News Potli
न्यूज़ पोटलीभारत के किसानों और गाँवों की आवाज़
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
News Potli
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
Share
WhatsAppFacebookX / Twitter
  1. Home
  2. एग्री बुलेटिन
  3. Viksit Bharat – G RAM G: अब समय पर मिलेगा वेतन, प्रशासनिक खर्च बढ़ाकर 9%
एग्री बुलेटिन

Viksit Bharat – G RAM G: अब समय पर मिलेगा वेतन, प्रशासनिक खर्च बढ़ाकर 9%

विकसित भारत–गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण) के तहत प्रशासनिक खर्च 6% से बढ़ाकर 9% किया गया है, जिससे रोजगार सहायकों और कर्मचारियों को समय पर वेतन मिलेगा। योजना में रोजगार की गारंटी 125 दि

Pooja Rai

Pooja Rai·22 Dec 2025· 3 min read

Viksit Bharat – G RAM G: अब समय पर मिलेगा वेतन, प्रशासनिक खर्च बढ़ाकर 9%

Viksit Bharat – G RAM G: अब समय पर मिलेगा वेतन, प्रशासनिक खर्च बढ़ाकर 9%

विकसित भारत–गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण) के तहत प्रशासनिक खर्च 6% से बढ़ाकर 9% किया गया है, जिससे रोजगार सहायकों और कर्मचारियों को समय पर वेतन मिलेगा। योजना में रोजगार की गारंटी 125 दिन कर दी गई है, भुगतान में देरी पर मुआवजा मिलेगा और गांवों में जल संरक्षण, बुनियादी ढांचा व आजीविका से जुड़े काम होंगे।

विकसित भारत–गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण) के तहत जमीनी स्तर पर काम करने वाले कर्मचारियों और मजदूरों को बड़ी राहत दी गई है। सरकार ने प्रशासनिक खर्च की सीमा 6 प्रतिशत से बढ़ाकर 9 प्रतिशत कर दी है, जिससे रोजगार सहायकों, पंचायत सचिवों और तकनीकी स्टाफ को समय पर वेतन मिल सकेगा।

वेतन भुगतान के लिए इतनी राशि
इस फैसले को लेकर भोपाल में विभिन्न राज्यों के रोजगार सहायकों ने केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान से मुलाकात कर आभार जताया। मंत्री ने बताया कि इस नई व्यवस्था के तहत कुल 1.51 लाख करोड़ रुपये के बजट में से 13 हजार करोड़ रुपये से अधिक राशि वेतन भुगतान और प्रशासनिक जरूरतों के लिए सुरक्षित की गई है। इससे वेतन में होने वाली देरी की समस्या खत्म होगी। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि इस राशि के खर्च पर सख्त निगरानी रहेगी और अनावश्यक खर्चों पर रोक लगेगी।

ये भी पढ़ें - योगी सरकार का बड़ा फैसला, किसानों को 6% ब्याज पर मिलेगा कर्ज

125 दिन रोजगार की कानूनी गारंटी
इस योजना के तहत मजदूरों के अधिकारों को और मजबूत किया गया है। रोजगार की कानूनी गारंटी अब 100 दिन से बढ़ाकर 125 दिन कर दी गई है। यदि 15 दिन के भीतर मजदूरी का भुगतान नहीं होता है तो मजदूरों को अतिरिक्त मुआवजा मिलेगा। मजदूरी दरें यथावत रहेंगी और हर साल तय फार्मूले के अनुसार बढ़ाई जाएंगी। पिछले पांच वर्षों में मजदूरी में लगभग 29 प्रतिशत की बढ़ोतरी हो चुकी है।

60 दिन तक काम रोकने का अधिकार
खेती के व्यस्त मौसम को ध्यान में रखते हुए राज्यों को साल में 60 दिन तक कृषि कार्यों के लिए योजना के काम रोकने का अधिकार भी दिया गया है, ताकि किसानों को मजदूरों की कमी का सामना न करना पड़े। योजना के तहत जल संरक्षण, ग्रामीण बुनियादी ढांचा, आजीविका से जुड़े कार्य और प्राकृतिक आपदाओं से बचाव से जुड़े काम कराए जाएंगे। मंत्री ने कहा कि विकसित ग्राम पंचायत योजना के तहत गांव का विकास गांव की जरूरतों के अनुसार और ग्राम सभा की सहभागिता से तय होगा।

ये देखें -

News Potli.
Clip & Share
“

— Viksit Bharat – G RAM G: अब समय पर मिलेगा वेतन, प्रशासनिक खर्च बढ़ाकर 9%

newspotli.comIndia's #1 Rural Journalism Platform
News PotliShivraj Singh ChouhanVB – G RAM GViksit Bharat – G RAM GViksit Bharat – Guarantee for Rozgar and Ajeevika Mission (Gramin)
Pooja Rai

About the Author

Pooja Rai

सभी लेख देखें
Related Coverage

और पढ़ें

Agribulletin
एग्री बुलेटिन

आलू किसानों को राहत से लेकर यूरिया की कीमत तक, इस हफ्ते की 6 बड़ी खबरें

इस हफ्ते के Agribulletin में किसानों से जुड़ी कई अहम खबरें शामिल हैं। इसमें आलू किसानों को कोल्ड स्टोरेज शुल्क में राहत, यूरिया की कीमत, एथेनॉल उत्पादन, गन्ने में प्लासी बोरर का खतरा, मौसम का हाल और मक्का, गेहूं व तुअर के ताजा बाजार भाव की जानकारी मिलेगी।

News Potli·16 Aug 2026
Agribulletin: नकली बीज-खाद से लेकर सोयाबीन रिसर्च और एथेनॉल नीति तक, जानिए खेती की बड़ी खबरें
एग्री बुलेटिन

Agribulletin: नकली बीज-खाद से लेकर सोयाबीन रिसर्च और एथेनॉल नीति तक, जानिए खेती की बड़ी खबरें

इस हफ्ते के Agribulletin में खेती-किसानी से जुड़ी कई अहम खबरों पर नजर डालेंगे। नकली बीज-खाद की शिकायत की हेल्पलाइन से लेकर Draft Seeds Bill 2025, भारत-अमेरिका की सोयाबीन रिसर्च, अरहर के T2T जीनोम और एथेनॉल नीति के अपडेट जानेंगे। साथ ही अलग-अलग राज्यों की किसान योजनाओं, मंडी भाव, फसल उत्पादन और मॉनसून की ताजा स्थिति की पूरी जानकारी मिलेगी।

Pooja Rai·09 Aug 2026
Agribulletin
एग्री बुलेटिन

MSP घोटाले से PM-Kisan तक, इस हफ्ते की 5 बड़ी कृषि खबरें Agri Bulletin में देखिए

इस हफ्ते के Agribulletin में कृषि जगत की बड़ी खबरें देखिए

Pooja Rai·02 Aug 2026
News Potli

न्यूज़ पोटली

भारत के गाँव और किसान की आवाज़

Platform

  • About Us
  • Our Team
  • Pitch Your Story
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Service

Contact Us

© 2026 News Potli. All rights reserved.

Crafted byBuildRocket LabsBuildRocket Labs