News Potli

कमजोर मानसून से रबी फसलों की बुवाई 11% घटी, गेहूं का रकबा 15% कम

केंद्रीय कृषि मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक, इस साल अब तक देश में रबी की मुख्य फसल गेहूं की बुवाई 50.07 लाख हेक्टेयर में हुई है। यह पिछले साल की समान अवधि में हुई 59.10 लाख हेक्टेयर बुवाई के मुकाबले 15.27 फीसदी कम है।

NP

News Potli·19 Nov 2026

गेहूं के अलावा अन्य रबी फसलों की बुवाई का भी यही हाल

गेहूं के साथ-साथ दलहनी फसलों की बुवाई का रकबा भी घटा है। 13 नवंबर तक दलहनी फसलों की बुवाई 47 लाख हेक्टेयर में हुई, जो पिछले साल की समान अवधि के 54.87 लाख हेक्टेयर के मुकाबले 14.34 फीसदी कम है।

दलहनी फसलों में चने की बुवाई का रकबा घटकर 31.13 लाख हेक्टेयर रह गया है, जबकि पिछले साल इसी अवधि में यह 39.70 लाख हेक्टेयर था।

मोटे अनाज की बुवाई भी पिछले साल के मुकाबले पीछे है। इस साल अब तक 11.56 लाख हेक्टेयर में मोटे अनाज की बुवाई हुई है, जबकि पिछले साल यह रकबा 12.18 लाख हेक्टेयर था। ज्वार की बुवाई 6.24 लाख हेक्टेयर और मक्का की बुवाई 3.41 लाख हेक्टेयर में हुई है।

तिलहन फसलों की बुवाई का रकबा भी 7.37 फीसदी घटकर 61.71 लाख हेक्टेयर रह गया है, जो पिछले साल 66.62 लाख हेक्टेयर था। सरसों की बुवाई इस साल 59.31 लाख हेक्टेयर में हुई है, जबकि पिछले साल यह 64.78 लाख हेक्टेयर थी।

कुल रबी बुवाई में 11.33 फीसदी की गिरावट

कृषि मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक, 13 नवंबर 2026 तक देश में सभी रबी फसलों की कुल बुवाई 178.25 लाख हेक्टेयर में हुई है। पिछले साल इसी अवधि में यह रकबा 201.04 लाख हेक्टेयर था। इस तरह कुल रबी फसलों की बुवाई में 11.33 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई है।

rabi croprabo showinglatest agriculture news