News Potli
न्यूज़ पोटलीभारत के किसानों और गाँवों की आवाज़
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
News Potli
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
Share
WhatsAppFacebookX / Twitter
  1. Home
  2. मौसम-बेमौसम
  3. मौसम अपडेट: बिहार-झारखंड समेत कई राज्यों में बारिश का दौर जारी, अगले 3 दिनों तक अलर्ट
मौसम-बेमौसम

मौसम अपडेट: बिहार-झारखंड समेत कई राज्यों में बारिश का दौर जारी, अगले 3 दिनों तक अलर्ट

बिहार में 2 से 4 सितंबर के दौरान कुछ जगहों पर भारी बारिश हो सकती है। झारखंड और ओडिशा में भी आज बारिश की संभावना है, जबकि 3 से 7 सितंबर के दौरान इन राज्यों में बारिश की गतिविधियां कुछ कम हो सकती हैं।

Pooja Rai

Pooja Rai·02 Sep 2026

मौसम अपडेट: बिहार-झारखंड समेत कई राज्यों में बारिश का दौर जारी, अगले 3 दिनों तक अलर्ट

देश के कई हिस्सों में मानसून सक्रिय बना हुआ है। मौसम विभाग के मुताबिक, बिहार, झारखंड और ओडिशा में आज भी कई जगहों पर बारिश हो सकती है। वहीं, कम दबाव वाले क्षेत्र के असर से आने वाले दिनों में पूर्वी मध्य प्रदेश, पश्चिमी मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में भी बारिश का दौर जारी रहने का अनुमान है।

बिहार में 2 से 4 सितंबर के दौरान कुछ जगहों पर भारी बारिश हो सकती है। झारखंड और ओडिशा में भी आज बारिश की संभावना है, जबकि 3 से 7 सितंबर के दौरान इन राज्यों में बारिश की गतिविधियां कुछ कम हो सकती हैं।

उत्तर भारत की बात करें तो उत्तराखंड में 7 सितंबर तक बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है। वहीं हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली में 3-4 सितंबर तथा पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 3-5 सितंबर के दौरान बारिश हो सकती है।

मध्य भारत में पूर्वी मध्य प्रदेश में 5 सितंबर तक और पश्चिमी मध्य प्रदेश में 5 सितंबर तक बारिश की संभावना बनी हुई है। छत्तीसगढ़ में भी 4 सितंबर तक कई इलाकों में बारिश हो सकती है।

मौसम विभाग ने कई राज्यों में बिजली गिरने और तेज हवाओं के साथ आंधी की चेतावनी भी दी है। ऐसे में लोगों को खराब मौसम के दौरान सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

ये भी देखें-

News Potli.
Clip & Share
“

— मौसम अपडेट: बिहार-झारखंड समेत कई राज्यों में बारिश का दौर जारी, अगले 3 दिनों तक अलर्ट

newspotli.comIndia's #1 Rural Journalism Platform
Weather Update Rain alertMausamBiharJharkhand
Pooja Rai

About the Author

Pooja Rai

सभी लेख देखें
Related Coverage

और पढ़ें

heatwave, heatwave warning, imd
मौसम-बेमौसम

मौसम व‍िभाग की चेतावनी, क‍िसान नोट कर लें ये सलाह

आने वाला सप्‍ताह क‍िसानों के ल‍िए भारी पड़ सकता है। खासकर धान बुवाई की तैयारी कर रहे क‍िसानों के ल‍िए। मौसम व‍िभाग ने क‍िसानों को महत्‍वपूर्ण सुझाव द‍िए हैं।

News Potli·
यह फोटो बिहार के कटिहार जिले की है.
मौसम-बेमौसम

बिहार में बाढ़ का संकट गहराया, 12 जिलों में 22 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित

बाढ़ प्रभावित लोगों को राहत पहुंचाने के लिए NDRF और SDRF की टीमें लगातार काम कर रही हैं। करीब 700 नावों की मदद से लोगों को सुरक्षित जगहों पर पहुंचाया जा रहा है और राहत सामग्री बांटी जा रही है। प्रभावित इलाकों में Relief Camps और Community Kitchens भी चलाए जा रहे हैं।

Pooja Rai·07 Sep 2026
नेपाल में आज National Mourning Day, 1,342 लोगों की मौत, हजारों अब भी लापता
मौसम-बेमौसम

नेपाल में आज National Mourning Day, 1,342 लोगों की मौत, हजारों अब भी लापता

नेपाल में अब तक 1,342 शव बरामद किए जा चुके हैं, जबकि 3,992 लोग अभी भी लापता या संपर्क से बाहर हैं। वहीं, 9,159 लोगों को सुरक्षित निकाला जा चुका है। प्रभावित इलाकों में Search and Rescue Operation अभी भी जारी है, खासकर Rasuwa और Hydropower Projects के आसपास।

Pooja Rai·07 Sep 2026
News Potli

न्यूज़ पोटली

भारत के गाँव और किसान की आवाज़

Platform

  • About Us
  • Our Team
  • Pitch Your Story
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Service

Contact Us

© 2026 News Potli. All rights reserved.

Crafted byBuildRocket LabsBuildRocket Labs