News Potli
न्यूज़ पोटलीभारत के किसानों और गाँवों की आवाज़
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
News Potli
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
Share
WhatsAppFacebookX / Twitter
  1. Home
  2. एग्री बुलेटिन
  3. अब देर से बुवाई में भी मिलेगी अच्छी सरसों की फसल, जानिए नई किस्म ‘BPM-11’ के फायदे
एग्री बुलेटिन

अब देर से बुवाई में भी मिलेगी अच्छी सरसों की फसल, जानिए नई किस्म ‘BPM-11’ के फायदे

ICAR-DRMR, भरतपुर ने सरसों की नई किस्म ‘BPM-11’ विकसित की है, जो देर से बोई जाने वाली सिंचित भूमि में भी 18.59 क्विंटल प्रति हेक्टेयर की उपज देती है।यह किस्म 123 दिन में पकती है, इसमें 37.8% तेल होता

Pooja Rai

Pooja Rai·07 Nov 2025· 2 min read

अब देर से बुवाई में भी मिलेगी अच्छी सरसों की फसल, जानिए नई किस्म ‘BPM-11’ के फायदे

अब देर से बुवाई में भी मिलेगी अच्छी सरसों की फसल, जानिए नई किस्म ‘BPM-11’ के फायदे

ICAR-DRMR, भरतपुर ने सरसों की नई किस्म ‘BPM-11’ विकसित की है, जो देर से बोई जाने वाली सिंचित भूमि में भी 18.59 क्विंटल प्रति हेक्टेयर की उपज देती है।यह किस्म 123 दिन में पकती है, इसमें 37.8% तेल होता है और यह White rust, Alternaria blight, Downy mildew जैसी बीमारियों से सुरक्षित रहती है।

भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (ICAR) के रेपसीड-मस्टर्ड अनुसंधान निदेशालय (DRMR) ने सरसों की एक नई और उन्नत किस्म ‘BPM-11’ विकसित की है, जो खासकर देर से बोई जाने वाली सिंचित परिस्थितियों में भी बेहतरीन पैदावार देने में सक्षम है।राजस्थान जैसे राज्यों में, जहां सरसों की खेती बड़े पैमाने पर होती है, यह नई किस्म किसानों के लिए आर्थिक रूप से लाभदायक और क्रांतिकारी साबित हो सकती है।

देर से बुवाई करने वाले किसानों के लिए वरदान
अक्सर धान या अन्य फसलों की कटाई में देरी होने से रबी फसलों की बुवाई देर से होती है। ऐसे हालात में किसान उपज घटने की चिंता करते हैं।BPM-11 किस्म इस समस्या का समाधान है। यह देर से बोने पर भी 18.59 क्विंटल प्रति हेक्टेयर की उपज देती है।

किस्म की मुख्य विशेषताएं

पकने की अवधि: 123 दिन

औसत उपज: 18.59 क्विंटल/हेक्टेयर

तेल की मात्रा: 37.8%

रोग प्रतिरोधकता: White rust, Alternaria leaf blight, Downy mildew और Powdery mildew जैसी बीमारियों के प्रति सहनशील।

ये भी पढ़ें - पूसा डबल जीरो मस्टर्ड 35: सरसों की खेती में नई क्रांति

किन राज्यों के लिए उपयुक्त
यह किस्म राजस्थान, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, उत्तराखंड और बिहार के किसानों के लिए अनुशंसित की गई है।विशेषज्ञों के अनुसार, यह देर से बोई जाने वाली सिंचित भूमि के लिए सबसे उपयुक्त है, जहां सामान्य किस्में उतनी उपज नहीं दे पातीं।

वैज्ञानिकों की राय
ICAR-DRMR के वैज्ञानिकों का कहना है कि BPM-11 न सिर्फ रोगों के प्रति अधिक प्रतिरोधक है, बल्कि इसमें तेल की मात्रा भी अधिक है।इससे किसानों को जहां फसल की सुरक्षा में मदद मिलेगी, वहीं तेल उद्योग को भी उच्च गुणवत्ता वाला उत्पादन मिलेगा।आपको बता दें कि भारत में सरसों की खेती का रकबा लगभग 60 लाख हेक्टेयर से अधिक है।कृषि विशेषज्ञों का मानना है कि BPM-11 जैसी नई किस्में किसानों की आय बढ़ाने के साथ देश के तेल आत्मनिर्भरता मिशन को भी मज़बूती देंगी।
ICAR-DRMR के अनुसार, इस किस्म को कई राज्य स्तरीय कृषि विश्वविद्यालयों में परीक्षण के बाद खेती के लिए सिफारिश की गई है।

ये देखें -

News Potli.
Clip & Share
“

— अब देर से बुवाई में भी मिलेगी अच्छी सरसों की फसल, जानिए नई किस्म ‘BPM-11’ के फायदे

newspotli.comIndia's #1 Rural Journalism Platform
agriculture newsICAR-DRMRkheti kisanimustard BPM-11mustard farmingmustard varietyNews Potlirajasthan newsखेती किसानी
Pooja Rai

About the Author

Pooja Rai

सभी लेख देखें
Related Coverage

और पढ़ें

Agribulletin
एग्री बुलेटिन

आलू किसानों को राहत से लेकर यूरिया की कीमत तक, इस हफ्ते की 6 बड़ी खबरें

इस हफ्ते के Agribulletin में किसानों से जुड़ी कई अहम खबरें शामिल हैं। इसमें आलू किसानों को कोल्ड स्टोरेज शुल्क में राहत, यूरिया की कीमत, एथेनॉल उत्पादन, गन्ने में प्लासी बोरर का खतरा, मौसम का हाल और मक्का, गेहूं व तुअर के ताजा बाजार भाव की जानकारी मिलेगी।

News Potli·16 Aug 2026
Agribulletin: नकली बीज-खाद से लेकर सोयाबीन रिसर्च और एथेनॉल नीति तक, जानिए खेती की बड़ी खबरें
एग्री बुलेटिन

Agribulletin: नकली बीज-खाद से लेकर सोयाबीन रिसर्च और एथेनॉल नीति तक, जानिए खेती की बड़ी खबरें

इस हफ्ते के Agribulletin में खेती-किसानी से जुड़ी कई अहम खबरों पर नजर डालेंगे। नकली बीज-खाद की शिकायत की हेल्पलाइन से लेकर Draft Seeds Bill 2025, भारत-अमेरिका की सोयाबीन रिसर्च, अरहर के T2T जीनोम और एथेनॉल नीति के अपडेट जानेंगे। साथ ही अलग-अलग राज्यों की किसान योजनाओं, मंडी भाव, फसल उत्पादन और मॉनसून की ताजा स्थिति की पूरी जानकारी मिलेगी।

Pooja Rai·09 Aug 2026
Agribulletin
एग्री बुलेटिन

MSP घोटाले से PM-Kisan तक, इस हफ्ते की 5 बड़ी कृषि खबरें Agri Bulletin में देखिए

इस हफ्ते के Agribulletin में कृषि जगत की बड़ी खबरें देखिए

Pooja Rai·02 Aug 2026
News Potli

न्यूज़ पोटली

भारत के गाँव और किसान की आवाज़

Platform

  • About Us
  • Our Team
  • Pitch Your Story
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Service

Contact Us

© 2026 News Potli. All rights reserved.

Crafted byBuildRocket LabsBuildRocket Labs