News Potli
न्यूज़ पोटलीभारत के किसानों और गाँवों की आवाज़
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
News Potli
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
Share
WhatsAppFacebookX / Twitter
  1. Home
  2. एग्री बुलेटिन
  3. उत्तर प्रदेश में एक अक्‍टूबर से शुरू होगी MSP पर धान की खरीद, इस बार रहेगी ये खास व्‍यवस्‍था
एग्री बुलेटिन

उत्तर प्रदेश में एक अक्‍टूबर से शुरू होगी MSP पर धान की खरीद, इस बार रहेगी ये खास व्‍यवस्‍था

उत्तर प्रदेश सरकार एक अक्‍टूबर से न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) पर धान की खरीदी शुरू करेगी। सरकार के शासनादेश के अनुसार पश्चिमी यूपी के जिलों में एक अक्टूबर से और पूर्वी यूपी के जिलों में एक नवंबर से किस

NP

Indal·Correspondent·08 Aug 2024· 2 min read

उत्तर प्रदेश में एक अक्‍टूबर से शुरू होगी MSP पर धान की खरीद, इस बार रहेगी ये खास व्‍यवस्‍था

उत्तर प्रदेश में एक अक्‍टूबर से शुरू होगी MSP पर धान की खरीद, इस बार रहेगी ये खास व्‍यवस्‍था

उत्तर प्रदेश सरकार एक अक्‍टूबर से न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) पर धान की खरीदी शुरू करेगी। सरकार के शासनादेश के अनुसार पश्चिमी यूपी के जिलों में एक अक्टूबर से और पूर्वी यूपी के जिलों में एक नवंबर से किसानों से सीधे धान खरीद शुरू होगी। खाद्य एवं रसद विभाग ने इस संबंध में समय सारिणी जारी कर दी है।

प्रमुख सचिव, खाद्य एवं रसद आलोक कुमार ने बताया कि ई-टेंडर के जरिए हैंडलिंग ठेकेदारों की नियुक्ति, पश्चिमी यूपी के जिलों में 25 अगस्त तक और पूर्वी यूपी के जिलों में 31 अगस्त तक ट्रांसपोर्टेशन के लिए ठेकेदारों की नियुक्ति कर दी जाएगी। धान और चावल की गुणवत्ता जांच के लिए उपकरणों की व्यवस्था पश्चिमी यूपी के जिलों में 15 सितंबर तक और पूर्वी यूपी के जिलों में 15 अक्टूबर तक कर दी जाएगी।

यह भी पढ़ें- यूपीएग्रीज परियोजना से कृषि क्षेत्र में होगा बदलाव, महिला किसानों को भी मिलेगा इसका लाभ , जानिए क्या है यूपी सरकार का प्लान

धान खरीद के लिए क्रय केंद्रों पर कंप्यूटर, लैपटॉप, आईपैड, इंटरनेट व अन्य जरूरी उपकरणों की उपलब्धता पश्चिमी यूपी में 15 सितंबर तक तथा शेष जिलों में 15 अक्टूबर तक पूरी कर ली जाए। क्रय केंद्रों पर बोरों की उपलब्धता, कर्मचारियों की तैनाती, इलेक्ट्रॉनिक तौल कांटे, नमी मापक यंत्र, जनरेटर, बैनर तथा धान व चावल की गुणवत्ता जांचने के लिए उपकरणों की उपलब्धता भी इसी अवधि तक पूरी कर ली जाए।

हालांकि प‍िछले सीजन में यूपी सरकार न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) पर धान का अपना लक्ष्‍य पूरा नहीं कर पाई थी। खरीद प्रक्रिया लगभग समाप्त होने के साथ, खाद्य और नागरिक आपूर्ति विभाग से प्राप्त आंकड़ों से पता चलता है कि सरकार ने केवल 52.29 लाख मीट्रिक टन (LMT) धान खरीदा था जो न केवल 70 लाख मीट्रिक टन लक्ष्य का 75% है और हाल के वर्षों में सबसे कम है, बल्कि राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम (NFSA) के तहत राज्य की वार्षिक चावल की आवश्यकता से भी कम है।

News Potli.
Clip & Share
“

— उत्तर प्रदेश में एक अक्‍टूबर से शुरू होगी MSP पर धान की खरीद, इस बार रहेगी ये खास व्‍यवस्‍था

newspotli.comIndia's #1 Rural Journalism Platform
NP

About the Author

Indal

Correspondent

सभी लेख देखें
Related Coverage

और पढ़ें

Agribulletin
एग्री बुलेटिन

आलू किसानों को राहत से लेकर यूरिया की कीमत तक, इस हफ्ते की 6 बड़ी खबरें

इस हफ्ते के Agribulletin में किसानों से जुड़ी कई अहम खबरें शामिल हैं। इसमें आलू किसानों को कोल्ड स्टोरेज शुल्क में राहत, यूरिया की कीमत, एथेनॉल उत्पादन, गन्ने में प्लासी बोरर का खतरा, मौसम का हाल और मक्का, गेहूं व तुअर के ताजा बाजार भाव की जानकारी मिलेगी।

News Potli·16 Aug 2026
Agribulletin: नकली बीज-खाद से लेकर सोयाबीन रिसर्च और एथेनॉल नीति तक, जानिए खेती की बड़ी खबरें
एग्री बुलेटिन

Agribulletin: नकली बीज-खाद से लेकर सोयाबीन रिसर्च और एथेनॉल नीति तक, जानिए खेती की बड़ी खबरें

इस हफ्ते के Agribulletin में खेती-किसानी से जुड़ी कई अहम खबरों पर नजर डालेंगे। नकली बीज-खाद की शिकायत की हेल्पलाइन से लेकर Draft Seeds Bill 2025, भारत-अमेरिका की सोयाबीन रिसर्च, अरहर के T2T जीनोम और एथेनॉल नीति के अपडेट जानेंगे। साथ ही अलग-अलग राज्यों की किसान योजनाओं, मंडी भाव, फसल उत्पादन और मॉनसून की ताजा स्थिति की पूरी जानकारी मिलेगी।

Pooja Rai·09 Aug 2026
Agribulletin
एग्री बुलेटिन

MSP घोटाले से PM-Kisan तक, इस हफ्ते की 5 बड़ी कृषि खबरें Agri Bulletin में देखिए

इस हफ्ते के Agribulletin में कृषि जगत की बड़ी खबरें देखिए

Pooja Rai·02 Aug 2026
News Potli

न्यूज़ पोटली

भारत के गाँव और किसान की आवाज़

Platform

  • About Us
  • Our Team
  • Pitch Your Story
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Service

Contact Us

© 2026 News Potli. All rights reserved.

Crafted byBuildRocket LabsBuildRocket Labs