News Potli
न्यूज़ पोटलीभारत के किसानों और गाँवों की आवाज़
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
News Potli
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
Share
WhatsAppFacebookX / Twitter
  1. Home
  2. एग्री बुलेटिन
  3. इंटीग्रेटेड फार्मिंग से ही बढ़ेगी किसानों की आय : शिवराज सिंह चौहान
एग्री बुलेटिन

इंटीग्रेटेड फार्मिंग से ही बढ़ेगी किसानों की आय : शिवराज सिंह चौहान

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बेंगलुरु में आईसीएआर संस्थानों का दौरा कर किसानों और वैज्ञानिकों से संवाद किया। उन्होंने कहा कि भारत अब किसी पर निर्भर नहीं रहेगा और किसानों की आय बढ़ाने के ल

NP

Pooja Rai·Correspondent·30 Aug 2025· 3 min read

इंटीग्रेटेड फार्मिंग से ही बढ़ेगी किसानों की आय : शिवराज सिंह चौहान

इंटीग्रेटेड फार्मिंग से ही बढ़ेगी किसानों की आय : शिवराज सिंह चौहान

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बेंगलुरु में आईसीएआर संस्थानों का दौरा कर किसानों और वैज्ञानिकों से संवाद किया। उन्होंने कहा कि भारत अब किसी पर निर्भर नहीं रहेगा और किसानों की आय बढ़ाने के लिए इंटीग्रेटेड फार्मिंग जरूरी है। चौहान ने पेस्टीसाइड के अधिक उपयोग को खतरनाक बताते हुए जैविक नियंत्रण पर ज़ोर दिया। उन्होंने कहा कि डेटा एनालिसिस से पशुओं की बीमारियों की समय रहते पहचान कर वैक्सीनेशन किया जा रहा है। साथ ही केले की विशेष किस्म ‘नंजनगुड रसाबले’ को सुरक्षित रखने के लिए वैज्ञानिक टीम भेजने की घोषणा की।

केंद्रीय कृषि और ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बेंगलुरु में भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (ICAR) के कई संस्थानों का दौरा किया और किसानों, पशुपालकों, वैज्ञानिकों और स्टार्टअप उद्यमियों से सीधे संवाद किया। उन्होंने कहा कि भारत अब किसी पर निर्भर नहीं रहेगा और किसानों का हित सबसे पहले है।

पेस्टीसाइड पर चेतावनी
चौहान ने किसानों को आगाह किया कि ज्यादा पेस्टीसाइड का इस्तेमाल धरती, इंसानों और मित्र कीटों के लिए खतरनाक है। इसलिए कीटों के ज़रिये जैविक नियंत्रण (बायोलॉजिकल कंट्रोल) पर ज्यादा ध्यान देना होगा।

पशुपालकों के लिए नई पहल
उन्होंने कहा कि पशुओं में फैलने वाली बीमारियों से बचाव के लिए समय रहते चेतावनी दी जाएगी। डेटा एनालिसिस की मदद से बीमारी की संभावना पहले ही पता चल जाती है और राज्य सरकार वैक्सीनेशन कर देती है। इसी वजह से खुरपका-मुंहपका जैसी बीमारियां काफी हद तक नियंत्रित हुई हैं।

ये भी पढ़ें - भारत में डेयरी सिर्फ बिजनेस नहीं, करोड़ों किसानों की जीवनरेखा है: आरएस सोढ़ी

खेती में विविधता पर ज़ोर
मंत्री ने कहा कि किसानों की आय सिर्फ गेहूं, धान या गन्ने से नहीं बढ़ सकती। इसके लिए दालें, तिलहन, फल-सब्जियां, फूल और औषधीय पौधों की खेती के साथ पशुपालन भी जरूरी है। इसे ही इंटीग्रेटेड फार्मिंग मॉडल कहा जाता है।

कीट नियंत्रण और शोध
चौहान ने राष्ट्रीय कृषि कीट संसाधन ब्यूरो (NBAIR) का भी दौरा किया और कीटों के जैविक नियंत्रण के काम को सराहा। उन्होंने कहा कि किसानों तक जल्दी से जल्दी नई तकनीकें पहुंचाना बेहद ज़रूरी है।

किसानों के खेत में अवलोकन
उन्होंने एक किसान के खेत में जाकर नारियल, पपीता, केला और अदरक की मिश्रित खेती देखी। खासकर केले की किस्म ‘नंजनगुड रसाबले’ के बारे में जाना, जो स्वादिष्ट है और डायबिटीज़ मरीज भी खा सकते हैं। चौहान ने भरोसा दिलाया कि वायरस से प्रभावित इस किस्म की सुरक्षा के लिए कृषि वैज्ञानिकों की विशेष टीम भेजी जाएगी।

ये देखें -

News Potli.
Clip & Share
“

— इंटीग्रेटेड फार्मिंग से ही बढ़ेगी किसानों की आय : शिवराज सिंह चौहान

newspotli.comIndia's #1 Rural Journalism Platform
agriculture newsbengaluruicarkheti kisaniNews PotliShivraj Singh Chouhanखेती किसानी
NP

About the Author

Pooja Rai

Correspondent

सभी लेख देखें
Related Coverage

और पढ़ें

ILDC कॉन्फ्रेंस 2025: कृषि की चुनौतियों में किरायेदार किसान, कैसे मिले सुरक्षा और अधिकार!
एग्री बुलेटिन

ILDC कॉन्फ्रेंस 2025: कृषि की चुनौतियों में किरायेदार किसान, कैसे मिले सुरक्षा और अधिकार!

भारत एक कृषि प्रधान देश हैं। जहां एक व्यापक किसान वर्ग कृषि पर आश्रित है। इस किसान वर्ग में एक बड़ी आबादी किरायेदार किसानों की भी है। इन किरायेदार किसानों को असलियत में किसान नहीं माना जाता है। इस स्थ

Pooja Rai·28 Feb 2026·9 min
भारत-अमेरिका डील के बाद GM फसलों पर क्यों बढ़ी बहस?
एग्री बुलेटिन

भारत-अमेरिका डील के बाद GM फसलों पर क्यों बढ़ी बहस?

भारत-अमेरिका व्यापार समझौते के बाद GM (जेनेटिकली मॉडिफाइड) फसलों को लेकर बहस तेज हो गई है। भारत ने कुछ अमेरिकी कृषि उत्पादों पर कम या शून्य शुल्क देने की सहमति दी है, लेकिन सरकार का कहना है कि संवेदनश

Pooja Rai·09 Feb 2026·3 min
राष्ट्रीय दलहन क्रांति: बिहार को दलहन खेती बढ़ाने के लिए 93.75 करोड़ की मदद
एग्री बुलेटिन

राष्ट्रीय दलहन क्रांति: बिहार को दलहन खेती बढ़ाने के लिए 93.75 करोड़ की मदद

सीहोर में आयोजित राष्ट्रीय दलहन कार्यक्रम में केंद्र ने देश में दलहन उत्पादन बढ़ाने की पहल शुरू की और बिहार को 93.75 करोड़ रुपये की सहायता दी। बिहार सरकार ने पांच साल में दलहन उत्पादन में आत्मनिर्भर ब

Pooja Rai·09 Feb 2026·2 min
News Potli

न्यूज़ पोटली

भारत के गाँव और किसान की आवाज़

Platform

  • About Us
  • Our Team
  • Pitch Your Story
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Service

Contact Us

© 2026 News Potli. All rights reserved.

Crafted byBuildRocket LabsBuildRocket Labs