News Potli
न्यूज़ पोटलीभारत के किसानों और गाँवों की आवाज़
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
News Potli
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
Share
WhatsAppFacebookX / Twitter
  1. Home
  2. एग्री बुलेटिन
  3. उत्तर प्रदेश: बाढ़ से फसल हो खराब तो तुरंत दें मुआवजा, सीएम योगी आद‍ित्‍यनाथ का न‍िर्देश
एग्री बुलेटिन

उत्तर प्रदेश: बाढ़ से फसल हो खराब तो तुरंत दें मुआवजा, सीएम योगी आद‍ित्‍यनाथ का न‍िर्देश

मानूसन उत्तर प्रदेश में दस्‍तक दे चुका है। राज्‍य के कई ज‍िलों में कई द‍िनों से झमाझम बार‍िश हो रही है। ऐसे में मुख्‍यमंत्री योगी आद‍ित्‍यनाथ बाढ़ की स्‍थ‍ित‍ि राहत तैयार‍ियों का जायजा ल‍िया। उन्‍होंन

NP

Indal·Correspondent·02 Jul 2024· 2 min read

उत्तर प्रदेश: बाढ़ से फसल हो खराब तो तुरंत दें मुआवजा, सीएम योगी आद‍ित्‍यनाथ का न‍िर्देश

उत्तर प्रदेश: बाढ़ से फसल हो खराब तो तुरंत दें मुआवजा, सीएम योगी आद‍ित्‍यनाथ का न‍िर्देश

मानूसन उत्तर प्रदेश में दस्‍तक दे चुका है। राज्‍य के कई ज‍िलों में कई द‍िनों से झमाझम बार‍िश हो रही है। ऐसे में मुख्‍यमंत्री योगी आद‍ित्‍यनाथ बाढ़ की स्‍थ‍ित‍ि राहत तैयार‍ियों का जायजा ल‍िया। उन्‍होंने अध‍िकार‍ियों को अलर्ट मोड पर रहने के न‍िर्देश द‍िये हैं साथ ही कहा क‍ि बाढ़ से फसल खराब होने की स्‍थ‍ित‍ि में क‍िसानों को तुरंत मुआवजा म‍िले और उन्‍हें मौसम पूर्वानुमान के बारे में भी बताया जाये। मुख्‍यमंत्री ने सोमवार को सिंचाई और बाढ़ न‍ियंत्रण समेत अन्‍य व‍िभागों के साथ बाढ़ से न‍िपटने और राहत तैयार‍ियों की समीक्षा की।

समीक्षा बैठक के दौरान मुख्‍यमंत्री ने कहा क‍ि बाढ़ की आशंका वाले 24 जिलों में अधिकारी पहले से सभी तैयारियां सुनिश्चित कर लें। इन 24 जिलों में महाराजगंज, कुशीनगर, लखीमपुर खीरी, गोरखपुर, बस्ती, बहराइच, बिजनौर, सिद्धार्थनगर, गाजीपुर, गोंडा, बलिया, देवरिया, सीतापुर, बलरामपुर, अयोध्या, मऊ, फर्रुखाबाद, श्रावस्ती, बदायूं, अंबेडकर नगर, आजमगढ़, संत कबीर नगर, पीलीभीत और बाराबंकी शामिल हैं। इसके अलावा सहारनपुर, शामली, अलीगढ़, बरेली, हमीरपुर, गौतमबुद्ध नगर, रामपुर, प्रयागराज, बुलंदशहर, मुरादाबाद, हरदोई, वाराणसी, उन्नाव, लखनऊ, शाहजहांपुर और कासगंज भी शामिल हैं।

यह भी पढ़ें- राजस्थान सरकार का किसानों के लिये बड़ा तोहफ़ा, खेती किसानी से जुड़ी और दिनभर की खबरें पढ़ें

मुख्यमंत्री ने जल शक्ति मंत्री और दो राज्य मंत्रियों को अति संवेदनशील और संवेदनशील क्षेत्रों का दौरा कर बाढ़ नियंत्रण से जुड़ी परियोजनाओं का निरीक्षण करने के निर्देश दिए। अति संवेदनशील और संवेदनशील क्षेत्रों में बाढ़ की आपात स्थिति के लिए पर्याप्त मात्रा में रिजर्व स्टॉक एकत्र किया जाए। स्थलों पर पर्याप्त रोशनी और आवश्यक उपकरणों की भी व्यवस्था की जाए।

सरकार की तरफ से जानकारी दी गई कि स्वास्थ्य विभाग को स्वास्थ्य किट तैयार कर जिलों में वितरित करने का निर्देश दिया गया है। इन किटों में क्लोरीन की गोलियां, ओआरएस और बुखार की दवा जैसी आवश्यक चीजें होनी चाहिए। सांप के काटने से पीड़ित व्यक्तियों को तत्काल चिकित्सा सहायता प्रदान की जानी चाहिए।

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार इस वर्ष पर्याप्त वर्षा होगी। जल शक्ति विभाग को नेपाल और उत्तराखंड की सीमा से लगे जिलों में सतर्कता बनाए रखनी चाहिए। आम जनता की सुविधा और राहत एवं बचाव कार्यों के बेहतर प्रबंधन के लिए बाढ़ बुलेटिन और मौसम पूर्वानुमान नियमित रूप से जारी किए जाने चाहिए।

News Potli.
Clip & Share
“

— उत्तर प्रदेश: बाढ़ से फसल हो खराब तो तुरंत दें मुआवजा, सीएम योगी आद‍ित्‍यनाथ का न‍िर्देश

newspotli.comIndia's #1 Rural Journalism Platform
NP

About the Author

Indal

Correspondent

सभी लेख देखें
Related Coverage

और पढ़ें

Agribulletin
एग्री बुलेटिन

आलू किसानों को राहत से लेकर यूरिया की कीमत तक, इस हफ्ते की 6 बड़ी खबरें

इस हफ्ते के Agribulletin में किसानों से जुड़ी कई अहम खबरें शामिल हैं। इसमें आलू किसानों को कोल्ड स्टोरेज शुल्क में राहत, यूरिया की कीमत, एथेनॉल उत्पादन, गन्ने में प्लासी बोरर का खतरा, मौसम का हाल और मक्का, गेहूं व तुअर के ताजा बाजार भाव की जानकारी मिलेगी।

News Potli·16 Aug 2026
Agribulletin: नकली बीज-खाद से लेकर सोयाबीन रिसर्च और एथेनॉल नीति तक, जानिए खेती की बड़ी खबरें
एग्री बुलेटिन

Agribulletin: नकली बीज-खाद से लेकर सोयाबीन रिसर्च और एथेनॉल नीति तक, जानिए खेती की बड़ी खबरें

इस हफ्ते के Agribulletin में खेती-किसानी से जुड़ी कई अहम खबरों पर नजर डालेंगे। नकली बीज-खाद की शिकायत की हेल्पलाइन से लेकर Draft Seeds Bill 2025, भारत-अमेरिका की सोयाबीन रिसर्च, अरहर के T2T जीनोम और एथेनॉल नीति के अपडेट जानेंगे। साथ ही अलग-अलग राज्यों की किसान योजनाओं, मंडी भाव, फसल उत्पादन और मॉनसून की ताजा स्थिति की पूरी जानकारी मिलेगी।

Pooja Rai·09 Aug 2026
Agribulletin
एग्री बुलेटिन

MSP घोटाले से PM-Kisan तक, इस हफ्ते की 5 बड़ी कृषि खबरें Agri Bulletin में देखिए

इस हफ्ते के Agribulletin में कृषि जगत की बड़ी खबरें देखिए

Pooja Rai·02 Aug 2026
News Potli

न्यूज़ पोटली

भारत के गाँव और किसान की आवाज़

Platform

  • About Us
  • Our Team
  • Pitch Your Story
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Service

Contact Us

© 2026 News Potli. All rights reserved.

Crafted byBuildRocket LabsBuildRocket Labs