News Potli
न्यूज़ पोटलीभारत के किसानों और गाँवों की आवाज़
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
News Potli
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
Share
WhatsAppFacebookX / Twitter
  1. Home
  2. एग्री बुलेटिन
  3. उत्तर प्रदेश: ग्राम समाज की भूम‍ि पर होगा चारा उत्‍पादन, यूपी चारा नीत‍ि को मंजूरी
एग्री बुलेटिन

उत्तर प्रदेश: ग्राम समाज की भूम‍ि पर होगा चारा उत्‍पादन, यूपी चारा नीत‍ि को मंजूरी

उत्तर प्रदेश में पशुधन की कमी दूर करने के ल‍िए ग्राम समाज की भूम‍ि पर चारे का उत्‍पादन कराया जायेगा। इसके ल‍िए कैब‍िनेट ने यूपी चारा नीत‍ि (वर्ष 2024 से 2029 तक) को मंजूरी दे दी है। पशुधन व दुग्‍ध व‍ि

NP

Indal·Correspondent·03 Jul 2024· 2 min read

उत्तर प्रदेश: ग्राम समाज की भूम‍ि पर होगा चारा उत्‍पादन, यूपी चारा नीत‍ि को मंजूरी

उत्तर प्रदेश: ग्राम समाज की भूम‍ि पर होगा चारा उत्‍पादन, यूपी चारा नीत‍ि को मंजूरी

उत्तर प्रदेश में पशुधन की कमी दूर करने के ल‍िए ग्राम समाज की भूम‍ि पर चारे का उत्‍पादन कराया जायेगा। इसके ल‍िए कैब‍िनेट ने यूपी चारा नीत‍ि (वर्ष 2024 से 2029 तक) को मंजूरी दे दी है। पशुधन व दुग्‍ध व‍िकास मंत्री धर्मपाल सिंह ने बताया कि पशुधन की जरूरत के ल‍िहाज से हरे चारे की 44.15 फीसदी व सूखे चारे की 21.2 फीसदी कमी है। इसे देखते हुए नीत‍ि बनाई गई है।

राज्‍य के चारागाहों और खाली जमीन को च‍िन्‍ह‍ित कर चारे का उत्‍पादन कराया जायेगा। चारा नीत‍ि के माध्‍यम से न‍िजी संस्‍थाओं के सहयोग से पब्‍ल‍िक प्राइवेट पॉल‍िसी (पीपीपी) के तहत कार्ययोजना बनाई जाएगी। च‍िन्हिति ग्राम समाज की भूम‍ि पर चारा उत्‍पादन के ल‍िए भूम‍ि प्रबंधक समिति, एनजीओ, कृषकों, पुशपालकों को न‍िशुल्‍क चारा बीज, नैप‍ियर घास की रूट स्‍ल‍िप और पौध उपलब्‍ध कराई जाएगी।

ये भी पढ़ें- उत्तर प्रदेश: एग्रीटेक नीत‍ि 2024 को मंजूरी, चारे की कमी दूर करने के ल‍िए मसौदा तैयार, किसानों की आय बढ़ाने की पहल

पंजीकृत गोशालाओं, राजकीय गो आश्रय स्‍थलों को चारा उत्‍पादन के ल‍िए बीज और रूट स्‍ल‍िप न‍िशुल्‍क द‍िया जायेगा। उन्‍होंने कहा कि इससे चारा उत्‍पादकों की आय और बुन‍ियादी सुव‍िधाएं बढ़ेंगी। चारा उत्‍पादन की परंपरागत पद्धति में बदलाव होगा और लागत कम होगी। इससे दैवी आपदा में चारे व भूसे की कमी पूरी की जा सकेगी। साथ ही स्‍थायी डेयरी क्षेत्र का व‍िकास और रोजगार के अवसर बढ़ेंगी।

News Potli.
Clip & Share
“

— उत्तर प्रदेश: ग्राम समाज की भूम‍ि पर होगा चारा उत्‍पादन, यूपी चारा नीत‍ि को मंजूरी

newspotli.comIndia's #1 Rural Journalism Platform
News Potliuttar pradeshखेती किसानी
NP

About the Author

Indal

Correspondent

सभी लेख देखें
Related Coverage

और पढ़ें

Agribulletin
एग्री बुलेटिन

आलू किसानों को राहत से लेकर यूरिया की कीमत तक, इस हफ्ते की 6 बड़ी खबरें

इस हफ्ते के Agribulletin में किसानों से जुड़ी कई अहम खबरें शामिल हैं। इसमें आलू किसानों को कोल्ड स्टोरेज शुल्क में राहत, यूरिया की कीमत, एथेनॉल उत्पादन, गन्ने में प्लासी बोरर का खतरा, मौसम का हाल और मक्का, गेहूं व तुअर के ताजा बाजार भाव की जानकारी मिलेगी।

News Potli·16 Aug 2026
Agribulletin: नकली बीज-खाद से लेकर सोयाबीन रिसर्च और एथेनॉल नीति तक, जानिए खेती की बड़ी खबरें
एग्री बुलेटिन

Agribulletin: नकली बीज-खाद से लेकर सोयाबीन रिसर्च और एथेनॉल नीति तक, जानिए खेती की बड़ी खबरें

इस हफ्ते के Agribulletin में खेती-किसानी से जुड़ी कई अहम खबरों पर नजर डालेंगे। नकली बीज-खाद की शिकायत की हेल्पलाइन से लेकर Draft Seeds Bill 2025, भारत-अमेरिका की सोयाबीन रिसर्च, अरहर के T2T जीनोम और एथेनॉल नीति के अपडेट जानेंगे। साथ ही अलग-अलग राज्यों की किसान योजनाओं, मंडी भाव, फसल उत्पादन और मॉनसून की ताजा स्थिति की पूरी जानकारी मिलेगी।

Pooja Rai·09 Aug 2026
Agribulletin
एग्री बुलेटिन

MSP घोटाले से PM-Kisan तक, इस हफ्ते की 5 बड़ी कृषि खबरें Agri Bulletin में देखिए

इस हफ्ते के Agribulletin में कृषि जगत की बड़ी खबरें देखिए

Pooja Rai·02 Aug 2026
News Potli

न्यूज़ पोटली

भारत के गाँव और किसान की आवाज़

Platform

  • About Us
  • Our Team
  • Pitch Your Story
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Service

Contact Us

© 2026 News Potli. All rights reserved.

Crafted byBuildRocket LabsBuildRocket Labs