News Potli
न्यूज़ पोटलीभारत के किसानों और गाँवों की आवाज़
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
News Potli
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
Share
WhatsAppFacebookX / Twitter
  1. Home
  2. एग्री बुलेटिन
  3. अमेरिकी टैरिफ का भारत के कृषि निर्यात पर अन्य देशों के मुकाबले होगा कम असर
एग्री बुलेटिन

अमेरिकी टैरिफ का भारत के कृषि निर्यात पर अन्य देशों के मुकाबले होगा कम असर

कृषि अर्थशास्त्री अशोक गुलाटी ने बृहस्पतिवार को कहा कि भारत नए टैरिफ के बावजूद अमेरिका को अपने कृषि निर्यात को बनाए रख सकता है या बढ़ा भी सकता है, क्योंकि प्रतिस्पर्धी देशों को और भी अधिक शुल्क का साम

Pooja Rai

Pooja Rai·03 Apr 2025· 2 min read

अमेरिकी टैरिफ का भारत के कृषि निर्यात पर अन्य देशों के मुकाबले होगा कम असर

अमेरिकी टैरिफ का भारत के कृषि निर्यात पर अन्य देशों के मुकाबले होगा कम असर

कृषि अर्थशास्त्री अशोक गुलाटी ने बृहस्पतिवार को कहा कि भारत नए टैरिफ के बावजूद अमेरिका को अपने कृषि निर्यात को बनाए रख सकता है या बढ़ा भी सकता है, क्योंकि प्रतिस्पर्धी देशों को और भी अधिक शुल्क का सामना करना पड़ रहा है. अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सभी देशों पर रेसिप्रोकल टैरिफ लगाने की घोषणा की है. उन्होंने बताया कि ट्रंप ने भारत पर 26 प्रतिशत का ‘रियायती जवाबी शुल्क लगाया है.

अर्थशास्त्री गुलाटी ने कहा कि क्षेत्रीय प्रतिस्पर्धियों पर लगाए गए उच्च शुल्कों से इसकी तुलना की जाए तो भारतीय वस्तुओं पर ट्रंप के 26 प्रतिशत शुल्क का समुद्री खाद्य व चावल जैसे प्रमुख कृषि निर्यात पर सीमित प्रभाव पड़ेगा. उन्होंने कहा, ‘‘ हमें शुल्क वृद्धि को निरपेक्ष रूप से नहीं देखना चाहिए, बल्कि अपने प्रतिस्पर्धियों के साथ सापेक्ष शुल्क वृद्धि को देखना चाहिए.''
आपको बता दें कि वर्तमान में अशोक गुलाटी भारतीय अंतरराष्ट्रीय आर्थिक संबंध अनुसंधान परिषद (ICRIER) में कृषि के चेयर प्रोफेसर हैं. उन्होंने सुझाव दिया कि भारत उच्च टैक्स वाले प्रतिस्पर्धियों द्वारा खाली किए गए स्थानों में संभावित रूप से बाजार हिस्सेदारी हासिल कर सकता है.

ये भी पढ़ें - सहकारी क्षेत्र में विश्व की सबसे बड़ी अनाज भंडारण योजना के तहत अब तक पूरे देश में कुल 3,667 नए PACS रजिस्टर्ड

भारत वियतनाम और थाइलैंड के मुकाबले बेहतर
चावल के निर्यात के लिए, जहां वर्तमान अमेरिकी शुल्क नौ से 11 प्रतिशत के बीच है, भारत 26 प्रतिशत तक की वृद्धि के बावजूद वियतनाम और थाइलैंड के मुकाबले बेहतर स्थिति में है. इसी तरह समुद्री खाद्य निर्यात, विशेष रूप से झींगा के लिए गुलाटी ने कहा कि भारत के सापेक्ष शुल्क लाभ और अमेरिकी खाद्य व्यय में झींगा की छोटी हिस्सेदारी का मतलब है कि मांग में उल्लेखनीय कमी आने के आसार नहीं है.

चीन के मुकाबले भारतीय निर्यातकों को आठ प्रतिशत का लाभ
कृषि लागत एवं मूल्य आयोग (CACP) के पूर्व चेयरमैन ने कहा कि भारत को 26 प्रतिशत शुल्क का सामना करना पड़ रहा है, जबकि चीन पर यह 34 है, जिससे भारतीय निर्यातकों को आठ प्रतिशत का अंतर लाभ मिल रहा है. अशोक गुलाटी ने कहा कि अन्य प्रतिस्पर्धियों को और भी अधिक बाधाओं का सामना करना पड़ रहा है. वियतनाम पर 46 प्रतिशत, बांग्लादेश पर 37 प्रतिशत, थाइलैंड पर 36 प्रतिशत और इंडोनेशिया पर 32 प्रतिशत शुल्क लगाया गया है.

ये देखें -

News Potli.
Clip & Share
“

— अमेरिकी टैरिफ का भारत के कृषि निर्यात पर अन्य देशों के मुकाबले होगा कम असर

newspotli.comIndia's #1 Rural Journalism Platform
agriculture newsAmericadonald trumpkheti kisaniNews PotlitariffUSAखेती किसानी
Pooja Rai

About the Author

Pooja Rai

सभी लेख देखें
Related Coverage

और पढ़ें

Agribulletin
एग्री बुलेटिन

आलू किसानों को राहत से लेकर यूरिया की कीमत तक, इस हफ्ते की 6 बड़ी खबरें

इस हफ्ते के Agribulletin में किसानों से जुड़ी कई अहम खबरें शामिल हैं। इसमें आलू किसानों को कोल्ड स्टोरेज शुल्क में राहत, यूरिया की कीमत, एथेनॉल उत्पादन, गन्ने में प्लासी बोरर का खतरा, मौसम का हाल और मक्का, गेहूं व तुअर के ताजा बाजार भाव की जानकारी मिलेगी।

News Potli·16 Aug 2026
Agribulletin: नकली बीज-खाद से लेकर सोयाबीन रिसर्च और एथेनॉल नीति तक, जानिए खेती की बड़ी खबरें
एग्री बुलेटिन

Agribulletin: नकली बीज-खाद से लेकर सोयाबीन रिसर्च और एथेनॉल नीति तक, जानिए खेती की बड़ी खबरें

इस हफ्ते के Agribulletin में खेती-किसानी से जुड़ी कई अहम खबरों पर नजर डालेंगे। नकली बीज-खाद की शिकायत की हेल्पलाइन से लेकर Draft Seeds Bill 2025, भारत-अमेरिका की सोयाबीन रिसर्च, अरहर के T2T जीनोम और एथेनॉल नीति के अपडेट जानेंगे। साथ ही अलग-अलग राज्यों की किसान योजनाओं, मंडी भाव, फसल उत्पादन और मॉनसून की ताजा स्थिति की पूरी जानकारी मिलेगी।

Pooja Rai·09 Aug 2026
Agribulletin
एग्री बुलेटिन

MSP घोटाले से PM-Kisan तक, इस हफ्ते की 5 बड़ी कृषि खबरें Agri Bulletin में देखिए

इस हफ्ते के Agribulletin में कृषि जगत की बड़ी खबरें देखिए

Pooja Rai·02 Aug 2026
News Potli

न्यूज़ पोटली

भारत के गाँव और किसान की आवाज़

Platform

  • About Us
  • Our Team
  • Pitch Your Story
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Service

Contact Us

© 2026 News Potli. All rights reserved.

Crafted byBuildRocket LabsBuildRocket Labs