Skip to content
News Potli
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • साक्षात्कार
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
सहयोग करें
News Potli
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • साक्षात्कार
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
सहयोग करें
Share
WhatsAppFacebookX / Twitter
  1. Home
  2. एग्री बुलेटिन
  3. एथेनॉल उत्पादन बढ़ाएं, निर्यात पर करें फोकस: खाद्य मंत्री
एग्री बुलेटिन

एथेनॉल उत्पादन बढ़ाएं, निर्यात पर करें फोकस: खाद्य मंत्री

खाद्य मंत्री प्रह्लाद जोशी ने चीनी मिलों से एथेनॉल उत्पादन बढ़ाने और इसे निर्यात के लिए तैयार करने पर जोर दिया है। सरकार ने भरोसा दिलाया कि किसानों, उपभोक्ताओं और मिलों तीनों के हितों को ध्यान में रखक

NP

Pooja Rai· Correspondent

12 सितंबर 2025· 2 min read

agriculture newsethanol productionFood Minister Prahlad Joshi
एथेनॉल उत्पादन बढ़ाएं, निर्यात पर करें फोकस: खाद्य मंत्री

एथेनॉल उत्पादन बढ़ाएं, निर्यात पर करें फोकस: खाद्य मंत्री

खाद्य मंत्री प्रह्लाद जोशी ने चीनी मिलों से एथेनॉल उत्पादन बढ़ाने और इसे निर्यात के लिए तैयार करने पर जोर दिया है। सरकार ने भरोसा दिलाया कि किसानों, उपभोक्ताओं और मिलों तीनों के हितों को ध्यान में रखकर फैसले होंगे। इस बीच, गन्ना किसानों का 99% से ज्यादा बकाया चुकाया जा चुका है और पेट्रोल में एथेनॉल मिश्रण 20% तक पहुंच गया है, जिससे बड़ी विदेशी मुद्रा की बचत हुई है।

केंद्रीय खाद्य मंत्री प्रह्लाद जोशी ने चीनी मिलों से कहा है कि वे सिर्फ कीमत बढ़ाने की मांग न करें, बल्कि एथेनॉल उत्पादन बढ़ाएं और इसे निर्यात करने पर ध्यान दें। उन्होंने भरोसा दिलाया कि सरकार किसानों, उपभोक्ताओं और मिलों – तीनों के हितों को ध्यान में रखते हुए सही समय पर फैसला लेगी।

दिल्ली में इंडियन शुगर एंड बायो-एनर्जी मैन्युफैक्चरर्स एसोसिएशन (ISMA) के सम्मेलन में जोशी ने बताया कि बीते दशक में भारत के चीनी क्षेत्र में बड़ा बदलाव आया है। राष्ट्रीय बायोफ्यूल नीति और एथेनॉल ब्लेंडिंग प्रोग्राम की वजह से चीनी मिलों को नए आय के स्रोत मिले हैं और ऊर्जा सुरक्षा व ग्रामीण समृद्धि को बढ़ावा मिला है।

किसानों का बकाया लगभग पूरा चुकाया गया
खाद्य सचिव संजीव चोपड़ा ने कहा कि 2023–24 सीजन का 99% गन्ना बकाया चुका दिया गया है और मौजूदा सीजन का भी 96% भुगतान हो चुका है।

ये भी पढ़ें - शिवराज सिंह चौहान का आश्वासन, किसानों तक लगातार पहुँचेगी खाद-यूरिया

एथेनॉल ब्लेंडिंग से बचत
सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने बताया कि पेट्रोल में एथेनॉल मिलाने का स्तर 2014 में 1.5% था, जो अब 20% तक पहुंच गया है। इससे देश को 1.44 लाख करोड़ रुपये की विदेशी मुद्रा बचत हुई है और पर्यावरणीय लाभ भी मिले हैं। हालांकि, डीजल में एथेनॉल मिलाने की कोशिशें अभी सफल नहीं हुई हैं।

भविष्य की योजनाएँ
ISMA का अनुमान है कि 2025–26 में 34.9 मिलियन टन चीनी उत्पादन होगा। साथ ही 4.5–5 मिलियन टन चीनी को एथेनॉल उत्पादन में लगाने और 2 मिलियन टन चीनी निर्यात की इजाजत मांगी गई है।
आपको बता दें कि कृषि मंत्रालय अब डिजिटल सर्वे और फिजिकल वेरिफिकेशन के जरिए गन्ना उत्पादन का सटीक अनुमान लगाएगा। वहीं सरकार गेहूं की बिक्री भी सरकारी स्टॉक्स से शुरू कर सकती है, जिसके लिए मार्च 2026 तक 3 मिलियन टन की नीलामी की अनुमति दी गई है।

ये देखें -

News Potli.
Clip & Share
“

— एथेनॉल उत्पादन बढ़ाएं, निर्यात पर करें फोकस: खाद्य मंत्री

newspotli.comIndia's #1 Rural Journalism Platform
NP

About the Author

Pooja Rai

Correspondent

सभी लेख देखें
Related Coverage

और पढ़ें.

ILDC कॉन्फ्रेंस 2025: कृषि की चुनौतियों में किरायेदार किसान, कैसे मिले सुरक्षा और अधिकार!
एग्री बुलेटिन

ILDC कॉन्फ्रेंस 2025: कृषि की चुनौतियों में किरायेदार किसान, कैसे मिले सुरक्षा और अधिकार!

भारत एक कृषि प्रधान देश हैं। जहां एक व्यापक किसान वर्ग कृषि पर आश्रित है। इस किसान वर्ग में एक बड़ी आबादी किरायेदार किसानों की भी है। इन किरायेदार किसानों को असलियत में किसान नहीं माना जाता है। इस स्थ

Pooja Rai·28 फ़र॰ 2026·9 min
भारत-अमेरिका डील के बाद GM फसलों पर क्यों बढ़ी बहस?
एग्री बुलेटिन

भारत-अमेरिका डील के बाद GM फसलों पर क्यों बढ़ी बहस?

भारत-अमेरिका व्यापार समझौते के बाद GM (जेनेटिकली मॉडिफाइड) फसलों को लेकर बहस तेज हो गई है। भारत ने कुछ अमेरिकी कृषि उत्पादों पर कम या शून्य शुल्क देने की सहमति दी है, लेकिन सरकार का कहना है कि संवेदनश

Pooja Rai·9 फ़र॰ 2026·3 min
राष्ट्रीय दलहन क्रांति: बिहार को दलहन खेती बढ़ाने के लिए 93.75 करोड़ की मदद
एग्री बुलेटिन

राष्ट्रीय दलहन क्रांति: बिहार को दलहन खेती बढ़ाने के लिए 93.75 करोड़ की मदद

सीहोर में आयोजित राष्ट्रीय दलहन कार्यक्रम में केंद्र ने देश में दलहन उत्पादन बढ़ाने की पहल शुरू की और बिहार को 93.75 करोड़ रुपये की सहायता दी। बिहार सरकार ने पांच साल में दलहन उत्पादन में आत्मनिर्भर ब

Pooja Rai·9 फ़र॰ 2026·2 min
News Potli

न्यूज़ पोटली

भारत के गाँव और किसान की आवाज़

Platform

  • About Us
  • Our Team
  • Pitch Your Story
  • Privacy Policy
  • Terms of Service

Contact Us

© 2026 News Potli. All rights reserved.

Crafted byBuildRocket LabsBuildRocket Labs