News Potli
एग्री बुलेटिन

अगर उत्पादन एक-एक क्विंटल टन भी बढ़ा, तो 20 मिलियन टन उत्पादन खरीफ की फसल में ही बढ़ जाएगा – कृषि मंत्री चौहान

देशव्यापी ‘विकसित कृषि संकल्प अभियान’ को लेकर देश भर में उत्साह जारी है। अभियान के तीसरे दिन केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने हरियाणा के पानीपत में किसानों से संवाद किया। पान

NP

Pooja Rai·Correspondent·01 Jun 2025· 5 min read

अगर उत्पादन एक-एक क्विंटल टन भी बढ़ा, तो 20 मिलियन टन उत्पादन खरीफ की फसल में ही बढ़ जाएगा – कृषि मंत्री चौहान

अगर उत्पादन एक-एक क्विंटल टन भी बढ़ा, तो 20 मिलियन टन उत्पादन खरीफ की फसल में ही बढ़ जाएगा – कृषि मंत्री चौहान

देशव्यापी ‘विकसित कृषि संकल्प अभियान’ को लेकर देश भर में उत्साह जारी है। अभियान के तीसरे दिन केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने हरियाणा के पानीपत में किसानों से संवाद किया। पानीपत के आर्य पीजी कॉलेज, जीटी रोड के परिसर में कार्यक्रम का आयोजन किया गया था।

केंद्रीय कृषि मंत्री ने इस कार्यक्रम से पहले किसानों के बीच खेत में जाकर उनसे सीधा संवाद भी किया और विविध तरीकों से की जा रही खेती कि जानकारी भी ली। अपने मुख्य कार्यक्रम में भी उन्होंने इसी अनुभव को साझा करते हुए बताया कि किसानों से जुड़े कार्यक्रम खेतों में जाए बिना अधूरे है, आज भी मैंने खेत में जाकर हमारे किसान भाइयों से बात की जिनमें से एक है रामप्रसाद जी जिनके खेत में मैं गया उन्होंने अपने खेत में विभिन्न प्रकार के तरबूजों की खेती की हुई है, लाल तरबूज के साथ-साथ पीले और संतरी तरबूज की खेती भी मैंने आज देखी जो स्वाद के लिहाज से भी शानदार थी। गेंहू की खेती के साथ-साथ तरबूज की खेती का यह तरीका खेती के विकास के दृष्टिकोण से बेहद शानदार है।

कृषि मंत्री की असली भूमिका बतायी
शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि एक कृषि मंत्री की असली भूमिका किसानों से बातचीत करना, उनसे पास जाकर उनकी समस्याएं सुनना और उनके निदान का मार्ग दिखाना है। कृषि आज भी भारत की अर्थव्यवस्था की रीढ़ और किसान उसकी आत्मा है। किसानों की सेवा मेरे लिए भगवान की पूजा है। मुझे जब से प्रधानमंत्री श्री मोदी जी द्वारा कृषि और ग्रामीण विकास मंत्रालय का दायित्व मिला है, तब से मेरे रोम-रोम में किसान है और हर सांस में खेती है, मैं खेती को जीने की कोशिश कर रहा हूं।

ये भी पढ़ें - रागी की खेती को बढ़ावा दे रही सरकार ..596 रुपये प्रति क्विंटल बढ़ाई MSP, मानसून की शुरुआत से पहले किसान कर लें इसकी बुवाई

सिंधु जल समझौता पर क्या बोले?

चौहान ने कहा मैं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को सिंधु जल समझौता स्थगित करने के लिए धन्यवाद देता हूं। यह अन्यायपूर्ण समझौता था। हमारी नदी का 80 प्रतिशत पानी पाकिस्तान को दिया गया। सिर्फ 20 प्रतिशत पानी भारत के हिस्से में आया। सिर्फ पानी ही नहीं पैसे भी दिए गए। नेहरू की तरफ से इस समझौते से एवज में पाकिस्तान को 83 करोड़ रुपये दिए गए थे। जो हमारे देश के लोगों के लिए अन्नाय था। हमारे पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर के लोग और हमारे किसान भाई-बहन सबसे ज्यादा प्रभावित हुए। अब यह पानी हमारे देश में आएगा और हरियाणा तक पानी का लहर बहेगी। अब पानी का उपयोग भारत के अपने किसानों और खेती के लिए किया जाएगा। मैं प्रधानमंत्री का इस समझौते को स्थगित करने के लिए हृदय से अभिनंदन करता हूं।

‘लैब टू लैंड’ की दिशा में आगे बढ़ेंगे
शिवराज सिंह ने कहा किसानों और वैज्ञानिकों को जोड़ने और ‘लैब टू लैंड’ की दिशा में आगे बढ़ने के लिए ‘विकसित कृषि संकल्प अभियान’ की कल्पना की गई है। शोध का लाभ किसानों तक पहुंचे इसके लिए 16 हजार वैज्ञानिकों की 2170 टीमें बनाई गई हैं, जो गांव-गांव जाकर किसानों से संवाद कर रही हैं। कृषि विभाग का अमला और किसान मिलकर खेती की दशा और दिशा बदलेंगे और अपना सामर्थ्य दुनिया को दिखलाएंगे।

भारत को फूड बास्केट बनाने की बात कही
केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सभी से कृषि को विकसित करने की दिशा में आगे बढ़ने और भारत को फूड बास्केट बनाने का आह्वान भी किया। उन्होंने कहा हमारे वैज्ञानिक शोध कर रहे हैं, हमारे वैज्ञानिक प्रतिभाशाली और सामर्थ्यवान है। हाल ही में 2 धान की नई किस्में विकसित की हैं और दोंनो धान की किस्मों में भी 30% उत्पादन बढ़ेगा और पानी 20% कम लगेगा। उत्पादन बढ़ेगा, पानी बचेगा लेकिन अब रियल टाइम में किसानों को बताएं कि ये चीज है इस पर ये चीज लगाओ इसलिए बना है ‘विकसित कृषि संकल्प अभियान’।

कृषि मंत्री ने उवर्रक के संतुलित उपयोग को लेकर भी चर्चा की। उन्होंने बताया कि विकसित कृषि संकल्प अभियान के जरिए हमारे वैज्ञानिक मिट्टी की गुणवत्ता बनाए रखते हुए उर्वरकों के संतुलित प्रयोग की जानकारी देंगे। अपने संबोधन में मंत्री ने प्राकृतिक खेती को प्रोत्साहित करते हुए किसानों से इस दिशा में आगे बढ़ने का भी आह्वान किया। उन्होंने कहा मेरे प्रिय बहनों और भाइयों, किसान के पास वैज्ञानिक जा रहे हैं। हरियाणा के गाँव-गाँव 55 टीमें जा रही है। मैं हरियाणा साथ ही पूरे देश के किसान भाइयों और बहनों से कहना चाहता हूँ जब आपके गाँव में वैज्ञानिकों की टीम आए तो उनके साथ बैठिए, अपनी समस्या बताइए, सवाल पूछिए और वैज्ञानिक मित्र भी पूरे फर्ज और धर्म के साथ यह काम निष्ठापूर्वक करें। यही देश के लिए जीना है। अगर उत्पादन एक-एक क्विंटल टन भी बढ़ा दिया तो 20 मिलियन टन उत्पादन खरीफ की फसल में ही बढ़ जाएगा और इसी खरीफ फसल के बाद हमारे सामने अपनी सफलता के परिणाम होंगे। खाद्यान्न बढ़ने पर हम पूरे विश्व के लिए भी खाद्यान्न सुनिश्चित कर पाएंगे।

कार्यक्रम में हरियाणा प्रदेश के कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा, हरियाणा के शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा, डॉ. मांगी लाल जाट, कृषि अनुसंधान एवं शिक्षा विभाग (डेयर) के सचिव तथा भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (आईसीएआर) महानिदेशक (डीजी) ,जिला अध्यक्ष, मेयर व राज्य के कृषि विभाग के अधिकारी शामिल रहे।

ये देखें -

agriculture newsharyanakheti kisaniNews PotlipanipatShivraj Singh Chouhanviksit krishi sankalp abhiyanखेती किसानी
NP

About the Author

Pooja Rai

Correspondent

सभी लेख देखें
Related Coverage

और पढ़ें

ILDC कॉन्फ्रेंस 2025: कृषि की चुनौतियों में किरायेदार किसान, कैसे मिले सुरक्षा और अधिकार!
एग्री बुलेटिन

ILDC कॉन्फ्रेंस 2025: कृषि की चुनौतियों में किरायेदार किसान, कैसे मिले सुरक्षा और अधिकार!

भारत एक कृषि प्रधान देश हैं। जहां एक व्यापक किसान वर्ग कृषि पर आश्रित है। इस किसान वर्ग में एक बड़ी आबादी किरायेदार किसानों की भी है। इन किरायेदार किसानों को असलियत में किसान नहीं माना जाता है। इस स्थ

Pooja Rai·28 Feb 2026·9 min
भारत-अमेरिका डील के बाद GM फसलों पर क्यों बढ़ी बहस?
एग्री बुलेटिन

भारत-अमेरिका डील के बाद GM फसलों पर क्यों बढ़ी बहस?

भारत-अमेरिका व्यापार समझौते के बाद GM (जेनेटिकली मॉडिफाइड) फसलों को लेकर बहस तेज हो गई है। भारत ने कुछ अमेरिकी कृषि उत्पादों पर कम या शून्य शुल्क देने की सहमति दी है, लेकिन सरकार का कहना है कि संवेदनश

Pooja Rai·09 Feb 2026·3 min
राष्ट्रीय दलहन क्रांति: बिहार को दलहन खेती बढ़ाने के लिए 93.75 करोड़ की मदद
एग्री बुलेटिन

राष्ट्रीय दलहन क्रांति: बिहार को दलहन खेती बढ़ाने के लिए 93.75 करोड़ की मदद

सीहोर में आयोजित राष्ट्रीय दलहन कार्यक्रम में केंद्र ने देश में दलहन उत्पादन बढ़ाने की पहल शुरू की और बिहार को 93.75 करोड़ रुपये की सहायता दी। बिहार सरकार ने पांच साल में दलहन उत्पादन में आत्मनिर्भर ब

Pooja Rai·09 Feb 2026·2 min