News Potli
न्यूज़ पोटलीभारत के किसानों और गाँवों की आवाज़
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
News Potli
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
Share
WhatsAppFacebookX / Twitter
  1. Home
  2. एग्री बुलेटिन
  3. ई-नाम में शामिल हुईं 9 नई कृषि वस्तुएं, अब कुल 247 उत्पादों का ऑनलाइन व्यापार संभव
एग्री बुलेटिन

ई-नाम में शामिल हुईं 9 नई कृषि वस्तुएं, अब कुल 247 उत्पादों का ऑनलाइन व्यापार संभव

भारत सरकार ने ई-नाम प्लेटफॉर्म का दायरा बढ़ाते हुए 9 नई कृषि वस्तुओं को जोड़ा है, जिससे अब कुल 247 वस्तुओं का डिजिटल व्यापार संभव होगा। इस कदम का उद्देश्य किसानों को पारदर्शी और प्रतिस्पर्धी ऑनलाइन बा

Pooja Rai

Pooja Rai·09 Oct 2025· 2 min read

ई-नाम में शामिल हुईं 9 नई कृषि वस्तुएं, अब कुल 247 उत्पादों का ऑनलाइन व्यापार संभव

ई-नाम में शामिल हुईं 9 नई कृषि वस्तुएं, अब कुल 247 उत्पादों का ऑनलाइन व्यापार संभव

भारत सरकार ने ई-नाम प्लेटफॉर्म का दायरा बढ़ाते हुए 9 नई कृषि वस्तुओं को जोड़ा है, जिससे अब कुल 247 वस्तुओं का डिजिटल व्यापार संभव होगा। इस कदम का उद्देश्य किसानों को पारदर्शी और प्रतिस्पर्धी ऑनलाइन बाजार से जोड़ना है, ताकि उन्हें उपज की गुणवत्ता के अनुसार बेहतर मूल्य मिल सके और उनकी आय बढ़े।

भारत सरकार के कृषि एवं किसान कल्याण विभाग ने देश के सबसे बड़े डिजिटल कृषि व्यापार प्लेटफॉर्म राष्ट्रीय कृषि बाजार (ई-नाम) का दायरा और बढ़ा दिया है। अब इस प्लेटफॉर्म पर 9 नई कृषि वस्तुएं शामिल की गई हैं, जिससे कुल व्यापार योग्य वस्तुओं की संख्या 247 हो गई है। इस कदम का उद्देश्य किसानों और व्यापारियों को पारदर्शी, प्रतिस्पर्धी और राष्ट्रीय स्तर पर जुड़े डिजिटल बाजार तक आसान पहुंच प्रदान करना है।

नई जोड़ी गई वस्तुएं
विस्तारित सूची में ग्रीन टी, चाय, अश्वगंधा की सूखी जड़ें, सरसों का तेल, लैवेंडर तेल, मेंथा ऑयल, वर्जिन जैतून का तेल, लैवेंडर के सूखे फूल और ब्रोकन राइस शामिल हैं। इन वस्तुओं के लिए विपणन एवं निरीक्षण निदेशालय (डीएमआई) ने व्यापार योग्य मापदंड तैयार किए हैं, ताकि किसानों को उनकी उपज की गुणवत्ता के अनुसार सही मूल्य मिल सके।

ये भी पढ़ें - पराली से सिर्फ पर्यावरण को नुकसान नहीं, खेत, पैसा, स्वास्थ्य सब बर्बाद हो रहा

किसानों को होगा सीधा फायदा
नई वस्तुओं के जुड़ने से अब ई-नाम पर व्यापार करने वाले किसानों को मानकीकृत ग्रेडिंग, बेहतर मूल्य निर्धारण और पारदर्शी सौदे का लाभ मिलेगा। इससे बिचौलियों पर निर्भरता घटेगी और किसानों की मोलभाव करने की क्षमता मजबूत होगी।

सरकार का लक्ष्य
सरकार का मकसद है कि किसान अब डिजिटल और गुणवत्ता वाले बाजार से जुड़ें। कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान की मंजूरी से शुरू की गई इस पहल का उद्देश्य है किसानों को ऑनलाइन साधनों से सशक्त बनाना, अच्छी क्वालिटी की फसल का सही दाम दिलाना और खेती-बाड़ी के क्षेत्र में सबका विकास सुनिश्चित करना।

ई-नाम का बढ़ता प्रभाव
अब तक डीएमआई ने 238 कृषि वस्तुओं के लिए मानक तैयार किए थे, और नई 9 वस्तुओं के जुड़ने से यह संख्या 247 हो गई है। ई-नाम पोर्टल (enam.gov.in) अब एक गुणवत्ता-केंद्रित और पारदर्शी डिजिटल मार्केटप्लेस के रूप में उभर रहा है, जो किसानों को बेहतर मूल्य, व्यापक बाजार और आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में आगे बढ़ा रहा है।

ये देखें -

News Potli.
Clip & Share
“

— ई-नाम में शामिल हुईं 9 नई कृषि वस्तुएं, अब कुल 247 उत्पादों का ऑनलाइन व्यापार संभव

newspotli.comIndia's #1 Rural Journalism Platform
9 new agricultural commoditiesagricultureagriculture newse-NAMkheti kisaniNews PotliShivraj Singh Chouhanखेती किसानी
Pooja Rai

About the Author

Pooja Rai

सभी लेख देखें
Related Coverage

और पढ़ें

Agribulletin
एग्री बुलेटिन

आलू किसानों को राहत से लेकर यूरिया की कीमत तक, इस हफ्ते की 6 बड़ी खबरें

इस हफ्ते के Agribulletin में किसानों से जुड़ी कई अहम खबरें शामिल हैं। इसमें आलू किसानों को कोल्ड स्टोरेज शुल्क में राहत, यूरिया की कीमत, एथेनॉल उत्पादन, गन्ने में प्लासी बोरर का खतरा, मौसम का हाल और मक्का, गेहूं व तुअर के ताजा बाजार भाव की जानकारी मिलेगी।

News Potli·16 Aug 2026
Agribulletin: नकली बीज-खाद से लेकर सोयाबीन रिसर्च और एथेनॉल नीति तक, जानिए खेती की बड़ी खबरें
एग्री बुलेटिन

Agribulletin: नकली बीज-खाद से लेकर सोयाबीन रिसर्च और एथेनॉल नीति तक, जानिए खेती की बड़ी खबरें

इस हफ्ते के Agribulletin में खेती-किसानी से जुड़ी कई अहम खबरों पर नजर डालेंगे। नकली बीज-खाद की शिकायत की हेल्पलाइन से लेकर Draft Seeds Bill 2025, भारत-अमेरिका की सोयाबीन रिसर्च, अरहर के T2T जीनोम और एथेनॉल नीति के अपडेट जानेंगे। साथ ही अलग-अलग राज्यों की किसान योजनाओं, मंडी भाव, फसल उत्पादन और मॉनसून की ताजा स्थिति की पूरी जानकारी मिलेगी।

Pooja Rai·09 Aug 2026
Agribulletin
एग्री बुलेटिन

MSP घोटाले से PM-Kisan तक, इस हफ्ते की 5 बड़ी कृषि खबरें Agri Bulletin में देखिए

इस हफ्ते के Agribulletin में कृषि जगत की बड़ी खबरें देखिए

Pooja Rai·02 Aug 2026
News Potli

न्यूज़ पोटली

भारत के गाँव और किसान की आवाज़

Platform

  • About Us
  • Our Team
  • Pitch Your Story
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Service

Contact Us

© 2026 News Potli. All rights reserved.

Crafted byBuildRocket LabsBuildRocket Labs