Skip to content
News Potli
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • साक्षात्कार
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
सहयोग करें
News Potli
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • साक्षात्कार
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
सहयोग करें
Share
WhatsAppFacebookX / Twitter
  1. Home
  2. एग्री बुलेटिन
  3. एथेनॉल से बची शुगर इंडस्ट्री, खेती में चाहिए नई तकनीक: केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी
एग्री बुलेटिन

एथेनॉल से बची शुगर इंडस्ट्री, खेती में चाहिए नई तकनीक: केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि देश की शुगर इंडस्ट्री सिर्फ एथेनॉल की वजह से बची हुई है और खेती में नई तकनीकों की ज़रूरत है। उन्होंने बताया कि विदर्भ और मराठवाड़ा में किसानों की आत्महत्याओं की म

NP

Pooja Rai· Correspondent

15 सितंबर 2025· 2 min read

agriculture newsethanol productionkheti kisani
एथेनॉल से बची शुगर इंडस्ट्री, खेती में चाहिए नई तकनीक: केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी

एथेनॉल से बची शुगर इंडस्ट्री, खेती में चाहिए नई तकनीक: केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि देश की शुगर इंडस्ट्री सिर्फ एथेनॉल की वजह से बची हुई है और खेती में नई तकनीकों की ज़रूरत है। उन्होंने बताया कि विदर्भ और मराठवाड़ा में किसानों की आत्महत्याओं की मुख्य वजह पानी की कमी रही है। गडकरी ने कहा कि चीनी की अधिकता होने के बावजूद मिलें एथेनॉल उत्पादन से चल रही हैं।

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने रविवार को कहा कि भारत में शुगर इंडस्ट्री (चीनी उद्योग) आज सिर्फ इसलिए बची हुई है क्योंकि इसमें एथेनॉल का इस्तेमाल शुरू हुआ। उन्होंने खेती में नई तकनीकों की ज़रूरत पर भी ज़ोर दिया।

पुणे में नाम फाउंडेशन के कार्यक्रम में गडकरी ने कहा कि विदर्भ और मराठवाड़ा में किसानों की आत्महत्याओं की सबसे बड़ी वजह खेती के लिए पानी की कमी रही है। अगर पानी पर्याप्त होता तो किसानों को ऐसे कदम नहीं उठाने पड़ते। उन्होंने नाम फाउंडेशन के काम की सराहना की, जो अभिनेता नाना पाटेकर और मकरंद अनासपुरे चला रहे हैं।

चीनी मिलें एथेनॉल बनने की वजह से ही बची है
गडकरी ने कहा कि भारत हर साल करोड़ों रुपये का पेट्रोल-डीजल आयात करता है, जबकि एथेनॉल से यह बोझ कम हो सकता है। उन्होंने बताया कि देश में चीनी की अधिकता है, और चीनी मिलें एथेनॉल बनने की वजह से ही बची हुई हैं।

ये भी पढ़ें - FCO के दायरे में आए बायोस्टिमुलेंट्स, 9,352 उत्पाद रद्द

20% एथेनॉल-मिश्रित पेट्रोल (E20) को लेकर सोशल मीडिया पर बहस
हाल ही में कांग्रेस ने गडकरी पर आरोप लगाया था कि वे एथेनॉल उत्पादन को बढ़ावा दे रहे हैं, जबकि उनके बेटे एथेनॉल से जुड़ी कंपनियों से जुड़े हैं। हालांकि भाजपा ने इन आरोपों को बेबुनियाद बताया।

इसी बीच, 20% एथेनॉल-मिश्रित पेट्रोल (E20) को लेकर सोशल मीडिया पर बहस भी छिड़ी रही। कुछ लोगों ने दावा किया कि इससे गाड़ियों का माइलेज कम हो रहा है और इंजन पर असर पड़ रहा है। इस पर गडकरी ने कहा कि ये एक “पेड कैंपेन” है, जिससे उन्हें राजनीतिक तौर पर निशाना बनाया जा रहा है।

ये देखें -

News Potli.
Clip & Share
“

— एथेनॉल से बची शुगर इंडस्ट्री, खेती में चाहिए नई तकनीक: केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी

newspotli.comIndia's #1 Rural Journalism Platform
NP

About the Author

Pooja Rai

Correspondent

सभी लेख देखें
Related Coverage

और पढ़ें.

ILDC कॉन्फ्रेंस 2025: कृषि की चुनौतियों में किरायेदार किसान, कैसे मिले सुरक्षा और अधिकार!
एग्री बुलेटिन

ILDC कॉन्फ्रेंस 2025: कृषि की चुनौतियों में किरायेदार किसान, कैसे मिले सुरक्षा और अधिकार!

भारत एक कृषि प्रधान देश हैं। जहां एक व्यापक किसान वर्ग कृषि पर आश्रित है। इस किसान वर्ग में एक बड़ी आबादी किरायेदार किसानों की भी है। इन किरायेदार किसानों को असलियत में किसान नहीं माना जाता है। इस स्थ

Pooja Rai·28 फ़र॰ 2026·9 min
भारत-अमेरिका डील के बाद GM फसलों पर क्यों बढ़ी बहस?
एग्री बुलेटिन

भारत-अमेरिका डील के बाद GM फसलों पर क्यों बढ़ी बहस?

भारत-अमेरिका व्यापार समझौते के बाद GM (जेनेटिकली मॉडिफाइड) फसलों को लेकर बहस तेज हो गई है। भारत ने कुछ अमेरिकी कृषि उत्पादों पर कम या शून्य शुल्क देने की सहमति दी है, लेकिन सरकार का कहना है कि संवेदनश

Pooja Rai·9 फ़र॰ 2026·3 min
राष्ट्रीय दलहन क्रांति: बिहार को दलहन खेती बढ़ाने के लिए 93.75 करोड़ की मदद
एग्री बुलेटिन

राष्ट्रीय दलहन क्रांति: बिहार को दलहन खेती बढ़ाने के लिए 93.75 करोड़ की मदद

सीहोर में आयोजित राष्ट्रीय दलहन कार्यक्रम में केंद्र ने देश में दलहन उत्पादन बढ़ाने की पहल शुरू की और बिहार को 93.75 करोड़ रुपये की सहायता दी। बिहार सरकार ने पांच साल में दलहन उत्पादन में आत्मनिर्भर ब

Pooja Rai·9 फ़र॰ 2026·2 min
News Potli

न्यूज़ पोटली

भारत के गाँव और किसान की आवाज़

Platform

  • About Us
  • Our Team
  • Pitch Your Story
  • Privacy Policy
  • Terms of Service

Contact Us

© 2026 News Potli. All rights reserved.

Crafted byBuildRocket LabsBuildRocket Labs