News Potli
न्यूज़ पोटलीभारत के किसानों और गाँवों की आवाज़
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
News Potli
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
Share
WhatsAppFacebookX / Twitter
  1. Home
  2. एग्री बुलेटिन
  3. अभियान के दूसरे दिन जम्मू पहुंचे कृषि मंत्री..बॉर्डर से सटे गांव चक्रोही में किसानों से किया संवाद, खेत और नर्सरी फार्म भी देखें
एग्री बुलेटिन

अभियान के दूसरे दिन जम्मू पहुंचे कृषि मंत्री..बॉर्डर से सटे गांव चक्रोही में किसानों से किया संवाद, खेत और नर्सरी फार्म भी देखें

पंद्रह दिन चलने वाले ‘विकसित कृषि संकल्प अभियान’ में केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण और ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान 30 मई को जम्मू पहुंचे, जहां वे आरएस पुरा सेक्टर में पदयात्रा में शामिल हुए

Pooja Rai

Pooja Rai·31 May 2025· 3 min read

अभियान के दूसरे दिन जम्मू पहुंचे कृषि मंत्री..बॉर्डर से सटे गांव चक्रोही में किसानों से किया संवाद, खेत और नर्सरी फार्म भी देखें

अभियान के दूसरे दिन जम्मू पहुंचे कृषि मंत्री..बॉर्डर से सटे गांव चक्रोही में किसानों से किया संवाद, खेत और नर्सरी फार्म भी देखें

पंद्रह दिन चलने वाले ‘विकसित कृषि संकल्प अभियान’ में केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण और ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान 30 मई को जम्मू पहुंचे, जहां वे आरएस पुरा सेक्टर में पदयात्रा में शामिल हुए, वहीं तिरंगा यात्रा के साथ किसानों व वैज्ञानिकों का उत्साह बढ़ाया। साथ ही, उन्होंने महिला किसानों और महिला उद्यमियों से संवाद किया और ड्रोन कर्मियों से भी सीधी चर्चा की।उन्होंने जम्मू में बॉर्डर से सटे- एक किलोमीटर दूरी पर स्थित गांव चक्रोही में भी किसानों से संवाद किया और उनके खेत और नर्सरी फार्म देखने के साथ ही उनसे विस्तार से खेती की जानकारी ली।

केंद्रीय कृषि मंत्री चौहान ने जम्मू-कश्मीर के किसानों और गांव में रहने वाले भाई-बहनों को भी प्रणाम किया और कहा कि तनाव और युद्ध की स्थिति में यहां गोले बरसते हैं, लेकिन कितने साहस के साथ आप मुकाबला करते हैं। एक तरफ जवान सीमाओं की रक्षा कर रहे हैं तो उनके पीछे आप सभी दीवार बनकर खड़े हैं, पूरा देश सेना के साथ खड़ा हैं, इन सभी को बारम्बार प्रणाम। चौहान ने कहा- जो नुकसान हुआ, उसकी भरपाई में केंद्र-राज्य सरकार मिलकर कोई कसर नहीं छोड़ेगी, सारा देश आपके साथ खड़ा है।
शिवराज सिंह ने किसानों से कहा कि अभियान में वैज्ञानिक गांव आ रहे हैं, किसानों से आग्रह है कि वे वैज्ञानिकों के साथ संवाद करें, सवाल पूछें। ये संवाद हमारे कृषि उत्पादन को और बढ़ाएगा। उत्पादन बढ़ेगा तो मुनाफा बढ़ेगा, हमें उत्पादन बढ़ाना है, लागत घटाना है, उत्पादन के ठीक दाम देना है। उन्होंने वैज्ञानिकों से कहा कि किसान से पूछकर रिसर्च करना चाहिए ताकि वे किसानों के सीधे काम आएं।

सरकार किसानों के लिए क्या कर रही है?
केंद्रीय कृषि मंत्री ने कहा कि मोदी सरकार किसानों के फायदे के लिए एमएसपी दे ही रही, किसानों को कम ब्याज पर लोन भी दिया जा रहा है। किसान सब योजनाओं का लाभ लें। नुकसान होने पर भरपाई, कृषि का विविधीकरण जैसे अहम कदम उठाए गए हैं। वे बोले- हम सब मिलकर देश को आगे ले जाएंगे।

ये भी पढ़ें - दुनिया की नंबर एक सहकारी संस्था IFFCO के नैनो उर्वरकों की बिक्री में 47% की वृद्धि

'यहां का सेब दुनिया में धूम मचाता है'
उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर में कई तरह की फसलें हैं, ये धरती सोना उगलती है। यहां का सेब दुनिया में धूम मचाता है। इनकी वैरायटी और कैसे अलग-अलग बनें, क्वालिटी और सुधरे, उत्पादन ज्यादा कैसे हो, ये सब वैज्ञानिक किसानों को बताएंगे। इनसे सीखिए, जरूरत पड़े तो इन्हें सिखाइए भी। दोनों साथ बैठेंगे, तब काम चलेगा। उन्होंने कहा कि लैब-टू-लैंड जुड़ गए तो निश्चित तौर पर कृषि क्षेत्र में क्रांति आएगी, चमत्कार होगा। कृषि मंत्री शिवराज सिंह विश्वासपूर्वक बोले कि पीएम नरेंद्र मोदी के विजनरी नेतृत्व में देश में कृषि क्षेत्र में उत्पादन बढ़ेगा और किसानों की आय भी बढ़ेगी।

जम्मू-कश्मीर के कृषि मंत्री भी थे मौजूद
कार्यक्रम में जम्मू-कश्मीर के कृषि मंत्री जावेद अहमद डार, जम्मू के सांसद श्री जुगलकिशोर शर्मा, क्षेत्र के विधायक व अन्य जनप्रतिनिधि, केंद्रीय बागवानी आयुक्त डा. प्रभात कुमार, आईसीएआर के उप महानिदेशक (कृषि प्रसार) डा. राजबीर सिंह, शेर-ए-कश्मीर कृषि विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के कुलपति सहितकेंद्र व राज्य सरकार के वरिष्ठ अधिकारी-वैज्ञानिक उपस्थित थे। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में जम्मू व आसपास के किसान मौजूद थे।

ये देखें -

News Potli.
Clip & Share
“

— अभियान के दूसरे दिन जम्मू पहुंचे कृषि मंत्री..बॉर्डर से सटे गांव चक्रोही में किसानों से किया संवाद, खेत और नर्सरी फार्म भी देखें

newspotli.comIndia's #1 Rural Journalism Platform
agriculture newsjammu kashmirkheti kisaniNews Potliuttar pradeshviksit krishi sankalp abhiyanविकसित कृषि संकल्प अभियान
Pooja Rai

About the Author

Pooja Rai

सभी लेख देखें
Related Coverage

और पढ़ें

Agribulletin
एग्री बुलेटिन

आलू किसानों को राहत से लेकर यूरिया की कीमत तक, इस हफ्ते की 6 बड़ी खबरें

इस हफ्ते के Agribulletin में किसानों से जुड़ी कई अहम खबरें शामिल हैं। इसमें आलू किसानों को कोल्ड स्टोरेज शुल्क में राहत, यूरिया की कीमत, एथेनॉल उत्पादन, गन्ने में प्लासी बोरर का खतरा, मौसम का हाल और मक्का, गेहूं व तुअर के ताजा बाजार भाव की जानकारी मिलेगी।

News Potli·16 Aug 2026
Agribulletin: नकली बीज-खाद से लेकर सोयाबीन रिसर्च और एथेनॉल नीति तक, जानिए खेती की बड़ी खबरें
एग्री बुलेटिन

Agribulletin: नकली बीज-खाद से लेकर सोयाबीन रिसर्च और एथेनॉल नीति तक, जानिए खेती की बड़ी खबरें

इस हफ्ते के Agribulletin में खेती-किसानी से जुड़ी कई अहम खबरों पर नजर डालेंगे। नकली बीज-खाद की शिकायत की हेल्पलाइन से लेकर Draft Seeds Bill 2025, भारत-अमेरिका की सोयाबीन रिसर्च, अरहर के T2T जीनोम और एथेनॉल नीति के अपडेट जानेंगे। साथ ही अलग-अलग राज्यों की किसान योजनाओं, मंडी भाव, फसल उत्पादन और मॉनसून की ताजा स्थिति की पूरी जानकारी मिलेगी।

Pooja Rai·09 Aug 2026
Agribulletin
एग्री बुलेटिन

MSP घोटाले से PM-Kisan तक, इस हफ्ते की 5 बड़ी कृषि खबरें Agri Bulletin में देखिए

इस हफ्ते के Agribulletin में कृषि जगत की बड़ी खबरें देखिए

Pooja Rai·02 Aug 2026
News Potli

न्यूज़ पोटली

भारत के गाँव और किसान की आवाज़

Platform

  • About Us
  • Our Team
  • Pitch Your Story
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Service

Contact Us

© 2026 News Potli. All rights reserved.

Crafted byBuildRocket LabsBuildRocket Labs