News Potli
न्यूज़ पोटलीभारत के किसानों और गाँवों की आवाज़
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
News Potli
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
Share
WhatsAppFacebookX / Twitter
  1. Home
  2. एग्री बुलेटिन
  3. उपज खरीद को लेकर बड़ा फैसला: उत्तर प्रदेश और गुजरात में उड़द, तूर, मूंग, मूंगफली, तिल और सोयाबीन की खरीद को मंजूरी
एग्री बुलेटिन

उपज खरीद को लेकर बड़ा फैसला: उत्तर प्रदेश और गुजरात में उड़द, तूर, मूंग, मूंगफली, तिल और सोयाबीन की खरीद को मंजूरी

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने खरीफ 2025-26 के लिए उत्तर प्रदेश और गुजरात में किसानों की उपज खरीद को मंजूरी दी है। यूपी में उड़द, तूर, मूंग, तिल और मूंगफली, जबकि गुजरात में सोयाबीन, मूंग, म

NP

Pooja Rai·Correspondent·24 Sep 2025· 2 min read

उपज खरीद को लेकर बड़ा फैसला: उत्तर प्रदेश और गुजरात में उड़द, तूर, मूंग, मूंगफली, तिल और सोयाबीन की खरीद को मंजूरी

उपज खरीद को लेकर बड़ा फैसला: उत्तर प्रदेश और गुजरात में उड़द, तूर, मूंग, मूंगफली, तिल और सोयाबीन की खरीद को मंजूरी

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने खरीफ 2025-26 के लिए उत्तर प्रदेश और गुजरात में किसानों की उपज खरीद को मंजूरी दी है। यूपी में उड़द, तूर, मूंग, तिल और मूंगफली, जबकि गुजरात में सोयाबीन, मूंग, मूंगफली और उड़द खरीदी जाएगी। पूरी प्रक्रिया डिजिटल और पारदर्शी होगी ताकि बिचौलिए लाभ न उठा सकें और भुगतान सीधे किसानों के बैंक खाते में हो। कुल 13,890.60 करोड़ रुपये की इस खरीदी से दोनों राज्यों के लाखों किसानों को फायदा होगा।

केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने खरीफ 2025-26 सीजन के लिए उत्तर प्रदेश और गुजरात में किसानों की उपज खरीद को मंजूरी दी है। मंत्री ने स्पष्ट किया कि किसानों से उड़द और तूर की शत-प्रतिशत खरीद की जाएगी। इसके अलावा उत्तर प्रदेश में मूंग, तिल और मूंगफली, जबकि गुजरात में सोयाबीन, मूंग और मूंगफली की भी खरीद होगी।

खरीद प्रक्रिया पारदर्शी और डिजिटल होगी
कृषि मंत्री ने कहा कि पूरी खरीद प्रक्रिया पारदर्शी और डिजिटल तरीके से की जाएगी, ताकि बिचौलियों की भूमिका खत्म हो और वास्तविक किसानों को ही एमएसपी का लाभ मिले। उन्होंने यह भी बताया कि दोनों राज्यों में उपज की खरीद पर लगभग 13,890.60 करोड़ रुपये खर्च होंगे, जिससे किसानों को सीधा फायदा मिलेगा।

उत्तर प्रदेश में खरीदी का विवरण

उड़द: 2,27,860 मीट्रिक टन (मूल्य 1,777.30 करोड़ रु.)

तूर: 1,13,780 मीट्रिक टन (मूल्य 910.24 करोड़ रु.)

मूंग: 1,983 मीट्रिक टन (मूल्य 17.38 करोड़ रु.)

तिल: 30,410 मीट्रिक टन (मूल्य 299.42 करोड़ रु.)

मूंगफली: 99,438 मीट्रिक टन (मूल्य 722.22 करोड़ रु.)

ये भी पढ़ें- खरीफ सीजन 2025: बुवाई में मक्का की बढ़त, धान और तेलहन प्रभावित

गुजरात में खरीदी का विवरण

उड़द: 47,780 मीट्रिक टन (मूल्य 372.68 करोड़ रु.)

सोयाबीन: 1,09,905 मीट्रिक टन (मूल्य 585.57 करोड़ रु.)

मूंगफली: 12,62,163 मीट्रिक टन (मूल्य 9,167.08 करोड़ रु.)

मूंग: 4,415 मीट्रिक टन (मूल्य 38.71 करोड़ रु.)

रजिस्टर्ड किसान ही बेच सकेंगे उपज
बैठक में तय हुआ कि खरीद केंद्रों पर किसानों का आधार आधारित बायोमेट्रिक/चेहरा प्रमाणीकरण और पीओएस मशीनों की व्यवस्था होगी। यूपी में लगभग 350 और गुजरात में 400 पीओएस मशीनें लगाई जाएंगी। पंजीकृत किसान ही अपनी उपज ई-समृद्धि और ई-सम्युक्ति पोर्टल के जरिए बेच सकेंगे और भुगतान सीधे उनके बैंक खाते में किया जाएगा।

केंद्रीय मंत्री ने यह भी कहा कि खरीदी गई उपज की मात्रा को खरीफ 2025-26 के प्रथम अग्रिम अनुमान के बाद आवश्यकता अनुसार संशोधित किया जाएगा, ताकि अधिक से अधिक किसानों को लाभ मिल सके।

ये देखे -

News Potli.
Clip & Share
“

— उपज खरीद को लेकर बड़ा फैसला: उत्तर प्रदेश और गुजरात में उड़द, तूर, मूंग, मूंगफली, तिल और सोयाबीन की खरीद को मंजूरी

newspotli.comIndia's #1 Rural Journalism Platform
agriculture newsgujaratkheti kisaniNews PotliprocurementShivraj Singh Chouhanuttar pradesh
NP

About the Author

Pooja Rai

Correspondent

सभी लेख देखें
Related Coverage

और पढ़ें

ILDC कॉन्फ्रेंस 2025: कृषि की चुनौतियों में किरायेदार किसान, कैसे मिले सुरक्षा और अधिकार!
एग्री बुलेटिन

ILDC कॉन्फ्रेंस 2025: कृषि की चुनौतियों में किरायेदार किसान, कैसे मिले सुरक्षा और अधिकार!

भारत एक कृषि प्रधान देश हैं। जहां एक व्यापक किसान वर्ग कृषि पर आश्रित है। इस किसान वर्ग में एक बड़ी आबादी किरायेदार किसानों की भी है। इन किरायेदार किसानों को असलियत में किसान नहीं माना जाता है। इस स्थ

Pooja Rai·28 Feb 2026·9 min
भारत-अमेरिका डील के बाद GM फसलों पर क्यों बढ़ी बहस?
एग्री बुलेटिन

भारत-अमेरिका डील के बाद GM फसलों पर क्यों बढ़ी बहस?

भारत-अमेरिका व्यापार समझौते के बाद GM (जेनेटिकली मॉडिफाइड) फसलों को लेकर बहस तेज हो गई है। भारत ने कुछ अमेरिकी कृषि उत्पादों पर कम या शून्य शुल्क देने की सहमति दी है, लेकिन सरकार का कहना है कि संवेदनश

Pooja Rai·09 Feb 2026·3 min
राष्ट्रीय दलहन क्रांति: बिहार को दलहन खेती बढ़ाने के लिए 93.75 करोड़ की मदद
एग्री बुलेटिन

राष्ट्रीय दलहन क्रांति: बिहार को दलहन खेती बढ़ाने के लिए 93.75 करोड़ की मदद

सीहोर में आयोजित राष्ट्रीय दलहन कार्यक्रम में केंद्र ने देश में दलहन उत्पादन बढ़ाने की पहल शुरू की और बिहार को 93.75 करोड़ रुपये की सहायता दी। बिहार सरकार ने पांच साल में दलहन उत्पादन में आत्मनिर्भर ब

Pooja Rai·09 Feb 2026·2 min
News Potli

न्यूज़ पोटली

भारत के गाँव और किसान की आवाज़

Platform

  • About Us
  • Our Team
  • Pitch Your Story
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Service

Contact Us

© 2026 News Potli. All rights reserved.

Crafted byBuildRocket LabsBuildRocket Labs