News Potli
न्यूज़ पोटलीभारत के किसानों और गाँवों की आवाज़
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
News Potli
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
Share
WhatsAppFacebookX / Twitter
  1. Home
  2. एग्री बुलेटिन
  3. 'उपज खरीद का ज्यादा से ज्यादा फायदा किसानों को मिलना चाहिए'- कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान
एग्री बुलेटिन

'उपज खरीद का ज्यादा से ज्यादा फायदा किसानों को मिलना चाहिए'- कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान

कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि उपज खरीद का ज्यादा से ज्यादा फायदा किसानों को मिलना चाहिए. उन्होंने बताया गया कि 24 जनवरी 2025 तक रबी फसलों के अंतर्गत कुल क्षेत्रफल कवरेज पिछले वर्ष की तुलना म

NP

Pooja Rai·Correspondent·28 Jan 2025· 3 min read

'उपज खरीद का ज्यादा से ज्यादा फायदा किसानों को मिलना चाहिए'- कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान

'उपज खरीद का ज्यादा से ज्यादा फायदा किसानों को मिलना चाहिए'- कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान

कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि उपज खरीद का ज्यादा से ज्यादा फायदा किसानों को मिलना चाहिए. उन्होंने बताया गया कि 24 जनवरी 2025 तक रबी फसलों के अंतर्गत कुल क्षेत्रफल कवरेज पिछले वर्ष की तुलना में 12.17 लाख हेक्टेयर अधिक है. कृषि मंत्री आगामी खरीफ सीजन में उर्वरकों की उपलब्धता को लेकर विभागीय अधिकारी से आगामी दिनों में चर्चा करेंगे.

केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण और ग्रामीण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने हर सप्ताह समीक्षा के क्रम में कृषि क्षेत्र की देशभर की स्थिति की समीक्षा की. इस दौरान रबी सीजन की बुआई की जानकारी लेने के साथ ही उन्होंने विभिन्न राज्यों में मौसम की वर्तमान व संभावित व जलाशयों की स्थिति तथा विभिन्न उपज के थोक व रिटेल मूल्य की स्थिति की जानकारी लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए.
बैठक में केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह ने कहा कि विभिन्न योजनाओं के माध्यम से सीधे किसानों को लाभ मिलना सुनिश्चित किया जाना चाहिए.

12.17 लाख हेक्टेयर अधिक बुआई
बैठक में बताया गया कि 24 जनवरी 2025 तक रबी फसलों के अंतर्गत कुल क्षेत्रफल कवरेज पिछले वर्ष की तुलना में 12.17 लाख हेक्टेयर अधिक है. देश में रबी का कुल बोया गया सामान्य क्षेत्र प्याज के लिए 11.37 लाख हेक्टेयर, आलू के लिए 21.47 लाख हेक्टेयर और टमाटर के लिए 5.83 लाख हेक्टेयर रहा. चालू रबी सीजन में टमाटर, प्याज की बुआई सुचारू रूप से चल रही है. तीनों फसलों के लिए बुआई का समय अभी भी उपलब्ध है. मौजूदा अच्छी बाजार कीमतों को देखते हुए सामान्य क्षेत्र हासिल करने की उम्मीद है.

ये भी पढ़ें - Rabi Crop: धान, गेहूं और दलहन की बुआई में बढ़ोतरी, तिलहन और मोटे अनाज के रकबे में गिरावट

मौसम पर चर्चा
मौसम की स्थिति पर चर्चा के दौरान बताया गया कि पूर्वोत्तर मानसून की बारिश के रूकने के लिए परिस्थितियां अनुकूल हो रही हैं. जलाशयों के बारे में बताया गया कि पूरे देश में पिछले वर्ष की इसी अवधि की तुलना में कुल भंडारण स्थिति बेहतर है और इसी अवधि के दौरान सामान्य भंडारण से भी बेहतर है.

खरीफ सीजन 2025 के लिए खाद, बीज पर हुई चर्चा
अधिकारियों द्वारा उर्वरक के बारे में जानकारी दी गई कि आगामी खरीफ सीजन 2025 के लिए उर्वरकों की आवश्यकता पर राज्यों के साथ समन्वय किया जा रहा है. इस पर चर्चा के दौरान शिवराज सिंह ने कहा कि किसानों को आगामी सीजन में भी खाद, बीज आदि की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित होना चाहिए. साथ ही, उपज के सुचारू-सुगम परिवहन और किसानों को परेशानी नहीं होने को लेकर भी कृषि मंत्री शिवराज सिंह ने निर्देशित किया.

ये देखें -

News Potli.
Clip & Share
“

— 'उपज खरीद का ज्यादा से ज्यादा फायदा किसानों को मिलना चाहिए'- कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान

newspotli.comIndia's #1 Rural Journalism Platform
agriculture newskheti kisaniNews PotliShivraj Singh Chouhanखेती किसानी
NP

About the Author

Pooja Rai

Correspondent

सभी लेख देखें
Related Coverage

और पढ़ें

ILDC कॉन्फ्रेंस 2025: कृषि की चुनौतियों में किरायेदार किसान, कैसे मिले सुरक्षा और अधिकार!
एग्री बुलेटिन

ILDC कॉन्फ्रेंस 2025: कृषि की चुनौतियों में किरायेदार किसान, कैसे मिले सुरक्षा और अधिकार!

भारत एक कृषि प्रधान देश हैं। जहां एक व्यापक किसान वर्ग कृषि पर आश्रित है। इस किसान वर्ग में एक बड़ी आबादी किरायेदार किसानों की भी है। इन किरायेदार किसानों को असलियत में किसान नहीं माना जाता है। इस स्थ

Pooja Rai·28 Feb 2026·9 min
भारत-अमेरिका डील के बाद GM फसलों पर क्यों बढ़ी बहस?
एग्री बुलेटिन

भारत-अमेरिका डील के बाद GM फसलों पर क्यों बढ़ी बहस?

भारत-अमेरिका व्यापार समझौते के बाद GM (जेनेटिकली मॉडिफाइड) फसलों को लेकर बहस तेज हो गई है। भारत ने कुछ अमेरिकी कृषि उत्पादों पर कम या शून्य शुल्क देने की सहमति दी है, लेकिन सरकार का कहना है कि संवेदनश

Pooja Rai·09 Feb 2026·3 min
राष्ट्रीय दलहन क्रांति: बिहार को दलहन खेती बढ़ाने के लिए 93.75 करोड़ की मदद
एग्री बुलेटिन

राष्ट्रीय दलहन क्रांति: बिहार को दलहन खेती बढ़ाने के लिए 93.75 करोड़ की मदद

सीहोर में आयोजित राष्ट्रीय दलहन कार्यक्रम में केंद्र ने देश में दलहन उत्पादन बढ़ाने की पहल शुरू की और बिहार को 93.75 करोड़ रुपये की सहायता दी। बिहार सरकार ने पांच साल में दलहन उत्पादन में आत्मनिर्भर ब

Pooja Rai·09 Feb 2026·2 min
News Potli

न्यूज़ पोटली

भारत के गाँव और किसान की आवाज़

Platform

  • About Us
  • Our Team
  • Pitch Your Story
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Service

Contact Us

© 2026 News Potli. All rights reserved.

Crafted byBuildRocket LabsBuildRocket Labs