News Potli
न्यूज़ पोटलीभारत के किसानों और गाँवों की आवाज़
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
News Potli
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
Share
WhatsAppFacebookX / Twitter
  1. Home
  2. मौसम-बेमौसम
  3. Weather Update: MP-UP समेत कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट
मौसम-बेमौसम

Weather Update: MP-UP समेत कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

पूर्वी मध्य प्रदेश में 3 सितंबर को कहीं-कहीं बहुत भारी बारिश हो सकती है। इसके अलावा मध्य प्रदेश में 8 सितंबर तक कई इलाकों में बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है। छत्तीसगढ़ और विदर्भ में भी बारिश के साथ कुछ जगहों पर आंधी-बिजली गिरने का अलर्ट है।

Pooja Rai

Pooja Rai·03 Sep 2026

Weather Update: MP-UP समेत कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

देश के कई हिस्सों में मानसून अभी भी सक्रिय है। 3 सितंबर को मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल समेत कई राज्यों में भारी बारिश की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक, पूर्वोत्तर मध्य प्रदेश और आसपास बना निम्न दबाव क्षेत्र पश्चिम-उत्तर-पश्चिम दिशा में आगे बढ़ रहा है, जिसका असर कई राज्यों में देखने को मिलेगा।

MP में बहुत भारी बारिश का अलर्ट

पूर्वी मध्य प्रदेश में 3 सितंबर को कहीं-कहीं बहुत भारी बारिश हो सकती है। इसके अलावा मध्य प्रदेश में 8 सितंबर तक कई इलाकों में बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है। छत्तीसगढ़ और विदर्भ में भी बारिश के साथ कुछ जगहों पर आंधी-बिजली गिरने का अलर्ट है।

UP-बिहार में भी बारिश का दौर

पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 3 सितंबर तक भारी बारिश की संभावना है। वहीं, बिहार में 3 और 4 सितंबर को कुछ जगहों पर भारी बारिश हो सकती है। बिहार और पूर्वी उत्तर प्रदेश में गरज-चमक के साथ बारिश को लेकर भी चेतावनी जारी की गई है।

उत्तराखंड और दिल्ली-NCR में भी असर

उत्तराखंड में 8 सितंबर तक बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है। हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली में 3-4 सितंबर को बारिश हो सकती है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भी 3 सितंबर तक गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना है।

बंगाल और झारखंड में भारी बारिश

झारखंड और उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल-सिक्किम में 3-4 सितंबर को भारी बारिश हो सकती है। वहीं, पूर्वी भारत के कुछ हिस्सों में आंधी और बिजली गिरने की भी चेतावनी है।

पूर्वोत्तर राज्यों में भी बारिश

अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय में 8 सितंबर तक बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है। नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में भी कई जगह बारिश हो सकती है।

मौसम विभाग ने किसानों और आम लोगों को भारी बारिश वाले इलाकों में सतर्क रहने की सलाह दी है। खासकर निचले इलाकों में जलभराव और पहाड़ी क्षेत्रों में भूस्खलन की स्थिति पर नजर रखना जरूरी है।

ये भी देखें-

News Potli.
Clip & Share
“

— Weather Update: MP-UP समेत कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

newspotli.comIndia's #1 Rural Journalism Platform
Weather Update Rain alertMadhya pradesh Monsoon
Pooja Rai

About the Author

Pooja Rai

सभी लेख देखें
Related Coverage

और पढ़ें

heatwave, heatwave warning, imd
मौसम-बेमौसम

मौसम व‍िभाग की चेतावनी, क‍िसान नोट कर लें ये सलाह

आने वाला सप्‍ताह क‍िसानों के ल‍िए भारी पड़ सकता है। खासकर धान बुवाई की तैयारी कर रहे क‍िसानों के ल‍िए। मौसम व‍िभाग ने क‍िसानों को महत्‍वपूर्ण सुझाव द‍िए हैं।

News Potli·
नेपाल की बाढ़ के बाद बड़ा सवाल, क्या पहाड़ों में बदलनी होगी विकास की नीति?
मौसम-बेमौसम

नेपाल की बाढ़ के बाद बड़ा सवाल, क्या पहाड़ों में बदलनी होगी विकास की नीति?

बाढ़ के एक हफ्ते बाद भी राहत और बचाव अभियान जारी है। मौतों का आंकड़ा 1,114 तक पहुंच गया है, जबकि करीब 3,900 लोग अब भी लापता बताए जा रहे हैं।

Pooja Rai·02 Sep 2026
मौसम अपडेट: बिहार-झारखंड समेत कई राज्यों में बारिश का दौर जारी, अगले 3 दिनों तक अलर्ट
मौसम-बेमौसम

मौसम अपडेट: बिहार-झारखंड समेत कई राज्यों में बारिश का दौर जारी, अगले 3 दिनों तक अलर्ट

बिहार में 2 से 4 सितंबर के दौरान कुछ जगहों पर भारी बारिश हो सकती है। झारखंड और ओडिशा में भी आज बारिश की संभावना है, जबकि 3 से 7 सितंबर के दौरान इन राज्यों में बारिश की गतिविधियां कुछ कम हो सकती हैं।

Pooja Rai·02 Sep 2026
News Potli

न्यूज़ पोटली

भारत के गाँव और किसान की आवाज़

Platform

  • About Us
  • Our Team
  • Pitch Your Story
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Service

Contact Us

© 2026 News Potli. All rights reserved.

Crafted byBuildRocket LabsBuildRocket Labs