News Potli
न्यूज़ पोटलीभारत के किसानों और गाँवों की आवाज़
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
News Potli
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
Share
WhatsAppFacebookX / Twitter
  1. Home
  2. बाजार
  3. गेहूं निर्यात पर बड़ा फैसला, सरकार ने हटाई रोक; आटा, मैदा और सूजी के एक्सपोर्ट को भी मंजूरी
बाजार

गेहूं निर्यात पर बड़ा फैसला, सरकार ने हटाई रोक; आटा, मैदा और सूजी के एक्सपोर्ट को भी मंजूरी

सरकार के इस फैसले के पीछे देश में गेहूं की बेहतर उपलब्धता भी एक बड़ी वजह मानी जा रही है। मई में जारी आंकड़ों के मुताबिक, 2025-26 में भारत का कुल खाद्यान्न उत्पादन रिकॉर्ड 37.6563 करोड़ टन रहने का अनुमान है, जो 2024-25 के 35.7732 करोड़ टन से करीब 5.3% ज्यादा है।

Pooja Rai

Pooja Rai·24 Aug 2026

गेहूं का निर्यात पूरी तरह मुक्त

गेहूं का निर्यात पूरी तरह मुक्त

भारत में गेहूं का उत्पादन बढ़ने और घरेलू स्टॉक की स्थिति बेहतर रहने के बीच केंद्र सरकार ने गेहूं के निर्यात पर लगी रोक हटा दी है। अब गेहूं और ड्यूरम गेहूं (यानी सख्त दाने वाला गेहूं, जिसका इस्तेमाल खासकर पास्ता और सूजी जैसे उत्पाद बनाने में होता है) का निर्यात तुरंत प्रभाव से किया जा सकेगा। इसके साथ ही गेहूं के आटे, मैदा और सूजी जैसे उत्पादों के निर्यात को भी मंजूरी दे दी गई है।

गेहूं का उत्पादन बढ़ा

सरकार के इस फैसले के पीछे देश में गेहूं की बेहतर उपलब्धता भी एक बड़ी वजह मानी जा रही है। मई में जारी आंकड़ों के मुताबिक, 2025-26 में भारत का कुल खाद्यान्न उत्पादन रिकॉर्ड 37.6563 करोड़ टन रहने का अनुमान है, जो 2024-25 के 35.7732 करोड़ टन से करीब 5.3% ज्यादा है।

वहीं, गेहूं का उत्पादन 12.0657 करोड़ टन रहने का अनुमान है। पिछले साल यह 11.7945 करोड़ टन था। यानी गेहूं उत्पादन में करीब 27.12 लाख टन की बढ़ोतरी हुई है।

फरवरी में मिली थी सीमित निर्यात की अनुमति

इससे पहले फरवरी में सरकार ने बेहतर स्टॉक को देखते हुए 25 लाख मीट्रिक टन गेहूं और 5 लाख मीट्रिक टन गेहूं उत्पादों के सीमित निर्यात की अनुमति दी थी। अब सरकार ने गेहूं की निर्यात नीति को ‘प्रतिबंधित’ से ‘मुक्त’ कर दिया है।

आटा, मैदा और सूजी का निर्यात भी खुलेगा

विदेश व्यापार महानिदेशालय (DGFT) के मुताबिक, गेहूं के साथ-साथ गेहूं का आटा, मैदा और सूजी भी अब निर्यात किए जा सकेंगे। इससे भारतीय गेहूं और उससे बने उत्पादों के लिए विदेशी बाजार खुलने की उम्मीद है।

गौरतलब है कि सरकार ने मई 2022 में गेहूं के निर्यात पर रोक लगाई थी। इसके बाद अगस्त 2022 में गेहूं के आटे और अन्य उत्पादों के निर्यात पर भी प्रतिबंध लगाया गया था। इस साल फरवरी में सरकार ने सीमित मात्रा में निर्यात की अनुमति देकर इसे धीरे-धीरे खोला था।

अब गेहूं का निर्यात पूरी तरह मुक्त होने से किसानों, व्यापारियों और गेहूं से जुड़े उद्योगों के लिए विदेशी बाजार में कारोबार के नए अवसर बन सकते हैं।

News Potli.
Clip & Share
“

— गेहूं निर्यात पर बड़ा फैसला, सरकार ने हटाई रोक; आटा, मैदा और सूजी के एक्सपोर्ट को भी मंजूरी

newspotli.comIndia's #1 Rural Journalism Platform
Wheat ExportWheat ProductionAgriculture News
Pooja Rai

About the Author

Pooja Rai

सभी लेख देखें
Related Coverage

और पढ़ें

मसालों के निर्यात में गिरावट, मिर्च और जीरे की कमजोर मांग का असर
बाजार

मसालों के निर्यात में गिरावट, मिर्च और जीरे की कमजोर मांग का असर

मात्रा के लिहाज से भी मसालों का निर्यात 4 प्रतिशत घटकर 17.34 लाख टन रहा, जबकि एक साल पहले यह 17.99 लाख टन था।

Mithilesh·
रबी फसलों के दाम: गेहूं-चना MSP से नीचे, सरसों किसानों के लिए बनी फायदे का सौदा
बाजार

रबी फसलों के दाम: गेहूं-चना MSP से नीचे, सरसों किसानों के लिए बनी फायदे का सौदा

एगमार्कनेट के मंडी आंकड़ों के अनुसार, 8 जुलाई तक गेहूं को छोड़कर बाकी सभी प्रमुख रबी फसलों के दाम पिछले तीन महीनों के औसत से ऊपर चल रहे हैं।

Mithilesh·
2025-26 फसल वर्ष में भारत का खाद्यान्न उत्पादन 5% बढ़ा
बाजार

2025-26 फसल वर्ष में भारत का खाद्यान्न उत्पादन 5% बढ़ा

चावल उत्पादन रिकॉर्ड 154 मिलियन टन पहुंचा, गेहूं भी 120.66 मिलियन टन के नए शिखर पर।

News Potli·
News Potli

न्यूज़ पोटली

भारत के गाँव और किसान की आवाज़

Platform

  • About Us
  • Our Team
  • Pitch Your Story
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Service

Contact Us

© 2026 News Potli. All rights reserved.

Crafted byBuildRocket LabsBuildRocket Labs