Skip to content
News Potli
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • साक्षात्कार
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
सहयोग करें
News Potli
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • साक्षात्कार
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
सहयोग करें
Share
WhatsAppFacebookX / Twitter
  1. Home
  2. एग्री बुलेटिन
  3. इस विधि से सब्जियों की खेती से मिलेगी बंपर पैदावार, होगी मोटी कमाई
एग्री बुलेटिन

इस विधि से सब्जियों की खेती से मिलेगी बंपर पैदावार, होगी मोटी कमाई

सब्ज़ियाँ, जिसको हम और आप रोज़ खाते हैं और तीन चार बार खाते हैं। मतलब ये कि इसकी मांग हमेशा रहती है और रहेगी भी। तो फिर इसकी खेती से कमाई भी तो अच्छी होगी ही। क्योंकि इसका सप्लाई डिमांड का खेल हर रोज़

NP

Pooja Rai· Correspondent

14 फ़रवरी 2025· 2 min read

agriculture newsharyana newskheti kisani
इस विधि से सब्जियों की खेती से मिलेगी बंपर पैदावार, होगी मोटी कमाई

इस विधि से सब्जियों की खेती से मिलेगी बंपर पैदावार, होगी मोटी कमाई

सब्ज़ियाँ, जिसको हम और आप रोज़ खाते हैं और तीन चार बार खाते हैं। मतलब ये कि इसकी मांग हमेशा रहती है और रहेगी भी। तो फिर इसकी खेती से कमाई भी तो अच्छी होगी ही। क्योंकि इसका सप्लाई डिमांड का खेल हर रोज़ का है। इसीलिए अब किसान भी धान गेहूं की परंपरागत खेती छोड़ सब्ज़ियों की खेती में रुचि ले रहे हैं। इतना ही नहीं तकनीक के इस्तेमाल से सब्ज़ियों के खेती की जा रही है, जिससे कम पानी और कम मज़दूरी में ज़्यादा उत्पादन कर किसान अच्छी कमाई कर रहे हैं। ऐसे ही हरियाणा के एक किसान हैं अंकुर जो सब्ज़ियों की सहारा विधि और मचान विधि से खेती कर अच्छी कमाई कर रहे हैं।

अंकुर एक अलग तरीक़े से सब्ज़ियों की खेती करते हैं जिससे उत्पादन ज़्यादा होता है और कमाई भी अच्छी होती है। वो पिछले 6-7 सालों से सहारा विधि और मचान विधि से टमाटर, शिमला मिर्च, लौकी और करेले की खेती करते हैं। इसी की कमाई से उन्होंने 2 एकड़ जमीन भी खरीद ली है। उनका कहना है कि परंपरागत खेती के वजाए किसान को सब्ज़ियों की खेती करनी चाहिए, इसमें कमाई अच्छी है।
अंकुर सब्जियों की खेती समतल खेत में न करके बेड बनाकर करते हैं, उसके ऊपर मल्चिंग सीट और ड्रिप पाइप बिछाकर पौधों की रोपाई करते हैं।

पौधों की अच्छी ग्रोथ और बंपर पैदावार के लिए वो उन्नत सीड खरीदकर खुद उसकी हाईटेक प्लांट से नर्सरी तैयार करवाते हैं। टमाटर, शिमला मिर्च के अलावा वो लौकी और स्ट्राबेरी की भी खेती करते हैं। कम पानी में खेती के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और हरियाणा के मुख्यमंत्री भी उनकी तारीफ चुके हैं।

अंकुर ने सब्जियों की खेती कर्ज में डूबे अपने पिता के लिए शुरु की थी, लेकिन 6 साल में ही उन्होंने खेती से इतना पैसा कमाया कि वो अब 2 एकड़ जमीन भी खरीद रहे हैं। अंकुर की कहानी देश के 84 फीसदी छोटे किसानों के लिए प्रेरणादायक है कि कैसे वो कम जमीन से ज्यादा फायदा उठा सकते हैं।

देखें वीडियो -

News Potli.
Clip & Share
“

— इस विधि से सब्जियों की खेती से मिलेगी बंपर पैदावार, होगी मोटी कमाई

newspotli.comIndia's #1 Rural Journalism Platform
NP

About the Author

Pooja Rai

Correspondent

सभी लेख देखें
Related Coverage

और पढ़ें.

ILDC कॉन्फ्रेंस 2025: कृषि की चुनौतियों में किरायेदार किसान, कैसे मिले सुरक्षा और अधिकार!
एग्री बुलेटिन

ILDC कॉन्फ्रेंस 2025: कृषि की चुनौतियों में किरायेदार किसान, कैसे मिले सुरक्षा और अधिकार!

भारत एक कृषि प्रधान देश हैं। जहां एक व्यापक किसान वर्ग कृषि पर आश्रित है। इस किसान वर्ग में एक बड़ी आबादी किरायेदार किसानों की भी है। इन किरायेदार किसानों को असलियत में किसान नहीं माना जाता है। इस स्थ

Pooja Rai·28 फ़र॰ 2026·9 min
भारत-अमेरिका डील के बाद GM फसलों पर क्यों बढ़ी बहस?
एग्री बुलेटिन

भारत-अमेरिका डील के बाद GM फसलों पर क्यों बढ़ी बहस?

भारत-अमेरिका व्यापार समझौते के बाद GM (जेनेटिकली मॉडिफाइड) फसलों को लेकर बहस तेज हो गई है। भारत ने कुछ अमेरिकी कृषि उत्पादों पर कम या शून्य शुल्क देने की सहमति दी है, लेकिन सरकार का कहना है कि संवेदनश

Pooja Rai·9 फ़र॰ 2026·3 min
राष्ट्रीय दलहन क्रांति: बिहार को दलहन खेती बढ़ाने के लिए 93.75 करोड़ की मदद
एग्री बुलेटिन

राष्ट्रीय दलहन क्रांति: बिहार को दलहन खेती बढ़ाने के लिए 93.75 करोड़ की मदद

सीहोर में आयोजित राष्ट्रीय दलहन कार्यक्रम में केंद्र ने देश में दलहन उत्पादन बढ़ाने की पहल शुरू की और बिहार को 93.75 करोड़ रुपये की सहायता दी। बिहार सरकार ने पांच साल में दलहन उत्पादन में आत्मनिर्भर ब

Pooja Rai·9 फ़र॰ 2026·2 min
News Potli

न्यूज़ पोटली

भारत के गाँव और किसान की आवाज़

Platform

  • About Us
  • Our Team
  • Pitch Your Story
  • Privacy Policy
  • Terms of Service

Contact Us

© 2026 News Potli. All rights reserved.

Crafted byBuildRocket LabsBuildRocket Labs