News Potli
न्यूज़ पोटलीभारत के किसानों और गाँवों की आवाज़
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
News Potli
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
Share
WhatsAppFacebookX / Twitter
  1. Home
  2. एग्री बुलेटिन
  3. ऐसी व्यवस्था बनायें जिससे किसानों को अच्छे दाम मिल सकें : कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान
एग्री बुलेटिन

ऐसी व्यवस्था बनायें जिससे किसानों को अच्छे दाम मिल सकें : कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान

केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण और ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज समग्र कृषि क्षेत्र की प्रगति के संबंध में वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से एक बैठक में समीक्षा की। वीसी द्वारा भोपाल से ज

Pooja Rai

Pooja Rai·28 Feb 2025· 4 min read

ऐसी व्यवस्था बनायें जिससे किसानों को अच्छे दाम मिल सकें : कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान

ऐसी व्यवस्था बनायें जिससे किसानों को अच्छे दाम मिल सकें : कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान

केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण और ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज समग्र कृषि क्षेत्र की प्रगति के संबंध में वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से एक बैठक में समीक्षा की। वीसी द्वारा भोपाल से जुड़े केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह ने कृषि भवन, नई दिल्ली में बैठक में उपस्थित वरिष्ठ अधिकारियों से फसलों की बुआई, उपार्जन, मौसम व जलाशयों की स्थिति की जानकारी लेने के साथ ही उपज के थोक व खुदरा मूल्यों के बारे में समीक्षा करते हुए विभागीय अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। बैठक में केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण सचिव श्री देवेश चतुर्वेदी सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

विभिन्न उपज की पैदावार अच्छी होने की संभावना के मद्देनजर केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि ऐसी व्यवस्था बनाएं जिससे कि किसानों को अच्छे भाव मिल सकें। उन्होंने कहा कि अधिकारियों की सदैव यहीं मंशा रहना चाहिए कि किसानों को उनकी फसल के बेहतर दाम मिलें, इसमें कहीं कोई कमी नहीं रहनी चाहिए। देश के आम बजट में की गई मखाना बोर्ड के गठन की घोषणा के क्रम में कृषि मंत्री चौहान ने निर्देशित किया कि बोर्ड बनाने की प्रक्रिया में तेजी लाई जाएं, साथ ही उन्होंने मखाना उत्पादक किसानों से सुझाव लेने के निर्देश भी दिए ताकि उनके आधार पर मखाना के सभी किसानों के हितों के मद्देनजर कार्य किया जा सकें।

बुवाई 0.472 लाख हेक्टेयर ज्यादा
केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह द्वारा ली गई इस साप्ताहिक समीक्षा बैठक में ग्रीष्मकालीन बुआई की प्रगति के बारे में अधिकारियों द्वारा बताया गया कि 21 फरवरी 2025 तक कुल फसल बुआई क्षेत्रफल 2024-25 में 22.317 लाख हेक्टेयर हो चुका है जो कि 2023-24 की समान अवधि तक 21.845 लाख हेक्टेयर था, यानी 0.472 लाख हेक्टेयर ज्यादा बुआई हुई है। इसमें धान का बुआई क्षेत्र गत वर्ष के 18.197 लाख हेक्टेयर की तुलना में इस साल 19.492 लाख हेक्टेयर हो चुका है, जो 1.294 लाख हेक्टेयर अधिक है। इसी तरह, अन्य फसलों का बुआई क्षेत्र लगभग सामान्य के आसपास है और बुआई निरंतर जारी है जिससे उम्मीद है कि कुल क्षेत्रफल गत वर्ष से अधिक हो सकता है।

आलू, प्याज़ और टमाटर की बुवाई ज़्यादा
बैठक में बताया गया कि रबी मौसम के लिए प्रमुख उत्पादक राज्यों में प्याज व आलू की बुआई की स्थिति 21 फरवरी 2025 तक गत वर्ष से अधिक है। प्याज की बुआई 10.29 लाख हेक्टेयर और आलू की बुआई 19.82 लाख हेक्टेयर में हो चुकी है जो कि क्रमशः 1.66 लाख हेक्टेयर और 0.31 लाख हेक्टेयर ज्यादा है, वहीं टमाटर की बुआई 2.41 लाख हेक्टेयर में हो चुकी है। प्याज, आलू व टमाटर की बुआई के लिए समय अभी भी उपलब्ध है और मौजूदा अच्छी बाजार कीमतों को देखते हुए सामान्य क्षेत्र हासिल करने की उम्मीद है।

ये भी पढ़ें - खेत की मिट्टी का Nitrogen Test करने का जानिए ये आसान तरीका

मौसम की स्थिति
मौसम की स्थिति के बारे में बताया गया है कि इस सप्ताह (27 फरवरी से 5 मार्च 2025) के लिए तापमान पूर्वानुमान की चेतावनी के अनुसार एक सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव में, सप्ताह के पहले भाग के दौरान पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में काफी व्यापक से व्यापक वर्षा/बर्फबारी की संभावना है। इस क्षेत्र के एकाकी भाग में 27 व 28 फरवरी को भारी वर्षा/बर्फबारी की भी संभावना है। इसी अवधि के दौरान उत्तर-पश्चिम भारत के आसपास के मैदानी इलाकों में हल्की/मध्यम वर्षा होने की संभावना है, वहीं सप्ताह के कुछ दिनों के दौरान दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत और पूर्वोत्तर भारत में हल्की/मध्यम, छिटपुट से लेकर अत्यधिक वर्षा होने की भी संभावना है। सप्ताह के दौरान कुल मिलाकर, देश के सभी समरूप क्षेत्रों में वर्षा सामान्य से कम रहने की संभावना है, केवल उत्तर-पश्चिम भारत और दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत को छोड़कर, जहां सामान्य से ऊपर वर्षा गतिविधि की संभावना है।

ये देखें -

News Potli.
Clip & Share
“

— ऐसी व्यवस्था बनायें जिससे किसानों को अच्छे दाम मिल सकें : कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान

newspotli.comIndia's #1 Rural Journalism Platform
agriculture newskheti kisaniNews PotliShivraj Singh Chouhanखेती किसानी
Pooja Rai

About the Author

Pooja Rai

सभी लेख देखें
Related Coverage

और पढ़ें

Agribulletin
एग्री बुलेटिन

आलू किसानों को राहत से लेकर यूरिया की कीमत तक, इस हफ्ते की 6 बड़ी खबरें

इस हफ्ते के Agribulletin में किसानों से जुड़ी कई अहम खबरें शामिल हैं। इसमें आलू किसानों को कोल्ड स्टोरेज शुल्क में राहत, यूरिया की कीमत, एथेनॉल उत्पादन, गन्ने में प्लासी बोरर का खतरा, मौसम का हाल और मक्का, गेहूं व तुअर के ताजा बाजार भाव की जानकारी मिलेगी।

News Potli·16 Aug 2026
Agribulletin: नकली बीज-खाद से लेकर सोयाबीन रिसर्च और एथेनॉल नीति तक, जानिए खेती की बड़ी खबरें
एग्री बुलेटिन

Agribulletin: नकली बीज-खाद से लेकर सोयाबीन रिसर्च और एथेनॉल नीति तक, जानिए खेती की बड़ी खबरें

इस हफ्ते के Agribulletin में खेती-किसानी से जुड़ी कई अहम खबरों पर नजर डालेंगे। नकली बीज-खाद की शिकायत की हेल्पलाइन से लेकर Draft Seeds Bill 2025, भारत-अमेरिका की सोयाबीन रिसर्च, अरहर के T2T जीनोम और एथेनॉल नीति के अपडेट जानेंगे। साथ ही अलग-अलग राज्यों की किसान योजनाओं, मंडी भाव, फसल उत्पादन और मॉनसून की ताजा स्थिति की पूरी जानकारी मिलेगी।

Pooja Rai·09 Aug 2026
Agribulletin
एग्री बुलेटिन

MSP घोटाले से PM-Kisan तक, इस हफ्ते की 5 बड़ी कृषि खबरें Agri Bulletin में देखिए

इस हफ्ते के Agribulletin में कृषि जगत की बड़ी खबरें देखिए

Pooja Rai·02 Aug 2026
News Potli

न्यूज़ पोटली

भारत के गाँव और किसान की आवाज़

Platform

  • About Us
  • Our Team
  • Pitch Your Story
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Service

Contact Us

© 2026 News Potli. All rights reserved.

Crafted byBuildRocket LabsBuildRocket Labs