News Potli
न्यूज़ पोटलीभारत के किसानों और गाँवों की आवाज़
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
News Potli
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
Share
WhatsAppFacebookX / Twitter
  1. Home
  2. एग्री बुलेटिन
  3. एथेनॉल रेट और शक्कर MSP बढ़ाने की मांग तेज, सरकार कर रही समीक्षा
एग्री बुलेटिन

एथेनॉल रेट और शक्कर MSP बढ़ाने की मांग तेज, सरकार कर रही समीक्षा

सरकार शक्कर उद्योग की मांग पर शक्कर MSP बढ़ाने पर विचार कर रही है, क्योंकि लागत अब 40 रुपये/किलो तक पहुँच गई है। मिलें एथेनॉल कीमत बढ़ाने की भी मांग कर रही हैं, क्योंकि मौजूदा दरों पर नुकसान हो रहा है

Pooja Rai

Pooja Rai·19 Nov 2025· 2 min read

एथेनॉल रेट और शक्कर MSP बढ़ाने की मांग तेज, सरकार कर रही समीक्षा

एथेनॉल रेट और शक्कर MSP बढ़ाने की मांग तेज, सरकार कर रही समीक्षा

सरकार शक्कर उद्योग की मांग पर शक्कर MSP बढ़ाने पर विचार कर रही है, क्योंकि लागत अब 40 रुपये/किलो तक पहुँच गई है। मिलें एथेनॉल कीमत बढ़ाने की भी मांग कर रही हैं, क्योंकि मौजूदा दरों पर नुकसान हो रहा है। सरकार पहले 15 लाख टन निर्यात के असर को देखकर MSP पर फैसला करेगी।

केंद्र सरकार शक्कर उद्योग की उस मांग पर विचार कर रही है जिसमें वे शक्कर का न्यूनतम बिक्री मूल्य (MSP) बढ़ाने की बात कर रहे हैं। यह दाम पिछले छह साल से नहीं बदला है और आखिरी बार फरवरी 2019 में 31 रुपये प्रति किलो तय किया गया था। हाल ही में सरकार ने नए सीजन (2025-26) के लिए 15 लाख टन शक्कर के निर्यात की मंजूरी दी है, जिसके बाद MSP बढ़ाने पर भी चर्चा तेज हो गई है।

एथेनॉल के दाम बढ़ाने की भी मांग
इसी तरह, उद्योग की दूसरी मांग एथेनॉल के दाम बढ़ाने की भी है, खासकर तब जब एथेनॉल गन्ने के रस, बी-हेवी या सी-हेवी शीरा (molasses) से बनाया जाता है। फिलहाल तेल कंपनियाँ एथेनॉल के लिए 57.97 से 65.61 रुपये प्रति लीटर तक देती हैं। वहीं, मक्का से बनने वाले एथेनॉल की कीमत सबसे ज्यादा 71.86 रुपये प्रति लीटर है। गन्ना रस से एथेनॉल बनाना मिलों के लिए घाटे का सौदा पड़ रहा है, क्योंकि एक टन गन्ने से लगभग 70 लीटर एथेनॉल मिलता है जबकि गन्ना खरीदने की कीमत बहुत ज्यादा है।

ये भी पढ़ें - PMFBY में बड़े बदलाव: जंगली जानवरों से होने वाला फसल नुकसान भी अब बीमा में शामिल

ISMA और NFCSF का सुझाव
इसी वजह से निजी शक्कर मिल संगठन ISMA और सहकारी मिल संगठन NFCSF दोनों ही शक्कर MSP बढ़ाने और एथेनॉल मूल्य में सुधार की मांग कर रहे हैं। ISMA ने MSP को 40 रुपये प्रति किलो करने का सुझाव दिया है, जबकि NFCSF चाहता है कि MSP कम से कम देश भर की वर्तमान एक्स-मिल कीमत के बराबर हो।

MSP बढ़ाना क्यों जरूरी?
उद्योग का कहना है कि गन्ने के दाम (FRP) में पिछले सालों में 29% की बढ़ोतरी हुई है, इसलिए शक्कर उत्पादन लागत अब लगभग 40 रुपये प्रति किलो तक पहुँच गई है। इसलिए MSP बढ़ाना जरूरी है। ISMA ने इस बार की कुल शक्कर उत्पादन का अनुमान 343.5 लाख टन लगाया है, जबकि NFCSF का अनुमान 350 लाख टन है। पिछली बार उत्पादन लगभग 296 लाख टन रहा था।

ये देखें -

News Potli.
Clip & Share
“

— एथेनॉल रेट और शक्कर MSP बढ़ाने की मांग तेज, सरकार कर रही समीक्षा

newspotli.comIndia's #1 Rural Journalism Platform
agriculture newsethanol productionISMAkheti kisaniminimum selling priceNews PotliNFCSFShivraj Singh Chouhansugar industrysugar millखेती किसानी
Pooja Rai

About the Author

Pooja Rai

सभी लेख देखें
Related Coverage

और पढ़ें

Agribulletin
एग्री बुलेटिन

आलू किसानों को राहत से लेकर यूरिया की कीमत तक, इस हफ्ते की 6 बड़ी खबरें

इस हफ्ते के Agribulletin में किसानों से जुड़ी कई अहम खबरें शामिल हैं। इसमें आलू किसानों को कोल्ड स्टोरेज शुल्क में राहत, यूरिया की कीमत, एथेनॉल उत्पादन, गन्ने में प्लासी बोरर का खतरा, मौसम का हाल और मक्का, गेहूं व तुअर के ताजा बाजार भाव की जानकारी मिलेगी।

News Potli·16 Aug 2026
Agribulletin: नकली बीज-खाद से लेकर सोयाबीन रिसर्च और एथेनॉल नीति तक, जानिए खेती की बड़ी खबरें
एग्री बुलेटिन

Agribulletin: नकली बीज-खाद से लेकर सोयाबीन रिसर्च और एथेनॉल नीति तक, जानिए खेती की बड़ी खबरें

इस हफ्ते के Agribulletin में खेती-किसानी से जुड़ी कई अहम खबरों पर नजर डालेंगे। नकली बीज-खाद की शिकायत की हेल्पलाइन से लेकर Draft Seeds Bill 2025, भारत-अमेरिका की सोयाबीन रिसर्च, अरहर के T2T जीनोम और एथेनॉल नीति के अपडेट जानेंगे। साथ ही अलग-अलग राज्यों की किसान योजनाओं, मंडी भाव, फसल उत्पादन और मॉनसून की ताजा स्थिति की पूरी जानकारी मिलेगी।

Pooja Rai·09 Aug 2026
Agribulletin
एग्री बुलेटिन

MSP घोटाले से PM-Kisan तक, इस हफ्ते की 5 बड़ी कृषि खबरें Agri Bulletin में देखिए

इस हफ्ते के Agribulletin में कृषि जगत की बड़ी खबरें देखिए

Pooja Rai·02 Aug 2026
News Potli

न्यूज़ पोटली

भारत के गाँव और किसान की आवाज़

Platform

  • About Us
  • Our Team
  • Pitch Your Story
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Service

Contact Us

© 2026 News Potli. All rights reserved.

Crafted byBuildRocket LabsBuildRocket Labs