News Potli
न्यूज़ पोटलीभारत के किसानों और गाँवों की आवाज़
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
News Potli
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
Share
WhatsAppFacebookX / Twitter
  1. Home
  2. एग्री बुलेटिन
  3. आयात बढ़ने से भारत का कपास भंडार पहुँचा 5 साल के उच्चतम स्तर पर
एग्री बुलेटिन

आयात बढ़ने से भारत का कपास भंडार पहुँचा 5 साल के उच्चतम स्तर पर

भारत में 2025-26 सीजन की शुरुआत में कपास का कैरी-फ़ॉरवर्ड स्टॉक 60.59 लाख गांठ रहने का अनुमान है, जो पाँच सालों में सबसे ज्यादा है। यह वृद्धि मुख्य रूप से आयात बढ़कर 41 लाख गांठ होने की वजह से है। मौज

NP

Pooja Rai·Correspondent·12 Sep 2025· 3 min read

आयात बढ़ने से भारत का कपास भंडार पहुँचा 5 साल के उच्चतम स्तर पर

आयात बढ़ने से भारत का कपास भंडार पहुँचा 5 साल के उच्चतम स्तर पर

भारत में 2025-26 सीजन की शुरुआत में कपास का कैरी-फ़ॉरवर्ड स्टॉक 60.59 लाख गांठ रहने का अनुमान है, जो पाँच सालों में सबसे ज्यादा है। यह वृद्धि मुख्य रूप से आयात बढ़कर 41 लाख गांठ होने की वजह से है। मौजूदा सीजन में कपास की खपत 314 लाख गांठ और निर्यात घटकर 18 लाख गांठ रहने का अनुमान है।

भारत में कपास का कैरी-फ़ॉरवर्ड स्टॉक 2025-26 सीजन (अक्टूबर से शुरू) में 60.59 लाख गांठ (170 किलो प्रति गांठ) तक पहुंचने का अनुमान है, जो पिछले पाँच सालों में सबसे ज्यादा होगा। मौजूदा सीजन 2024-25 की शुरुआत में यह स्टॉक 39.19 लाख गांठ था। कॉटन एसोसिएशन ऑफ इंडिया (CAI) के अध्यक्ष अतुल एस गणात्रा के मुताबिक, यह बढ़ोतरी मुख्य रूप से आयात में तेज़ी की वजह से है। इस बार आयात 41 लाख गांठ तक पहुंच सकता है, जबकि पिछले साल केवल 15 लाख गांठ ही आयात हुई थी। गणात्रा ने बताया कि कोविड के बाद यह सबसे ऊंचा ओपनिंग स्टॉक है।

करीब 20 लाख गांठ का आयात होगा
सरकार ने हाल ही में कपास पर 11% आयात शुल्क साल के अंत तक हटा दिया है ताकि वस्त्र उद्योग को अमेरिकी टैरिफ की समस्या से राहत मिल सके। अनुमान है कि अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में ही करीब 20 लाख गांठ का आयात होगा। अगस्त 31 तक 36.75 लाख गांठ भारतीय बंदरगाहों पर पहुंच चुकी हैं। मौजूदा 2024-25 सीजन के लिए CAI ने अपने आयात के अनुमान को 2 लाख गांठ बढ़ाकर 41 लाख गांठ कर दिया है, जो पिछले साल के 15.20 लाख गांठ की तुलना में लगभग 25.80 लाख गांठ ज्यादा है।

ये भी पढ़ें - एथेनॉल उत्पादन बढ़ाएं, निर्यात पर करें फोकस: खाद्य मंत्री

कपास प्रेसिंग का अनुमान भी संशोधित कर 312.40 लाख गांठ किया
CAI ने 2024-25 सीजन के लिए कपास प्रेसिंग का अनुमान भी संशोधित कर 312.40 लाख गांठ किया है, जबकि पहले यह 311.40 लाख गांठ था। इसमें महाराष्ट्र में 1 लाख गांठ बढ़ाकर 91 लाख गांठ और आंध्र प्रदेश में 0.5 लाख बढ़ाकर 12.5 लाख गांठ का अनुमान लगाया गया है। वहीं तेलंगाना में 0.5 लाख घटाकर 49 लाख गांठ का अनुमान है। अगस्त तक 307.09 लाख गांठ की आपूर्ति हो चुकी है और सितंबर में करीब 5.31 लाख गांठ और आने की संभावना है।

निर्यात में गिरावट का अनुमान
कपास की खपत के अनुमान में कोई बदलाव नहीं किया गया है और यह 314 लाख गांठ पर बनी हुई है। अगस्त तक खपत 286 लाख गांठ आंकी गई है। वहीं, निर्यात में गिरावट का अनुमान है और यह 18 लाख गांठ रह सकता है, जो पिछले साल के 28.36 लाख गांठ की तुलना में 10.36 लाख गांठ कम है।

ये देखें -

News Potli.
Clip & Share
“

— आयात बढ़ने से भारत का कपास भंडार पहुँचा 5 साल के उच्चतम स्तर पर

newspotli.comIndia's #1 Rural Journalism Platform
agriculture newscotton importcotton stockkheti kisaniNews Potliकॉटन एसोसिएशन ऑफ इंडिया (CAI)खेती किसानी
NP

About the Author

Pooja Rai

Correspondent

सभी लेख देखें
Related Coverage

और पढ़ें

ILDC कॉन्फ्रेंस 2025: कृषि की चुनौतियों में किरायेदार किसान, कैसे मिले सुरक्षा और अधिकार!
एग्री बुलेटिन

ILDC कॉन्फ्रेंस 2025: कृषि की चुनौतियों में किरायेदार किसान, कैसे मिले सुरक्षा और अधिकार!

भारत एक कृषि प्रधान देश हैं। जहां एक व्यापक किसान वर्ग कृषि पर आश्रित है। इस किसान वर्ग में एक बड़ी आबादी किरायेदार किसानों की भी है। इन किरायेदार किसानों को असलियत में किसान नहीं माना जाता है। इस स्थ

Pooja Rai·28 Feb 2026·9 min
भारत-अमेरिका डील के बाद GM फसलों पर क्यों बढ़ी बहस?
एग्री बुलेटिन

भारत-अमेरिका डील के बाद GM फसलों पर क्यों बढ़ी बहस?

भारत-अमेरिका व्यापार समझौते के बाद GM (जेनेटिकली मॉडिफाइड) फसलों को लेकर बहस तेज हो गई है। भारत ने कुछ अमेरिकी कृषि उत्पादों पर कम या शून्य शुल्क देने की सहमति दी है, लेकिन सरकार का कहना है कि संवेदनश

Pooja Rai·09 Feb 2026·3 min
राष्ट्रीय दलहन क्रांति: बिहार को दलहन खेती बढ़ाने के लिए 93.75 करोड़ की मदद
एग्री बुलेटिन

राष्ट्रीय दलहन क्रांति: बिहार को दलहन खेती बढ़ाने के लिए 93.75 करोड़ की मदद

सीहोर में आयोजित राष्ट्रीय दलहन कार्यक्रम में केंद्र ने देश में दलहन उत्पादन बढ़ाने की पहल शुरू की और बिहार को 93.75 करोड़ रुपये की सहायता दी। बिहार सरकार ने पांच साल में दलहन उत्पादन में आत्मनिर्भर ब

Pooja Rai·09 Feb 2026·2 min
News Potli

न्यूज़ पोटली

भारत के गाँव और किसान की आवाज़

Platform

  • About Us
  • Our Team
  • Pitch Your Story
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Service

Contact Us

© 2026 News Potli. All rights reserved.

Crafted byBuildRocket LabsBuildRocket Labs