Skip to content
News Potli
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • साक्षात्कार
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
सहयोग करें
News Potli
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • साक्षात्कार
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
सहयोग करें
Share
WhatsAppFacebookX / Twitter
  1. Home
  2. एग्री बुलेटिन
  3. अमेरिका व्यापार समझौता: राकेश टिकैत की PM को चिट्ठी, कृषि और डेयरी को शामिल नहीं करने की मांग
एग्री बुलेटिन

अमेरिका व्यापार समझौता: राकेश टिकैत की PM को चिट्ठी, कृषि और डेयरी को शामिल नहीं करने की मांग

Rakesh Tikait National Spokesperson, Bhartiya Kisan Union (BKU) Twitter | Email किसान नेता राकेश टिकैत ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को चिट्ठी लिख कर भारत-अमेरिका व्यापार समझौते से कृषि और डेयरी को

NP

Jalish· Correspondent

7 जुलाई 2025· 2 min read

agricultureBUSINESSDAIRY SECTOR
अमेरिका व्यापार समझौता: राकेश टिकैत की PM को चिट्ठी, कृषि और डेयरी को शामिल नहीं करने की मांग

अमेरिका व्यापार समझौता: राकेश टिकैत की PM को चिट्ठी, कृषि और डेयरी को शामिल नहीं करने की मांग

Rakesh Tikait

National Spokesperson, Bhartiya Kisan Union (BKU)

Twitter |
Email

किसान नेता राकेश टिकैत ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को चिट्ठी लिख कर भारत-अमेरिका व्यापार समझौते से कृषि और डेयरी को शामिल नहीं करने की मांग की है। किसान नेता ने चिट्ठी में लखा कि, इससे सीधा असर ग्रामीण भारत पर पड़ेगा।

राकेश टिकैत की चिट्ठी

अमेरिका के राष्ट्रपति के द्वारा दिनांक 01.04.2025 को सभी देशों के परस्पर टैरिफ बढ़ाने की घोषणा की गई थी, जिसमें हमारा देश भारत भी शामिल था। अब इस घोषणा की समय अवधि दो दिन बाद दिनांक 09.07.2025 को पूर्ण होने वाली है, और इस विषय को लेकर दोनों देशों के मध्य वार्ता का दौर अब अन्तिम चरण में पहुंच गया है। समाचार पत्रों के माध्यम से ज्ञात हुआ है कि, अमेरिका भारत पर लगातार कृषि और डेयरी क्षेत्र में बाजार खोलने के लिए दबाव बना रहा है। अगर यह सम्भव होता है, तो करोड़ों किसानों और छोटे उत्पादकों के लिए विनाशकारी सिद्ध होगा। भारत का कृषि और डेयरी क्षेत्र हमारी अर्थव्यवस्था की रीढ़ है, बल्कि यह हमारे ग्रामीण समाज का जीवन स्रोत है। अमेरिका जैसी पूंजीवाद और बडे कॉरपोरेट आधारित कृषि व्यवस्था के लिए भारतीय बाजारों को खोला गया तो, देश का किसान बड़ी कॉरपोरेट कम्पनियों के सामने घुटने टेकने पर मजबूर हो जाएगा, साथ ही यह कदम आत्मनिर्भर भारत के उद्देश्य पर सीधा प्रहार है। भारतीय किसानों और पशुपालकों से परामर्श किए बिना कोई भी अन्तर्राष्ट्रीय समझौता पहले से ही घाटे की खेती कर रहे ग्रामीण वर्ग पर दोहरी मार होगी, क्योंकि अमेरिका अपने किसानों को भारत के मुकाबले अत्यधिक सब्सिडी प्रदान करता है, जिसकी कल्पना करना भी दूर की बात होगी। भारत का किसान अपनी ही जमीन पर मजदूर बनकर रह जाएगा। देश के किसानों, पशुपालकों की रक्षा के लिए संरक्षणवादी नीति को ही सरकार के द्वारा प्राथमिकता दी जाए।

प्रधानमंत्री जी, देश का किसान और पशुपालक आपसे आग्रह कर रहा है कि 60 प्रतिशत आबादी को विदेशी कम्पनियों के हाथों गिरवी न रखा जाए। इस विषय की गम्भीरता को समझते हुए व किसानों और डेयरी क्षेत्र के उत्थान के लिए भारत-अमेरिका के मध्य होने वाले समझौते से कृषि और डेयरी क्षेत्र को बाहर रखा जाए। यह देश के किसानों और पशुपालको के हितों के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है।

News Potli.
Clip & Share
“

— अमेरिका व्यापार समझौता: राकेश टिकैत की PM को चिट्ठी, कृषि और डेयरी को शामिल नहीं करने की मांग

newspotli.comIndia's #1 Rural Journalism Platform
NP

About the Author

Jalish

Correspondent

सभी लेख देखें
Related Coverage

और पढ़ें.

ILDC कॉन्फ्रेंस 2025: कृषि की चुनौतियों में किरायेदार किसान, कैसे मिले सुरक्षा और अधिकार!
एग्री बुलेटिन

ILDC कॉन्फ्रेंस 2025: कृषि की चुनौतियों में किरायेदार किसान, कैसे मिले सुरक्षा और अधिकार!

भारत एक कृषि प्रधान देश हैं। जहां एक व्यापक किसान वर्ग कृषि पर आश्रित है। इस किसान वर्ग में एक बड़ी आबादी किरायेदार किसानों की भी है। इन किरायेदार किसानों को असलियत में किसान नहीं माना जाता है। इस स्थ

Pooja Rai·28 फ़र॰ 2026·9 min
भारत-अमेरिका डील के बाद GM फसलों पर क्यों बढ़ी बहस?
एग्री बुलेटिन

भारत-अमेरिका डील के बाद GM फसलों पर क्यों बढ़ी बहस?

भारत-अमेरिका व्यापार समझौते के बाद GM (जेनेटिकली मॉडिफाइड) फसलों को लेकर बहस तेज हो गई है। भारत ने कुछ अमेरिकी कृषि उत्पादों पर कम या शून्य शुल्क देने की सहमति दी है, लेकिन सरकार का कहना है कि संवेदनश

Pooja Rai·9 फ़र॰ 2026·3 min
राष्ट्रीय दलहन क्रांति: बिहार को दलहन खेती बढ़ाने के लिए 93.75 करोड़ की मदद
एग्री बुलेटिन

राष्ट्रीय दलहन क्रांति: बिहार को दलहन खेती बढ़ाने के लिए 93.75 करोड़ की मदद

सीहोर में आयोजित राष्ट्रीय दलहन कार्यक्रम में केंद्र ने देश में दलहन उत्पादन बढ़ाने की पहल शुरू की और बिहार को 93.75 करोड़ रुपये की सहायता दी। बिहार सरकार ने पांच साल में दलहन उत्पादन में आत्मनिर्भर ब

Pooja Rai·9 फ़र॰ 2026·2 min
News Potli

न्यूज़ पोटली

भारत के गाँव और किसान की आवाज़

Platform

  • About Us
  • Our Team
  • Pitch Your Story
  • Privacy Policy
  • Terms of Service

Contact Us

© 2026 News Potli. All rights reserved.

Crafted byBuildRocket LabsBuildRocket Labs