News Potli
न्यूज़ पोटलीभारत के किसानों और गाँवों की आवाज़
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
News Potli
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
Share
WhatsAppFacebookX / Twitter
  1. Home
  2. एग्री बुलेटिन
  3. आगरा के सिंगना गांव में बनेगा आलू का अंतरराष्ट्रीय रिसर्च सेंटर, CIP पेरू के महानिदेशक ने मुख्यमंत्री योगी से की मुलाकात
एग्री बुलेटिन

आगरा के सिंगना गांव में बनेगा आलू का अंतरराष्ट्रीय रिसर्च सेंटर, CIP पेरू के महानिदेशक ने मुख्यमंत्री योगी से की मुलाकात

मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि जब तक आगरा के सिंगना गांव में केंद्र का निर्माण पूर्ण नहीं होता, तब तक प्रदेश के कृषि विज्ञान केंद्रों के माध्यम से किसानों को सीआईपी की तकनीकों से प्रशिक्षित किया जा सकता ह

Pooja Rai

Pooja Rai·06 Aug 2025· 2 min read

आगरा के सिंगना गांव में बनेगा आलू का अंतरराष्ट्रीय रिसर्च सेंटर, CIP पेरू के महानिदेशक ने मुख्यमंत्री योगी से की मुलाकात

आगरा के सिंगना गांव में बनेगा आलू का अंतरराष्ट्रीय रिसर्च सेंटर, CIP पेरू के महानिदेशक ने मुख्यमंत्री योगी से की मुलाकात

पेरू के महानिदेशक डॉ. सिमोन हेक के नेतृत्व में आए प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की और परियोजना की प्रगति पर चर्चा की। एक आधिकारिक बयान में यह जानकारी दी गई। प्रतिनिधिमंडल में सीआईपी के कंट्री मैनेजर नीरज शर्मा, रमन अब्रोल और ‘आईआरआरआई-दक्षिण एशिया क्षेत्रीय केंद्र’ (आईएसएआरसी) के प्रमुख सुधांशु सिंह शामिल थे।

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि जब तक आगरा के सिंगना गांव में केंद्र का निर्माण पूर्ण नहीं होता, तब तक प्रदेश के कृषि विज्ञान केंद्रों के माध्यम से किसानों को सीआईपी की तकनीकों से प्रशिक्षित किया जा सकता है। उन्होंने सुझाव दिया कि आलू के साथ अन्य कंद फसलों की प्रजातियों पर भी अनुसंधान को प्राथमिकता दी जाए, ताकि उत्पादन बढ़े और निर्यात के अवसर खुलें।

244 लाख मीट्रिक टन हुआ आलू का उत्पादन
मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि यह केंद्र प्रदेश के किसानों की आय बढ़ाने, प्रसंस्करण उद्योग को सशक्त करने और प्रदेश को अंतरराष्ट्रीय कृषि हब बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। मंगलवार को आए प्रतिनिधिमंडल को उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश देश का सबसे बड़ा आलू उत्पादक राज्य है। वर्ष 2024-25 में 6.96 लाख हेक्टेयर क्षेत्रफल में 244 लाख मीट्रिक टन आलू का उत्पादन हुआ।बयान में कहा गया है कि देश के कुल आलू उत्पादन में 35 फीसदी हिस्सा उप्र का है। अकेले आगरा जनपद में 76 हजार हेक्टेयर में आलू की खेती होती है।

ये भी पढ़ें - ISMA ने गन्ना उत्पादकता बढ़ाने के लिए लॉन्च किया AI नेटवर्क

भारत में CIP को 50 वर्ष पूरे हुए
सीआईपी की स्थापना 1971 में पेरू में हुई थी और आज यह 20 से अधिक देशों में अनुसंधान कार्य कर रहा है। भारत में सीआईपी को 50 वर्ष पूरे हो चुके हैं। इस दौरान इसने जलवायु-अनुकूल किस्मों, कीट प्रबंधन और पोषणयुक्त फसलों के विकास में उल्लेखनीय कार्य किया है। सीआईपी-दक्षिण एशिया क्षेत्रीय केंद्र (सीएसएआरसी) की स्थापना से उत्तर प्रदेश वैश्विक बीज और प्रसंस्करण नेटवर्क में केंद्रीय भूमिका निभाएगा।

उप्र, दक्षिण एशिया का आलू इनोवेशन में हब बनेगा
बीते 28 जुलाई को भारत सरकार और सीआईपी के बीच समझौता ज्ञापन (एमओए) पर हस्ताक्षर हुए। डॉ. सिमोन हेक ने मुख्यमंत्री योगी से मुलाकात कर उनके सहयोग के लिए आभार जताया। उन्होंने कहा कि सीएसएआरसी न केवल किसानों की आय बढ़ाएगा, बल्कि उप्र को दक्षिण एशिया का आलू इनोवेशन हब बना देगा।

ये देखें -

News Potli.
Clip & Share
“

— आगरा के सिंगना गांव में बनेगा आलू का अंतरराष्ट्रीय रिसर्च सेंटर, CIP पेरू के महानिदेशक ने मुख्यमंत्री योगी से की मुलाकात

newspotli.comIndia's #1 Rural Journalism Platform
agraagriculture newsCIPkheti kisaniNews PotliPotato Research Centeruttar pradeshखेती किसानी
Pooja Rai

About the Author

Pooja Rai

सभी लेख देखें
Related Coverage

और पढ़ें

Agribulletin
एग्री बुलेटिन

आलू किसानों को राहत से लेकर यूरिया की कीमत तक, इस हफ्ते की 6 बड़ी खबरें

इस हफ्ते के Agribulletin में किसानों से जुड़ी कई अहम खबरें शामिल हैं। इसमें आलू किसानों को कोल्ड स्टोरेज शुल्क में राहत, यूरिया की कीमत, एथेनॉल उत्पादन, गन्ने में प्लासी बोरर का खतरा, मौसम का हाल और मक्का, गेहूं व तुअर के ताजा बाजार भाव की जानकारी मिलेगी।

News Potli·16 Aug 2026
Agribulletin: नकली बीज-खाद से लेकर सोयाबीन रिसर्च और एथेनॉल नीति तक, जानिए खेती की बड़ी खबरें
एग्री बुलेटिन

Agribulletin: नकली बीज-खाद से लेकर सोयाबीन रिसर्च और एथेनॉल नीति तक, जानिए खेती की बड़ी खबरें

इस हफ्ते के Agribulletin में खेती-किसानी से जुड़ी कई अहम खबरों पर नजर डालेंगे। नकली बीज-खाद की शिकायत की हेल्पलाइन से लेकर Draft Seeds Bill 2025, भारत-अमेरिका की सोयाबीन रिसर्च, अरहर के T2T जीनोम और एथेनॉल नीति के अपडेट जानेंगे। साथ ही अलग-अलग राज्यों की किसान योजनाओं, मंडी भाव, फसल उत्पादन और मॉनसून की ताजा स्थिति की पूरी जानकारी मिलेगी।

Pooja Rai·09 Aug 2026
Agribulletin
एग्री बुलेटिन

MSP घोटाले से PM-Kisan तक, इस हफ्ते की 5 बड़ी कृषि खबरें Agri Bulletin में देखिए

इस हफ्ते के Agribulletin में कृषि जगत की बड़ी खबरें देखिए

Pooja Rai·02 Aug 2026
News Potli

न्यूज़ पोटली

भारत के गाँव और किसान की आवाज़

Platform

  • About Us
  • Our Team
  • Pitch Your Story
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Service

Contact Us

© 2026 News Potli. All rights reserved.

Crafted byBuildRocket LabsBuildRocket Labs