Skip to content
News Potli
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • साक्षात्कार
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
सहयोग करें
News Potli
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • साक्षात्कार
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
सहयोग करें
Share
WhatsAppFacebookX / Twitter
  1. Home
  2. एग्री बुलेटिन
  3. इस विधि से करें लहसुन की खेती, 30 फीसदी अधिक उत्पादन की गारंटी
एग्री बुलेटिन

इस विधि से करें लहसुन की खेती, 30 फीसदी अधिक उत्पादन की गारंटी

Mulching तकनीक एक ऐसी विधि है, जिसमें प्लास्टिक शीट या दूसरे जैविक पदार्थों से मिट्टी को ढक दिया जाता है। इससे खरपतवार नहीं उगती, मिट्टी में नमी बनी रहती है और पोषण का अधिकतम उपयोग संभव होता है।

NP

Pooja Rai· Correspondent

7 जुलाई 2025· 2 min read

agriculture newsBenefits of Mulchinggarlic farming
इस विधि से करें लहसुन की खेती, 30 फीसदी अधिक उत्पादन की गारंटी

इस विधि से करें लहसुन की खेती, 30 फीसदी अधिक उत्पादन की गारंटी

'परंपरागत तरीके से उगाए गए लहसुन का दाम 15,000-16,000 रुपये प्रति क्विंटल मिला, जबकि मल्चिंग विधि से उगाए गए लहसुन का दाम 25,000-27,000 रुपये प्रति क्विंटल तक मिला।' ये कहना है मध्य प्रदेश के रतलाम के किसान जगदीश पाटीदार का।

अगर आप बड़े पैमाने पर लहसुन की खेती करना चाहते हैं। लेकिन आप सोच रहे हैं कि ऐसा कैसे करें कि उत्पादन भी अच्छा हो और गुणवत्ता भी अच्छी हो, ताकि बाजार में आपको सही कीमत मिले। तो इसके लिए आप Mulching तकनीक से लहसुन की खेती कर सकते हैं।

जगदीश बड़े पैमाने पर लहसुन की खेती करते हैं। उनका दावा है कि इस विधि से उत्पादन तो ज़्यादा होता ही है। उत्पाद की गुणवत्ता भी अच्छी होती है, जिससे किसानों को मंडी में अच्छा भाव मिलता है और मुनाफा होता है। आपको बता दें कि लहसुन की बुवाई सितंबर अक्टूबर महीने में की जाती है, तो अगर आप इस बार लहसुन की अच्छी खेती करना चाहते हैं तो अभी दो महीने का समय है इस बारे सोच सकते हैं, तैयारी कर सकते हैं।

जगदीश ने इसके कई और फायदे भी बताए, जैसे -
मिट्टी की उर्वरता और उत्पादन क्षमता बनी रहती है, जिससे लगातार बेहतर उत्पादन मिलता है।
परंपरागत खेती के मुकाबले मल्चिंग तकनीक से 20-30% ज्यादा उत्पादन होता है।
क्वालिटी अच्छी होने की वजह से उत्पाद का दाम ज़्यादा मिलता है, जिससे किसानों को मुनाफा होता है।
Soil health के नजरिये से देखें तो मिट्टी में नमी और पोषण बना रहता है।

Mulching तकनीक एक ऐसी विधि है, जिसमें प्लास्टिक शीट या दूसरे जैविक पदार्थों से मिट्टी को ढक दिया जाता है। इससे खरपतवार नहीं उगती, मिट्टी में नमी बनी रहती है और पोषण का अधिकतम उपयोग संभव होता है।

देखिए वीडियो -

News Potli.
Clip & Share
“

— इस विधि से करें लहसुन की खेती, 30 फीसदी अधिक उत्पादन की गारंटी

newspotli.comIndia's #1 Rural Journalism Platform
NP

About the Author

Pooja Rai

Correspondent

सभी लेख देखें
Related Coverage

और पढ़ें.

ILDC कॉन्फ्रेंस 2025: कृषि की चुनौतियों में किरायेदार किसान, कैसे मिले सुरक्षा और अधिकार!
एग्री बुलेटिन

ILDC कॉन्फ्रेंस 2025: कृषि की चुनौतियों में किरायेदार किसान, कैसे मिले सुरक्षा और अधिकार!

भारत एक कृषि प्रधान देश हैं। जहां एक व्यापक किसान वर्ग कृषि पर आश्रित है। इस किसान वर्ग में एक बड़ी आबादी किरायेदार किसानों की भी है। इन किरायेदार किसानों को असलियत में किसान नहीं माना जाता है। इस स्थ

Pooja Rai·28 फ़र॰ 2026·9 min
भारत-अमेरिका डील के बाद GM फसलों पर क्यों बढ़ी बहस?
एग्री बुलेटिन

भारत-अमेरिका डील के बाद GM फसलों पर क्यों बढ़ी बहस?

भारत-अमेरिका व्यापार समझौते के बाद GM (जेनेटिकली मॉडिफाइड) फसलों को लेकर बहस तेज हो गई है। भारत ने कुछ अमेरिकी कृषि उत्पादों पर कम या शून्य शुल्क देने की सहमति दी है, लेकिन सरकार का कहना है कि संवेदनश

Pooja Rai·9 फ़र॰ 2026·3 min
राष्ट्रीय दलहन क्रांति: बिहार को दलहन खेती बढ़ाने के लिए 93.75 करोड़ की मदद
एग्री बुलेटिन

राष्ट्रीय दलहन क्रांति: बिहार को दलहन खेती बढ़ाने के लिए 93.75 करोड़ की मदद

सीहोर में आयोजित राष्ट्रीय दलहन कार्यक्रम में केंद्र ने देश में दलहन उत्पादन बढ़ाने की पहल शुरू की और बिहार को 93.75 करोड़ रुपये की सहायता दी। बिहार सरकार ने पांच साल में दलहन उत्पादन में आत्मनिर्भर ब

Pooja Rai·9 फ़र॰ 2026·2 min
News Potli

न्यूज़ पोटली

भारत के गाँव और किसान की आवाज़

Platform

  • About Us
  • Our Team
  • Pitch Your Story
  • Privacy Policy
  • Terms of Service

Contact Us

© 2026 News Potli. All rights reserved.

Crafted byBuildRocket LabsBuildRocket Labs