News Potli
न्यूज़ पोटलीभारत के किसानों और गाँवों की आवाज़
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
News Potli
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
Share
WhatsAppFacebookX / Twitter
  1. Home
  2. एग्री बुलेटिन
  3. अब तक सरकार ने किसानों से खरीदा 20.8 लाख मीट्रिक टन गेहूं, कुल 310 लाख मीट्रिक टन खरीद लक्ष्य
एग्री बुलेटिन

अब तक सरकार ने किसानों से खरीदा 20.8 लाख मीट्रिक टन गेहूं, कुल 310 लाख मीट्रिक टन खरीद लक्ष्य

भारत के लगभग सभी गेहूं उत्पादक राज्यों में गेहूं की सरकारी खरीद जारी है. रिपोर्ट के मुताबिक सरकार ने 2025-26 रबी मार्केटिंग सत्र के लिए 310 लाख मीट्रिक टन गेहूं खरीद का लक्ष्य रखा है. आपको बता दें कि

Pooja Rai

Pooja Rai·14 Apr 2025· 2 min read

अब तक सरकार ने किसानों से खरीदा 20.8 लाख मीट्रिक टन गेहूं, कुल 310 लाख मीट्रिक टन खरीद लक्ष्य

अब तक सरकार ने किसानों से खरीदा 20.8 लाख मीट्रिक टन गेहूं, कुल 310 लाख मीट्रिक टन खरीद लक्ष्य

भारत के लगभग सभी गेहूं उत्पादक राज्यों में गेहूं की सरकारी खरीद जारी है. रिपोर्ट के मुताबिक सरकार ने 2025-26 रबी मार्केटिंग सत्र के लिए 310 लाख मीट्रिक टन गेहूं खरीद का लक्ष्य रखा है. आपको बता दें कि केंद्र सरकार ने 2025-26 रबी मार्केटिंग सत्र के लिए गेहूं का न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) 2,425 रुपये प्रति क्विंटल तय किया है.

न्‍यूज एजेंसी रॉयटर्स के मुताबिक 15 मार्च से अब तक किसानों से 20.08 लाख मीट्रिक टन नए सीजन का गेहूं खरीदा जा चुका है. यह पिछले साल से 44.4 फीसदी ज्‍यादा है. इस खरीद के साथ ही फसल अच्छी होने के भी संकेत मिल रहे हैं जिससे भारत को अपने घटते भंडार को भरने और आयात से बचने में मदद मिलेगी. सरकार समर्थित भारतीय खाद्य निगम (एफसीआई) ने मुख्य तौर पर मध्य प्रदेश से गेहूं की शुरुआती किस्मों की खरीद की है. आपको बता दें कि 15 मार्च से ही राजस्‍थान और मध्‍य प्रदेश जैसे राज्‍यों में गेहूं की खरीद शुरू हो गई थी. वहीं कुछ राज्‍यों जैसे पंजाब और बिहार में एक अप्रैल से इसकी शुरुआत हुई थी.

ये भी पढ़ें - गेहूं की फसल को आग से बचाने के लिए पंजाब सरकार ने शुरू किया जागरूकता अभियान, किसानों को दी ये सलाह

गेहूं की अच्छी फसल का संकेत
रिपोर्ट के मुताबिक एफसीआई की गेहूं खरीद अवधि की शुरुआत अच्छी रही है और माना जा रहा है कि आने वाले हफ्तों में इसमें तेजी आने की उम्मीद है. तब हरियाणा, पंजाब और उत्तर प्रदेश जैसे प्रमुख राज्यों से फसलें बाजार में आनी शुरू हो जाएंगी. सूत्रों की मानें तो एफसीआई की गेहूं खरीद का शुरुआती रुझान इस साल गेहूं की अच्छी फसल का संकेत देता है. मतलब ये कि गेहूं की फसल और उत्पादन पर मौसम के प्रभाव को लेकर सभी आशंकाएं दूर होती दिख रही हैं, जो किसानों समेत सभी के लिए अच्छी खबर है।

ये देखें -

News Potli.
Clip & Share
“

— अब तक सरकार ने किसानों से खरीदा 20.8 लाख मीट्रिक टन गेहूं, कुल 310 लाख मीट्रिक टन खरीद लक्ष्य

newspotli.comIndia's #1 Rural Journalism Platform
agriculture newskheti kisaniNews Potliwheat procurementwheat production newsखेती किसानी
Pooja Rai

About the Author

Pooja Rai

सभी लेख देखें
Related Coverage

और पढ़ें

Agribulletin
एग्री बुलेटिन

आलू किसानों को राहत से लेकर यूरिया की कीमत तक, इस हफ्ते की 6 बड़ी खबरें

इस हफ्ते के Agribulletin में किसानों से जुड़ी कई अहम खबरें शामिल हैं। इसमें आलू किसानों को कोल्ड स्टोरेज शुल्क में राहत, यूरिया की कीमत, एथेनॉल उत्पादन, गन्ने में प्लासी बोरर का खतरा, मौसम का हाल और मक्का, गेहूं व तुअर के ताजा बाजार भाव की जानकारी मिलेगी।

News Potli·16 Aug 2026
Agribulletin: नकली बीज-खाद से लेकर सोयाबीन रिसर्च और एथेनॉल नीति तक, जानिए खेती की बड़ी खबरें
एग्री बुलेटिन

Agribulletin: नकली बीज-खाद से लेकर सोयाबीन रिसर्च और एथेनॉल नीति तक, जानिए खेती की बड़ी खबरें

इस हफ्ते के Agribulletin में खेती-किसानी से जुड़ी कई अहम खबरों पर नजर डालेंगे। नकली बीज-खाद की शिकायत की हेल्पलाइन से लेकर Draft Seeds Bill 2025, भारत-अमेरिका की सोयाबीन रिसर्च, अरहर के T2T जीनोम और एथेनॉल नीति के अपडेट जानेंगे। साथ ही अलग-अलग राज्यों की किसान योजनाओं, मंडी भाव, फसल उत्पादन और मॉनसून की ताजा स्थिति की पूरी जानकारी मिलेगी।

Pooja Rai·09 Aug 2026
Agribulletin
एग्री बुलेटिन

MSP घोटाले से PM-Kisan तक, इस हफ्ते की 5 बड़ी कृषि खबरें Agri Bulletin में देखिए

इस हफ्ते के Agribulletin में कृषि जगत की बड़ी खबरें देखिए

Pooja Rai·02 Aug 2026
News Potli

न्यूज़ पोटली

भारत के गाँव और किसान की आवाज़

Platform

  • About Us
  • Our Team
  • Pitch Your Story
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Service

Contact Us

© 2026 News Potli. All rights reserved.

Crafted byBuildRocket LabsBuildRocket Labs