News Potli
न्यूज़ पोटलीभारत के किसानों और गाँवों की आवाज़
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
News Potli
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
Share
WhatsAppFacebookX / Twitter
  1. Home
  2. मौसम-बेमौसम
  3. IMD Weather Update: अगले 7 दिन इन राज्यों में बारिश की संभावना
मौसम-बेमौसम

IMD Weather Update: अगले 7 दिन इन राज्यों में बारिश की संभावना

बिहार में 7-8 सितंबर को भारी बारिश का अनुमान है। झारखंड, पश्चिम बंगाल और ओडिशा में भी अगले कुछ दिनों में बारिश हो सकती है। बिहार में बिजली गिरने और तेज गरज-चमक को लेकर भी सतर्क रहने की सलाह है।

Pooja Rai

Pooja Rai·07 Sep 2026

IMD Weather Update: अगले 7 दिन इन राज्यों में बारिश की संभावना

देश के कई हिस्सों में अगले कुछ दिनों तक बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक, उत्तर प्रदेश के दक्षिण-पश्चिमी हिस्से में बने कम दबाव के क्षेत्र के असर से उत्तर भारत के कई राज्यों में बारिश हो सकती है।

उत्तर भारत: उत्तराखंड में 7 सितंबर को भारी बारिश की संभावना है। वहीं, पूर्वी उत्तर प्रदेश में 7-9 सितंबर तक भारी बारिश हो सकती है। दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, हिमाचल प्रदेश और राजस्थान में भी कुछ जगहों पर बारिश और गरज-चमक का अनुमान है।

मध्य भारत: मध्य प्रदेश के कई हिस्सों में अगले कुछ दिनों तक बारिश जारी रह सकती है। पूर्वी मध्य प्रदेश में 7-12 सितंबर तक भारी बारिश की संभावना है। छत्तीसगढ़ में भी 9-12 सितंबर के बीच भारी बारिश हो सकती है।

पूर्वी भारत: बिहार में 7-8 सितंबर को भारी बारिश का अनुमान है। झारखंड, पश्चिम बंगाल और ओडिशा में भी अगले कुछ दिनों में बारिश हो सकती है। बिहार में बिजली गिरने और तेज गरज-चमक को लेकर भी सतर्क रहने की सलाह है।

पूर्वोत्तर और पश्चिमी भारत: पूर्वोत्तर के कई राज्यों में 7-12 सितंबर तक बारिश का दौर जारी रह सकता है। वहीं, कोंकण और गोवा में 7-12 सितंबर तक व्यापक बारिश की संभावना है।

दक्षिण भारत: दक्षिणी राज्यों में बारिश अपेक्षाकृत कम रहेगी, हालांकि कुछ जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। तमिलनाडु में 7-10 सितंबर तक गरज-चमक की संभावना है। महाराष्ट्र, गुजरात और कर्नाटक में भी कुछ इलाकों में बारिश हो सकती है।

News Potli.
Clip & Share
“

— IMD Weather Update: अगले 7 दिन इन राज्यों में बारिश की संभावना

newspotli.comIndia's #1 Rural Journalism Platform
Weather Update Rain alertMonsoonMausamIMD
Pooja Rai

About the Author

Pooja Rai

सभी लेख देखें
Related Coverage

और पढ़ें

heatwave, heatwave warning, imd
मौसम-बेमौसम

मौसम व‍िभाग की चेतावनी, क‍िसान नोट कर लें ये सलाह

आने वाला सप्‍ताह क‍िसानों के ल‍िए भारी पड़ सकता है। खासकर धान बुवाई की तैयारी कर रहे क‍िसानों के ल‍िए। मौसम व‍िभाग ने क‍िसानों को महत्‍वपूर्ण सुझाव द‍िए हैं।

News Potli·
यूपी में अगले 2 हफ्ते कैसा रहेगा मौसम? किसानों के लिए जारी हुई खास एडवाइजरी
मौसम-बेमौसम

यूपी में अगले 2 हफ्ते कैसा रहेगा मौसम? किसानों के लिए जारी हुई खास एडवाइजरी

उपकार की क्रॉप वेदर वॉच ग्रुप की बैठक में बताया गया कि 4 से 10 सितंबर के दौरान प्रदेश के ज्यादातर कृषि क्षेत्रों में बारिश सामान्य या सामान्य से ज्यादा रह सकती है। कुछ इलाकों में तापमान सामान्य से थोड़ा अधिक, जबकि कई क्षेत्रों में सामान्य से थोड़ा कम रहने का अनुमान है।

News Potli·04 Sep 2026
मध्य प्रदेश से बिहार तक बारिश का दौर, कई राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी
मौसम-बेमौसम

मध्य प्रदेश से बिहार तक बारिश का दौर, कई राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी

मौसम विभाग ने 3 से 5 सितंबर के दौरान मध्य प्रदेश में भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी दी है। कुछ इलाकों में आंधी और बिजली गिरने की भी आशंका है।

Pooja Rai·04 Sep 2026
News Potli

न्यूज़ पोटली

भारत के गाँव और किसान की आवाज़

Platform

  • About Us
  • Our Team
  • Pitch Your Story
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Service

Contact Us

© 2026 News Potli. All rights reserved.

Crafted byBuildRocket LabsBuildRocket Labs