Skip to content
News Potli
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • साक्षात्कार
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
सहयोग करें
News Potli
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • साक्षात्कार
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
सहयोग करें
Share
WhatsAppFacebookX / Twitter
  1. Home
  2. एग्री बुलेटिन
  3. आगरा में खुलेगा आलू अनुसंधान केंद्र, स्थापना के लिए 111.5 करोड़ रुपये खर्च करेगी केंद्र सरकार
एग्री बुलेटिन

आगरा में खुलेगा आलू अनुसंधान केंद्र, स्थापना के लिए 111.5 करोड़ रुपये खर्च करेगी केंद्र सरकार

यूपी के आगरा में आलू अनुसंधान केंद्र खोलने के लिए केंद्र सरकार ने मंजूरी दे दी है। केंद्र ने इसके लिए 111.5 करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है। इससे देश में ख़ासकर यूपी में आलू की उत्पाद

NP

Pooja Rai· Correspondent

26 जून 2025· 2 min read

agraagriculture newsInternational Potato Center
आगरा में खुलेगा आलू अनुसंधान केंद्र, स्थापना के लिए 111.5 करोड़ रुपये खर्च करेगी केंद्र सरकार

आगरा में खुलेगा आलू अनुसंधान केंद्र, स्थापना के लिए 111.5 करोड़ रुपये खर्च करेगी केंद्र सरकार

यूपी के आगरा में आलू अनुसंधान केंद्र खोलने के लिए केंद्र सरकार ने मंजूरी दे दी है। केंद्र ने इसके लिए 111.5 करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है। इससे देश में ख़ासकर यूपी में आलू की उत्पादकता और प्रबंधन में सुधार होगा, जिससे पोषण सुरक्षा, किसानों की आय और रोजगार में बढ़ोतरी होगी।

नयी दिल्ली, 25 जून। केंद्रीय मंत्रिमंडल ने आगरा में अंतरराष्ट्रीय आलू केंद्र (सीआईपी) के दक्षिण एशिया क्षेत्रीय अनुसंधान केंद्र की स्थापना के प्रस्ताव को बुधवार को मंजूरी दे दी। इसके लिए 111.5 करोड़ रुपये का वित्तीय समर्थन दिया जाएगा। सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में हुई केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक में यह निर्णय लिया गया।

एक आधिकारिक बयान के अनुसार, इस निवेश का मुख्य उद्देश्य आलू तथा शकरकंद की उत्पादकता, कटाई के बाद प्रबंधन एवं मूल्य संवर्धन में सुधार करके खाद्य तथा पोषण सुरक्षा, किसानों की आय और रोजगार सृजन को बढ़ाना है। प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म ‘एक्स’ पर पोस्ट में कहा कि उनकी सरकार किसानों के कल्याण के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है और इस फैसले से आलू उत्पादकों को लाभ होगा।

ये भी पढ़ें - योगी सरकार में किसानों को दी जा रही टेक्निकल जानकारी, 15 जिलों में 26 महिलाओं ने संभाली खेती किसानी की कमान

यूपी के आगरा के सिंगना में खुलेगा केंद्र
आलू क्षेत्र में उत्पादन, प्रसंस्करण, पैकेजिंग, परिवहन, विपणन और मूल्य श्रृंखला में महत्वपूर्ण रोजगार अवसर पैदा करने की क्षमता है।आधिकारिक बयान के मुताबिक, आलू के क्षेत्र में अपार संभावनाओं का पता लगाने के लिए अंतरराष्ट्रीय आलू केंद्र (सीआईपी) का दक्षिण एशिया क्षेत्रीय केंद्र उत्तर प्रदेश के आगरा के सिंगना में स्थापित किया जा रहा है।

भारत आलू का सबसे बड़ा उत्पादक
भारत आलू के सबसे बड़े उत्पादकों में से एक है।वैष्णव ने बताया कि क्षेत्रीय केंद्र में अनुसंधान बीज उत्पादन, कीट प्रबंधन, टिकाऊ उत्पादन और किसानों के प्रशिक्षण पर केंद्रित होगा। आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश सरकार ने पहले ही अनुसंधान केंद्र के लिए 10 एकड़ जमीन आवंटित कर दी है।

पेरू के लीमा में है अंतरराष्ट्रीय आलू केंद्र
पेरू के लीमा स्थित मुख्यालय वाला अंतरराष्ट्रीय आलू केंद्र (सीआईपी) आलू, शकरकंद और ‘एंडियन’ जड़ों (देशी तथा पारंपरिक जड़ वाली फसल) एवं कंदों के शोध एवं विकास पर ध्यान केंद्रित करता है।

ये देखें -

News Potli.
Clip & Share
“

— आगरा में खुलेगा आलू अनुसंधान केंद्र, स्थापना के लिए 111.5 करोड़ रुपये खर्च करेगी केंद्र सरकार

newspotli.comIndia's #1 Rural Journalism Platform
NP

About the Author

Pooja Rai

Correspondent

सभी लेख देखें
Related Coverage

और पढ़ें.

ILDC कॉन्फ्रेंस 2025: कृषि की चुनौतियों में किरायेदार किसान, कैसे मिले सुरक्षा और अधिकार!
एग्री बुलेटिन

ILDC कॉन्फ्रेंस 2025: कृषि की चुनौतियों में किरायेदार किसान, कैसे मिले सुरक्षा और अधिकार!

भारत एक कृषि प्रधान देश हैं। जहां एक व्यापक किसान वर्ग कृषि पर आश्रित है। इस किसान वर्ग में एक बड़ी आबादी किरायेदार किसानों की भी है। इन किरायेदार किसानों को असलियत में किसान नहीं माना जाता है। इस स्थ

Pooja Rai·28 फ़र॰ 2026·9 min
भारत-अमेरिका डील के बाद GM फसलों पर क्यों बढ़ी बहस?
एग्री बुलेटिन

भारत-अमेरिका डील के बाद GM फसलों पर क्यों बढ़ी बहस?

भारत-अमेरिका व्यापार समझौते के बाद GM (जेनेटिकली मॉडिफाइड) फसलों को लेकर बहस तेज हो गई है। भारत ने कुछ अमेरिकी कृषि उत्पादों पर कम या शून्य शुल्क देने की सहमति दी है, लेकिन सरकार का कहना है कि संवेदनश

Pooja Rai·9 फ़र॰ 2026·3 min
राष्ट्रीय दलहन क्रांति: बिहार को दलहन खेती बढ़ाने के लिए 93.75 करोड़ की मदद
एग्री बुलेटिन

राष्ट्रीय दलहन क्रांति: बिहार को दलहन खेती बढ़ाने के लिए 93.75 करोड़ की मदद

सीहोर में आयोजित राष्ट्रीय दलहन कार्यक्रम में केंद्र ने देश में दलहन उत्पादन बढ़ाने की पहल शुरू की और बिहार को 93.75 करोड़ रुपये की सहायता दी। बिहार सरकार ने पांच साल में दलहन उत्पादन में आत्मनिर्भर ब

Pooja Rai·9 फ़र॰ 2026·2 min
News Potli

न्यूज़ पोटली

भारत के गाँव और किसान की आवाज़

Platform

  • About Us
  • Our Team
  • Pitch Your Story
  • Privacy Policy
  • Terms of Service

Contact Us

© 2026 News Potli. All rights reserved.

Crafted byBuildRocket LabsBuildRocket Labs