जानकारी मिलेगी।

News Potli·16 Aug 2026
Agribulletin: नकली बीज-खाद से लेकर सोयाबीन रिसर्च और एथेनॉल नीति तक, जानिए खेती की बड़ी खबरें
एग्री बुलेटिन

Agribulletin: नकली बीज-खाद से लेकर सोयाबीन रिसर्च और एथेनॉल नीति तक, जानिए खेती की बड़ी खबरें

इस हफ्ते के Agribulletin में खेती-किसानी से जुड़ी कई अहम खबरों पर नजर डालेंगे। नकली बीज-खाद की शिकायत की हेल्पलाइन से लेकर Draft Seeds Bill 2025, भारत-अमेरिका की सोयाबीन रिसर्च, अरहर के T2T जीनोम और एथेनॉल नीति के अपडेट जानेंगे। साथ ही अलग-अलग राज्यों की किसान योजनाओं, मंडी भाव, फसल उत्पादन और मॉनसून की ताजा स्थिति की पूरी जानकारी मिलेगी।

Pooja Rai·09 Aug 2026
Agribulletin
एग्री बुलेटिन

MSP घोटाले से PM-Kisan तक, इस हफ्ते की 5 बड़ी कृषि खबरें Agri Bulletin में देखिए

इस हफ्ते के Agribulletin में कृषि जगत की बड़ी खबरें देखिए

Pooja Rai·02 Aug 2026
News Potli

न्यूज़ पोटली

भारत के गाँव और किसान की आवाज़

Platform

  • About Us
  • Our Team
  • Pitch Your Story
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Service

Contact Us

© 2026 News Potli. All rights reserved.

Crafted byBuildRocket LabsBuildRocket Labs