News Potli
न्यूज़ पोटलीभारत के किसानों और गाँवों की आवाज़
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
News Potli
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
Share
WhatsAppFacebookX / Twitter
  1. Home
  2. एग्री बुलेटिन
  3. आवेदन के लिए बचे तीन दिन, UP सरकार किसानों को कृषि यंत्रों पर 50% से 80% की सब्सिडी दे रही है
एग्री बुलेटिन

आवेदन के लिए बचे तीन दिन, UP सरकार किसानों को कृषि यंत्रों पर 50% से 80% की सब्सिडी दे रही है

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार किसानों को कृषि क्षेत्र में आधुनिक तकनीकों का उपयोग बढ़ाने के लिए विभिन्न कृषि यंत्रों पर 50% से 80% तक की सब्सिडी प्रदान कर रही है। यह पहल किसानों को बेहतर उत्पादन प्राप्त कर

NP

Thamir·Correspondent·17 Dec 2024· 2 min read

आवेदन के लिए बचे तीन दिन, UP सरकार किसानों को कृषि यंत्रों पर 50% से 80% की सब्सिडी दे रही है

आवेदन के लिए बचे तीन दिन, UP सरकार किसानों को कृषि यंत्रों पर 50% से 80% की सब्सिडी दे रही है

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार किसानों को कृषि क्षेत्र में आधुनिक तकनीकों का उपयोग बढ़ाने के लिए विभिन्न कृषि यंत्रों पर 50% से 80% तक की सब्सिडी प्रदान कर रही है। यह पहल किसानों को बेहतर उत्पादन प्राप्त करने में मदद करेगी और कृषि लागत में कमी लाने के लिए बेहद फायदेमंद साबित होगी। इस योजना के तहत आवेदन की अंतिम तिथि 20 दिसंबर है, और किसानों को इस तिथि से पहले आवेदन करना होगा।

यूपी सरकार द्वारा मिलने वाले लाभ

यूपी सरकार द्वारा संचालित 'सब मिशन ऑन एग्रीकल्चरल मैकेनाइजेशन' योजना और 'फसल अवशेष प्रबंधन योजना' के तहत किसानों को कृषि यंत्रों पर भारी सब्सिडी दी जा रही है। ये योजनाएँ किसानों को आधुनिक कृषि उपकरणों का उपयोग करने के लिए प्रोत्साहित करती हैं। इस योजना के तहत किसानों को कृषि ड्रोन, कृषि रक्षा उपकरणों, फसल अवशेष प्रबंधन, हाईटेक हब फॉर कस्टम हायरिंग, कस्टम हायरिंग सेंटर और फार्म मशीनरी बैंक की स्थापना पर भी सब्सिडी दी जाएगी।

ये भी पढ़े -कमाई वाला रहा टमाटर का सीजन – MP के किसान ने 5 एकड़ से कमाए 20 लाख रुपए, 40 लाख का है टार्गेट

इस योजना के तहत एक वित्तीय वर्ष में किसान दो कृषि यंत्रों पर सब्सिडी प्राप्त कर सकते हैं, जिसमें कृषि यंत्रों पर अधिकतम 50% तक की सब्सिडी मिल सकती है। इसके अलावा, फार्म मशीनरी बैंक परियोजना के तहत किसानों को 10 लाख रुपये तक की वित्तीय सहायता प्रदान की जा रही है, जिसमें 80% तक की सब्सिडी मिल सकती है।

ये भी पढ़े -आधे एकड़ में शिमला मिर्च की खेती से 10-11 लाख रुपये कमा रहे लखनऊ के शुभम

कैसे करें आवेदन

कृषि यंत्रों पर अनुदान पाने के लिए बुकिंग शुल्क भी निर्धारित किया गया है। बुकिंग शुल्क 2500 रुपये से लेकर 5000 रुपये तक है। यदि मशीन की कीमत 10 हजार रुपये से लेकर एक लाख रुपये तक है, तो बुकिंग शुल्क 2500 रुपये रखा गया है। वहीं, एक लाख रुपये से अधिक की मशीन के लिए बुकिंग शुल्क 5000 रुपये है। किसानों को इन यंत्रों के लिए आवेदन करने हेतु www.agriculture.up.gov.in पर जाकर आवेदन करना होगा। साथ ही, यदि किसान कृषि ड्रोन या कस्टम हायरिंग सेंटर की बुकिंग करना चाहते हैं, तो वे कृषि विभाग के दर्शन पोर्टल http://agridarshan.up.gov.in पर जाकर बुकिंग कर सकते हैं।

News Potli.
Clip & Share
“

— आवेदन के लिए बचे तीन दिन, UP सरकार किसानों को कृषि यंत्रों पर 50% से 80% की सब्सिडी दे रही है

newspotli.comIndia's #1 Rural Journalism Platform
agriculture newskheti kisaniNews Potliuttar pradeshकिसान समाचारखेती किसानी
NP

About the Author

Thamir

Correspondent

सभी लेख देखें
Related Coverage

और पढ़ें

Agribulletin
एग्री बुलेटिन

आलू किसानों को राहत से लेकर यूरिया की कीमत तक, इस हफ्ते की 6 बड़ी खबरें

इस हफ्ते के Agribulletin में किसानों से जुड़ी कई अहम खबरें शामिल हैं। इसमें आलू किसानों को कोल्ड स्टोरेज शुल्क में राहत, यूरिया की कीमत, एथेनॉल उत्पादन, गन्ने में प्लासी बोरर का खतरा, मौसम का हाल और मक्का, गेहूं व तुअर के ताजा बाजार भाव की जानकारी मिलेगी।

News Potli·16 Aug 2026
Agribulletin: नकली बीज-खाद से लेकर सोयाबीन रिसर्च और एथेनॉल नीति तक, जानिए खेती की बड़ी खबरें
एग्री बुलेटिन

Agribulletin: नकली बीज-खाद से लेकर सोयाबीन रिसर्च और एथेनॉल नीति तक, जानिए खेती की बड़ी खबरें

इस हफ्ते के Agribulletin में खेती-किसानी से जुड़ी कई अहम खबरों पर नजर डालेंगे। नकली बीज-खाद की शिकायत की हेल्पलाइन से लेकर Draft Seeds Bill 2025, भारत-अमेरिका की सोयाबीन रिसर्च, अरहर के T2T जीनोम और एथेनॉल नीति के अपडेट जानेंगे। साथ ही अलग-अलग राज्यों की किसान योजनाओं, मंडी भाव, फसल उत्पादन और मॉनसून की ताजा स्थिति की पूरी जानकारी मिलेगी।

Pooja Rai·09 Aug 2026
Agribulletin
एग्री बुलेटिन

MSP घोटाले से PM-Kisan तक, इस हफ्ते की 5 बड़ी कृषि खबरें Agri Bulletin में देखिए

इस हफ्ते के Agribulletin में कृषि जगत की बड़ी खबरें देखिए

Pooja Rai·02 Aug 2026
News Potli

न्यूज़ पोटली

भारत के गाँव और किसान की आवाज़

Platform

  • About Us
  • Our Team
  • Pitch Your Story
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Service

Contact Us

© 2026 News Potli. All rights reserved.

Crafted byBuildRocket LabsBuildRocket Labs