Skip to content
News Potli
एग्री बुलेटिन

कई राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी के बीच किसानों के लिए एडवाइजरी जारी

देशभर में मानसून का दौर जारी है. भारत मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक देश के कई हिस्सों में अगले कुछ दिनों तक भारी से अति भारी बारिश का सिलसिला जारी रहेगा. एग्रोमेट डिवीजन ने पूर्वोत्तर और उत्तर भारत के

NP

Pooja Rai· Correspondent

7 अगस्त 2025· 3 min read

कई राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी के बीच किसानों के लिए एडवाइजरी जारी

कई राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी के बीच किसानों के लिए एडवाइजरी जारी

एग्रोमेट डिवीजन ने पूर्वोत्तर और उत्तर भारत के कुछ राज्यों के लिए एडवायजरी जारी की है. एग्रोमेट ने किसानों को चेतावनी के साथ कई अहम सलाह भी दी है.

देशभर में मानसून का दौर जारी है. भारत मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक देश के कई हिस्सों में अगले कुछ दिनों तक भारी से अति भारी बारिश का सिलसिला जारी रहेगा. एग्रोमेट डिवीजन ने पूर्वोत्तर और उत्तर भारत के कुछ राज्यों के लिए एडवायजरी जारी की है. एग्रोमेट ने किसानों को चेतावनी के साथ कई अहम सलाह भी दी है, जिससे वे अपना फसल और पशुधन का नुकसान होने से रोक सकते हैं या नुकसान को काफी हद तक कम कर सकते हैं.

7 से 13 अगस्त तक बारिश की संभावना
आईएमडी के अनुसार, अरुणाचल प्रदेश में 8 अगस्त को अलग-अलग स्थानों पर अत्यधिक भारी बारिश होने की संभावना है. साथ ही, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में 7 से 13 अगस्त के दौरान हल्की से मध्यम बारिश के साथ भारी बारिश के दौर की संभावना बनी हुई है. ऐसे में अरुणाचल प्रदेश में नई बुवाई या रोपाई को फिलहाल टालने की सलाह दी गई है. साथ ही, लगभग पक चुके केले के गुच्छों की कटाई कर उन्हें सूखी और सुरक्षित जगह पर रखने के लिए कहा है. वहीं, धान, मक्का, कोदो, सोयाबीन और सब्जियों के खेतों से जलभराव को रोकने के लिए निकासी की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने की सलाह दी है.

ये भी पढ़ें - किसानों के हितों से समझौता नहीं, चाहे कोई भी कीमत चुकानी पड़े: प्रधानमंत्री मोदी

10 अगस्त से इन राज्यों में होगी बारिश
इसके अलावा 10 अगस्त से उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और पूर्वी उत्तर प्रदेश में भी भारी बारिश का नया दौर शुरू होने की संभावना है. ऐसे में उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश के किसानों को फसलों के खेतों में जल निकासी की व्यवस्था करने और खेतों की मेड़ों को मजबूत करने की सलाह दी गई है. सब्जियों की बुवाई भी कुछ दिनों के लिए रोकने की सलाह दी गई है.

केले और नारियल के पौधों को सहारा देने की है जरूरत
आईएमडी के अनुसार, तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक और तेलंगाना में भी अगले कुछ दिनों तक तेज बारिश और आंधी-तूफान की आशंका है. ऐसे में इन क्षेत्रों में फसलों, विशेषकर केले और नारियल के पौधों को सहारा देने की जरूरत है, ताकि तेज हवाओं से वे न गिरें. वहीं, बिहार में मक्का, प्याज, मिर्च, रागी जैसी खड़ी फसलों में जलभराव से बचाव जरूरी है. सभी कृषि क्षेत्रों में जलनिकासी, फसल की सुरक्षा और मिट्टी कटाव रोकने की तैयारी करने की सलाह दी गई है.

ये देखें -

NP

About the Author

Pooja Rai

Correspondent

सभी लेख देखें
Related Coverage

और पढ़ें.

ILDC कॉन्फ्रेंस 2025: कृषि की चुनौतियों में किरायेदार किसान, कैसे मिले सुरक्षा और अधिकार!
एग्री बुलेटिन

ILDC कॉन्फ्रेंस 2025: कृषि की चुनौतियों में किरायेदार किसान, कैसे मिले सुरक्षा और अधिकार!

भारत एक कृषि प्रधान देश हैं। जहां एक व्यापक किसान वर्ग कृषि पर आश्रित है। इस किसान वर्ग में एक बड़ी आबादी किरायेदार किसानों की भी है। इन किरायेदार किसानों को असलियत में किसान नहीं माना जाता है। इस स्थ

Pooja Rai·28 फ़र॰ 2026·9 min
भारत-अमेरिका डील के बाद GM फसलों पर क्यों बढ़ी बहस?
एग्री बुलेटिन

भारत-अमेरिका डील के बाद GM फसलों पर क्यों बढ़ी बहस?

भारत-अमेरिका व्यापार समझौते के बाद GM (जेनेटिकली मॉडिफाइड) फसलों को लेकर बहस तेज हो गई है। भारत ने कुछ अमेरिकी कृषि उत्पादों पर कम या शून्य शुल्क देने की सहमति दी है, लेकिन सरकार का कहना है कि संवेदनश

Pooja Rai·9 फ़र॰ 2026·3 min
राष्ट्रीय दलहन क्रांति: बिहार को दलहन खेती बढ़ाने के लिए 93.75 करोड़ की मदद
एग्री बुलेटिन

राष्ट्रीय दलहन क्रांति: बिहार को दलहन खेती बढ़ाने के लिए 93.75 करोड़ की मदद

सीहोर में आयोजित राष्ट्रीय दलहन कार्यक्रम में केंद्र ने देश में दलहन उत्पादन बढ़ाने की पहल शुरू की और बिहार को 93.75 करोड़ रुपये की सहायता दी। बिहार सरकार ने पांच साल में दलहन उत्पादन में आत्मनिर्भर ब

Pooja Rai·9 फ़र॰ 2026·2 min