News Potli
न्यूज़ पोटलीभारत के किसानों और गाँवों की आवाज़
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
News Potli
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
Share
WhatsAppFacebookX / Twitter
  1. Home
  2. एग्री बुलेटिन
  3. एक बीघे से लाखों की कमाई, जानिए मिर्च किसान छोटेलाल की कहानी
एग्री बुलेटिन

एक बीघे से लाखों की कमाई, जानिए मिर्च किसान छोटेलाल की कहानी

मिर्जापुर के किसान छोटेलाल सिंह ने मिर्च की खेती से अपनी जिंदगी बदल दी। वो बताते हैं कि सही जुताई, अच्छी खाद, गुणवत्तापूर्ण बीज, मल्चिंग और ड्रिप सिस्टम से फसल बेहतर होती है और लागत घटती है। एक बीघे म

Pooja Rai

Pooja Rai·08 Nov 2025· 2 min read

एक बीघे से लाखों की कमाई, जानिए मिर्च किसान छोटेलाल की कहानी

एक बीघे से लाखों की कमाई, जानिए मिर्च किसान छोटेलाल की कहानी

मिर्जापुर के किसान छोटेलाल सिंह ने मिर्च की खेती से अपनी जिंदगी बदल दी। वो बताते हैं कि सही जुताई, अच्छी खाद, गुणवत्तापूर्ण बीज, मल्चिंग और ड्रिप सिस्टम से फसल बेहतर होती है और लागत घटती है। एक बीघे में करीब ₹75,000 खर्च आता है, लेकिन मार्केट सही मिले तो ₹5–6 लाख तक का मुनाफा हो सकता है।

उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले के प्रगतिशील किसान छोटेलाल सिंह आज मिर्च की खेती से अपनी नई पहचान बना चुके हैं। कभी पारंपरिक खेती से गुज़ारा करने वाले छोटेलाल अब अच्छी आमदनी के साथ अपने बच्चों को बेहतर शिक्षा दिला रहे हैं। मुस्कुराते हुए वो कहते हैं,
“मिर्च की खेती ने मेरी ज़िंदगी बदल दी... सब कुछ इसी की बदौलत है।”

मिर्च की खेती के मूलमंत्र
छोटेलाल जी बताते हैं कि मिर्च की खेती में सफलता पाने के लिए कुछ बातों का ध्यान रखना बहुत ज़रूरी है —

खेत की तैयारी: गर्मी में खेत की गहरी जुताई करें और मिट्टी को धूप में सूखने दें।

खाद का उपयोग: एक बीघे में बुवाई से पहले लगभग 10–12 ट्रॉली गोबर की खाद डालें।

अच्छा बीज चुनें: सिर्फ विश्वसनीय कंपनी का बीज लें ताकि पौधे मजबूत हों और फसल बेहतर मिले।

मल्चिंग पेपर और ड्रिप सिस्टम: इससे पानी की बचत होती है, खरपतवार कम आता है और मजदूरी घटती है।

खर्च और मुनाफे का समीकरण
छोटेलाल जी बताते हैं,
“एक बीघे में करीब ₹75,000 का खर्च आता है, लेकिन अगर मार्केट अच्छा मिले तो ₹5 से ₹6 लाख तक का मुनाफ़ा हो सकता है।”
यानी मेहनत और सही तकनीक अपनाकर किसान अपनी आमदनी कई गुना बढ़ा सकते हैं।

सही सलाह और समझदारी है जरूरी
छोटेलाल सिंह का कहना है कि खेती शुरू करने से पहले किसान को दवाओं, बीज और तकनीक की सही जानकारी होनी चाहिए, क्योंकि कई बार दुकानदार गलत सलाह देकर नुकसान करा देते हैं।
वो कहते हैं
“हमेशा यह देखो कि कहां अच्छा भाव मिल रहा है, क्योंकि मंडी पास या दूर नहीं, दाम ही असली फर्क लाता है।”

तीन साल से लगातार सफलता
पिछले तीन सालों से मिर्च की खेती कर रहे छोटेलाल सिंह अब गांव के दूसरे किसानों के लिए प्रेरणा बन चुके हैं। उनका मानना है —
“अगर मेहनत और समझदारी से खेती की जाए, तो यही खेती किसान की असली ताकत बन सकती है।”

देखिए वीडियो -

News Potli.
Clip & Share
“

— एक बीघे से लाखों की कमाई, जानिए मिर्च किसान छोटेलाल की कहानी

newspotli.comIndia's #1 Rural Journalism Platform
agriculture newschilli farmingkheti kisaniNews Potliuttar pradeshखेती किसानी
Pooja Rai

About the Author

Pooja Rai

सभी लेख देखें
Related Coverage

और पढ़ें

Agribulletin
एग्री बुलेटिन

आलू किसानों को राहत से लेकर यूरिया की कीमत तक, इस हफ्ते की 6 बड़ी खबरें

इस हफ्ते के Agribulletin में किसानों से जुड़ी कई अहम खबरें शामिल हैं। इसमें आलू किसानों को कोल्ड स्टोरेज शुल्क में राहत, यूरिया की कीमत, एथेनॉल उत्पादन, गन्ने में प्लासी बोरर का खतरा, मौसम का हाल और मक्का, गेहूं व तुअर के ताजा बाजार भाव की जानकारी मिलेगी।

News Potli·16 Aug 2026
Agribulletin: नकली बीज-खाद से लेकर सोयाबीन रिसर्च और एथेनॉल नीति तक, जानिए खेती की बड़ी खबरें
एग्री बुलेटिन

Agribulletin: नकली बीज-खाद से लेकर सोयाबीन रिसर्च और एथेनॉल नीति तक, जानिए खेती की बड़ी खबरें

इस हफ्ते के Agribulletin में खेती-किसानी से जुड़ी कई अहम खबरों पर नजर डालेंगे। नकली बीज-खाद की शिकायत की हेल्पलाइन से लेकर Draft Seeds Bill 2025, भारत-अमेरिका की सोयाबीन रिसर्च, अरहर के T2T जीनोम और एथेनॉल नीति के अपडेट जानेंगे। साथ ही अलग-अलग राज्यों की किसान योजनाओं, मंडी भाव, फसल उत्पादन और मॉनसून की ताजा स्थिति की पूरी जानकारी मिलेगी।

Pooja Rai·09 Aug 2026
Agribulletin
एग्री बुलेटिन

MSP घोटाले से PM-Kisan तक, इस हफ्ते की 5 बड़ी कृषि खबरें Agri Bulletin में देखिए

इस हफ्ते के Agribulletin में कृषि जगत की बड़ी खबरें देखिए

Pooja Rai·02 Aug 2026
News Potli

न्यूज़ पोटली

भारत के गाँव और किसान की आवाज़

Platform

  • About Us
  • Our Team
  • Pitch Your Story
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Service

Contact Us

© 2026 News Potli. All rights reserved.

Crafted byBuildRocket LabsBuildRocket Labs