News Potli
न्यूज़ पोटलीभारत के किसानों और गाँवों की आवाज़
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
News Potli
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
Share
WhatsAppFacebookX / Twitter
  1. Home
  2. एग्री बुलेटिन
  3. उत्तर प्रदेश: एग्रीटेक नीत‍ि 2024 को मंजूरी, चारे की कमी दूर करने के ल‍िए मसौदा तैयार, किसानों की आय बढ़ाने की पहल
एग्री बुलेटिन

उत्तर प्रदेश: एग्रीटेक नीत‍ि 2024 को मंजूरी, चारे की कमी दूर करने के ल‍िए मसौदा तैयार, किसानों की आय बढ़ाने की पहल

उत्तर प्रदेश सरकार ने ऐलान किया है कि राज्‍य में किसानों और खेतों से जुड़े कारोबार को बढ़वा द‍िया जायेगा। कृष‍ि क्षेत्र में कई नवाचार किए जाएंगे और स्‍टार्टअप शुरू होगा। इसके ल‍िए प्रदेश सरकार एग्रीटे

NP

Indal·Correspondent·03 Jul 2024· 2 min read

उत्तर प्रदेश: एग्रीटेक नीत‍ि 2024 को मंजूरी, चारे की कमी दूर करने के ल‍िए मसौदा तैयार, किसानों की आय बढ़ाने की पहल

उत्तर प्रदेश: एग्रीटेक नीत‍ि 2024 को मंजूरी, चारे की कमी दूर करने के ल‍िए मसौदा तैयार, किसानों की आय बढ़ाने की पहल

उत्तर प्रदेश सरकार ने ऐलान किया है कि राज्‍य में किसानों और खेतों से जुड़े कारोबार को बढ़वा द‍िया जायेगा। कृष‍ि क्षेत्र में कई नवाचार किए जाएंगे और स्‍टार्टअप शुरू होगा। इसके ल‍िए प्रदेश सरकार एग्रीटेक नीत‍ि 2024 बनाने जा रही है। मंगलवार को कैब‍िनेट की बैठक में इस प्रस्‍ताव को मंजूरी दी गई। इसके अलावा प्रदेश सरकार के 1 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था के लक्ष्य को प्राप्त करने के उद्देश्य से कैबिनेट ने गुजरात, कर्नाटक और राजस्थान में इस तरह की पहलों की तर्ज पर विशेष निवेश क्षेत्र बनाने के प्रस्ताव को मंजूरी दी है ताकि बड़े विकसित भूमि बैंकों की पेशकश करके बड़े निवेश को आकर्षित किया जा सके।

केंद्र सरकार की ओर शुरू की गई एग्रीटेक योजना के तहत खेती से जुड़े सभी आंकड़े ऑनलाइन क‍िए जा रहे हैं। किसान कार्ड बनाने की तैयारी चल रही है। ऐसे में यूपी सरकार की ओर से एग्रीटेक नीत‍ि 2024 तैयार की जाएगी। इसके तहत कृष‍ि कृषि प्रौद्योगिकी नवाचारों को बढ़ावा द‍िया जायेगा। कृष‍ि क्षेत्र में स्‍टार्टअप शुरू होगा। इससे नई ड‍िज‍िटल तकनीकी, ऑर्टिफ‍िसएल इंटेलीजेंस, मशीन लर्निंग, ब्‍लॉक चेन, इंटरनेट, ऑफि‍स विंग्‍स, आद‍ि का उपयोग करके फसल उत्‍पादन और क‍िसानों का आय बढ़ाने पर काम होगा।

यह भी पढ़ें- उत्तर प्रदेश में कृषि यंत्रों पर मिल रहा है भारी छूट, और खबरें भी पढ़ें

कैबिनेट ने उत्तर प्रदेश चारा नीति का मसौदा तैयार करने के प्रस्ताव को भी मंजूरी दे दी, क्योंकि यह महसूस किया गया कि राज्य में पशुओं के लिए लगभग 44 प्रतिशत हरे चारे और लगभग 21.11 प्रतिशत सूखे चारे की कमी है। अधिकारियों ने कहा कि कैबिनेट ने एक एग्रीटेक नीति को भी मंजूरी दी, जिसके तहत डिजिटल फसल सर्वेक्षणों से डेटा साझा करने के लिए प्लेटफॉर्म विकसित किए जाएंगे और डिजिटलीकरण से खेती की लागत कम होगी और उत्पादकता बढ़ेगी। उन्होंने बताया कि नीति के तहत पांच वर्षों में लगभग 21 करोड़ रुपए व्यय होने की उम्मीद है, जिसमें कृषि प्रौद्योगिकी स्टार्टअप को बढ़ावा देना भी शामिल होगा।

News Potli.
Clip & Share
“

— उत्तर प्रदेश: एग्रीटेक नीत‍ि 2024 को मंजूरी, चारे की कमी दूर करने के ल‍िए मसौदा तैयार, किसानों की आय बढ़ाने की पहल

newspotli.comIndia's #1 Rural Journalism Platform
NP

About the Author

Indal

Correspondent

सभी लेख देखें
Related Coverage

और पढ़ें

Agribulletin
एग्री बुलेटिन

आलू किसानों को राहत से लेकर यूरिया की कीमत तक, इस हफ्ते की 6 बड़ी खबरें

इस हफ्ते के Agribulletin में किसानों से जुड़ी कई अहम खबरें शामिल हैं। इसमें आलू किसानों को कोल्ड स्टोरेज शुल्क में राहत, यूरिया की कीमत, एथेनॉल उत्पादन, गन्ने में प्लासी बोरर का खतरा, मौसम का हाल और मक्का, गेहूं व तुअर के ताजा बाजार भाव की जानकारी मिलेगी।

News Potli·16 Aug 2026
Agribulletin: नकली बीज-खाद से लेकर सोयाबीन रिसर्च और एथेनॉल नीति तक, जानिए खेती की बड़ी खबरें
एग्री बुलेटिन

Agribulletin: नकली बीज-खाद से लेकर सोयाबीन रिसर्च और एथेनॉल नीति तक, जानिए खेती की बड़ी खबरें

इस हफ्ते के Agribulletin में खेती-किसानी से जुड़ी कई अहम खबरों पर नजर डालेंगे। नकली बीज-खाद की शिकायत की हेल्पलाइन से लेकर Draft Seeds Bill 2025, भारत-अमेरिका की सोयाबीन रिसर्च, अरहर के T2T जीनोम और एथेनॉल नीति के अपडेट जानेंगे। साथ ही अलग-अलग राज्यों की किसान योजनाओं, मंडी भाव, फसल उत्पादन और मॉनसून की ताजा स्थिति की पूरी जानकारी मिलेगी।

Pooja Rai·09 Aug 2026
Agribulletin
एग्री बुलेटिन

MSP घोटाले से PM-Kisan तक, इस हफ्ते की 5 बड़ी कृषि खबरें Agri Bulletin में देखिए

इस हफ्ते के Agribulletin में कृषि जगत की बड़ी खबरें देखिए

Pooja Rai·02 Aug 2026
News Potli

न्यूज़ पोटली

भारत के गाँव और किसान की आवाज़

Platform

  • About Us
  • Our Team
  • Pitch Your Story
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Service

Contact Us

© 2026 News Potli. All rights reserved.

Crafted byBuildRocket LabsBuildRocket Labs