News Potli
न्यूज़ पोटलीभारत के किसानों और गाँवों की आवाज़
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
News Potli
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
Share
WhatsAppFacebookX / Twitter
  1. Home
  2. एग्री बुलेटिन
  3. अभी भी खरीफ फसलों का बीमा करा सकते हैं यूपी के किसान, सरकार ने 30 अगस्त तक बढ़ाई तारीख
एग्री बुलेटिन

अभी भी खरीफ फसलों का बीमा करा सकते हैं यूपी के किसान, सरकार ने 30 अगस्त तक बढ़ाई तारीख

यूपी में फसल बीमा की तारीख बढ़ा दी गई है. सरकारी निर्देश के मुताबिक, अब सभी खरीफ की अधिसूचित फसलों के लिए फसल बीमा कराए जाने की अंतिम तारीख-गैर ऋणी किसानों के लिए 14 अगस्त और ऋणी किसानों (केसीसी/क्रॉप

NP

Pooja Rai·Correspondent·02 Aug 2025· 2 min read

अभी भी खरीफ फसलों का बीमा करा सकते हैं यूपी के किसान, सरकार ने 30 अगस्त तक बढ़ाई तारीख

अभी भी खरीफ फसलों का बीमा करा सकते हैं यूपी के किसान, सरकार ने 30 अगस्त तक बढ़ाई तारीख

यूपी में फसल बीमा की तारीख बढ़ा दी गई है. सरकारी निर्देश के मुताबिक, अब सभी खरीफ की अधिसूचित फसलों के लिए फसल बीमा कराए जाने की अंतिम तारीख-गैर ऋणी किसानों के लिए 14 अगस्त और ऋणी किसानों (केसीसी/क्रॉपलोन) के लिए 30 अगस्त तक निर्धारित की गई है.

उत्तर प्रदेश सरकार ने खरीफ फसलों का बीमा कराने की तारीख बढ़ा दी है. अभी तक अधिसूचित फसलों (धान, ज्वार, बाजरा, मक्का, उर्द, मूंग, अरहर, मूंगफली,सोयाबीन और तिल) का बीमा कराए जाने के लिए अंतिम तारीख 31 जुलाई 2025 तय थी, लेकिन अब इसे बढ़ा दी गई है. अब सभी खरीफ की अधिसूचित फसलों के लिए फसल बीमा कराए जाने की अंतिम तिथि-गैर ऋणी किसानों के लिए 14 अगस्त और ऋणी किसानों (केसीसी/क्रॉपलोन) के लिए 30 अगस्त तक निर्धारित की गई है. सभी खरीफ फसलों के लिए बीमा का प्रीमियम दो प्रतिशत किसानों और बाकी केंद्र/राज्य सरकार की ओर से भुगतान की जाती है.

कृषि विभाग ने किसानों से अपील की है कि किसान बीमा कराते समय वास्तविक फसल और भूमि का उल्लेख जरूर करें, जिससे क्षति के बाद बीमा कंपनी और कर्मचारी द्वारा सर्वे के समय कोई विपरीत परिस्थिति पैदा न हो. किसान फसल क्षति की सूचना 72 घंटे के भीतर नजदीकी फसल बीमा सेंटर, कृषि विभाग या फसल बीमा हेल्पलाइन नंबर (14447) के माध्यम से जरूर करें, जिससे फसल बीमा का लाभ समय से मिल सके.

ये भी पढ़ें - यूपी में गाय के गोबर से बनेगा कपड़ा और बायोप्लास्टिक

यहाँ से कर सकते हैं रजिस्ट्रेशन
हेल्पलाइन नंबर पर कॉल करने से पहले किसान आधार, किसान आईडी, खेत और फसल से संबंधित सभी जानकारी/रसीद अपने पास रखें. किसानों को फसल बीमा कराने के लिए जरूरी दस्तावेज के रूप में आधार कार्ड, खतौनी, बैंक पासबुक और फसल का विवरण (जिसका बीमा कराया जाना है) हैं. फसल बीमा बैंक, कॉमन सर्विस सेंटर या पोर्टल www.pmfby.gov.in पर खुद से भी पंजीकरण कर किया जा सकता है.

ये देखें -

News Potli.
Clip & Share
“

— अभी भी खरीफ फसलों का बीमा करा सकते हैं यूपी के किसान, सरकार ने 30 अगस्त तक बढ़ाई तारीख

newspotli.comIndia's #1 Rural Journalism Platform
agriculture newskharif cropkheti kisaniNews PotliPM Fasal Bima yojanauttar pradeshखेती किसानी
NP

About the Author

Pooja Rai

Correspondent

सभी लेख देखें
Related Coverage

और पढ़ें

ILDC कॉन्फ्रेंस 2025: कृषि की चुनौतियों में किरायेदार किसान, कैसे मिले सुरक्षा और अधिकार!
एग्री बुलेटिन

ILDC कॉन्फ्रेंस 2025: कृषि की चुनौतियों में किरायेदार किसान, कैसे मिले सुरक्षा और अधिकार!

भारत एक कृषि प्रधान देश हैं। जहां एक व्यापक किसान वर्ग कृषि पर आश्रित है। इस किसान वर्ग में एक बड़ी आबादी किरायेदार किसानों की भी है। इन किरायेदार किसानों को असलियत में किसान नहीं माना जाता है। इस स्थ

Pooja Rai·28 Feb 2026·9 min
भारत-अमेरिका डील के बाद GM फसलों पर क्यों बढ़ी बहस?
एग्री बुलेटिन

भारत-अमेरिका डील के बाद GM फसलों पर क्यों बढ़ी बहस?

भारत-अमेरिका व्यापार समझौते के बाद GM (जेनेटिकली मॉडिफाइड) फसलों को लेकर बहस तेज हो गई है। भारत ने कुछ अमेरिकी कृषि उत्पादों पर कम या शून्य शुल्क देने की सहमति दी है, लेकिन सरकार का कहना है कि संवेदनश

Pooja Rai·09 Feb 2026·3 min
राष्ट्रीय दलहन क्रांति: बिहार को दलहन खेती बढ़ाने के लिए 93.75 करोड़ की मदद
एग्री बुलेटिन

राष्ट्रीय दलहन क्रांति: बिहार को दलहन खेती बढ़ाने के लिए 93.75 करोड़ की मदद

सीहोर में आयोजित राष्ट्रीय दलहन कार्यक्रम में केंद्र ने देश में दलहन उत्पादन बढ़ाने की पहल शुरू की और बिहार को 93.75 करोड़ रुपये की सहायता दी। बिहार सरकार ने पांच साल में दलहन उत्पादन में आत्मनिर्भर ब

Pooja Rai·09 Feb 2026·2 min
News Potli

न्यूज़ पोटली

भारत के गाँव और किसान की आवाज़

Platform

  • About Us
  • Our Team
  • Pitch Your Story
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Service

Contact Us

© 2026 News Potli. All rights reserved.

Crafted byBuildRocket LabsBuildRocket Labs