News Potli
न्यूज़ पोटलीभारत के किसानों और गाँवों की आवाज़
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
News Potli
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
Share
WhatsAppFacebookX / Twitter
  1. Home
  2. एग्री बुलेटिन
  3. UP सरकार किसानों को जायद फसलों के बीजों पर भारी सब्सिडी दे रही है
एग्री बुलेटिन

UP सरकार किसानों को जायद फसलों के बीजों पर भारी सब्सिडी दे रही है

उत्तर प्रदेश सरकार किसानों को जायद फसलों के बीजों पर भारी सब्सिडी दे रही है। कृषि विभाग ने मक्का, मूंगफली, उर्द के प्रमाणित बीजों की खरीद पर सब्सिडी देने की जानकारी दी है। सरकार ने बीजों का मूल्य तय क

NP

Thamir·Correspondent·14 Feb 2025· 2 min read

UP सरकार किसानों को जायद फसलों के बीजों पर भारी सब्सिडी दे रही है

UP सरकार किसानों को जायद फसलों के बीजों पर भारी सब्सिडी दे रही है

उत्तर प्रदेश सरकार किसानों को जायद फसलों के बीजों पर भारी सब्सिडी दे रही है। कृषि विभाग ने मक्का, मूंगफली, उर्द के प्रमाणित बीजों की खरीद पर सब्सिडी देने की जानकारी दी है। सरकार ने बीजों का मूल्य तय कर दिया है, और अब किसान सब्सिडी के साथ बीजों की खरीद कर सकेंगे। इस पहल से किसानों को उच्च गुणवत्ता वाले बीज सस्ते में उपलब्ध होंगे, जिससे कृषि उत्पादन बढ़ेगा और किसान बेहतर फसल उगा सकेंगे।

ये भी पढ़ें - जैविक खेती के लिए 31,500 रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद, राजस्थान के रामजी लाल से जानिए जैविक खेती से कमाई का तरीक़ा

बीजों की कीमत और सब्सिडी

1 .उर्द प्रमाणित बीजों की कीमत 14,520 रुपये प्रति क्विंटल है। सरकार 7,000 रुपये प्रति क्विंटल की सब्सिडी दे रही है, जिसके बाद किसान को 7,520 रुपये प्रति क्विंटल की दर से बीज मिलेगा।

2 . मूंग की सभी वेराइटी के बीज की कीमत 13,001 रुपये प्रति क्विंटल है। किसान को 6,500 रुपये की सब्सिडी मिलेगी, और बीज की कीमत 6,501 रुपये प्रति क्विंटल होगी।

3 . मूंगफली के प्रमाणित बीजों का रेट 9,479 रुपये प्रति क्विंटल है, और किसानों को 4,739 रुपये की सब्सिडी मिलेगी, जिससे बीज की कीमत 4,740 रुपये प्रति क्विंटल हो जाएगी।

4 . मक्का के बीज की 8 हाइब्रिड किस्मों पर सब्सिडी दी जा रही है। सरकार प्रति क्विंटल 13,250 रुपये की सब्सिडी दे रही है।

आवेदन कैसे करें

किसानों को बीज के लिए कृषि विभाग की वेबसाइट upagriculture.com पर रजिस्ट्रेशन करना होगा। अगर रजिस्ट्रेशन नहीं हुआ है, तो साइबर कैफे, चॉइस सेंटर या कृषक लोकवाणी के माध्यम से रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं।

ये भी पढ़ें - बिहार सरकार किसानों को अंजीर और नारियल की खेती करने के लिए दे रही है बंपर सब्सिडी

कैसे प्राप्त करें बीज

किसानों को बीज प्राप्त करने के लिए कृषि विभाग की वेबसाइट पर रजिस्ट्रेशन कराना होगा। इसके बाद, उन्हें डिमांड नंबर और बायोमैट्रिक सत्यापन के साथ बीज विक्रेता से बीज ले सकते हैं। इस दौरान किसानों को बीज की कीमत में से सब्सिडी घटाकर पेमेंट करना होगा।

News Potli.
Clip & Share
“

— UP सरकार किसानों को जायद फसलों के बीजों पर भारी सब्सिडी दे रही है

newspotli.comIndia's #1 Rural Journalism Platform
kheti kisaniNews Potlisubsidyupgovt
NP

About the Author

Thamir

Correspondent

सभी लेख देखें
Related Coverage

और पढ़ें

Agribulletin
एग्री बुलेटिन

आलू किसानों को राहत से लेकर यूरिया की कीमत तक, इस हफ्ते की 6 बड़ी खबरें

इस हफ्ते के Agribulletin में किसानों से जुड़ी कई अहम खबरें शामिल हैं। इसमें आलू किसानों को कोल्ड स्टोरेज शुल्क में राहत, यूरिया की कीमत, एथेनॉल उत्पादन, गन्ने में प्लासी बोरर का खतरा, मौसम का हाल और मक्का, गेहूं व तुअर के ताजा बाजार भाव की जानकारी मिलेगी।

News Potli·16 Aug 2026
Agribulletin: नकली बीज-खाद से लेकर सोयाबीन रिसर्च और एथेनॉल नीति तक, जानिए खेती की बड़ी खबरें
एग्री बुलेटिन

Agribulletin: नकली बीज-खाद से लेकर सोयाबीन रिसर्च और एथेनॉल नीति तक, जानिए खेती की बड़ी खबरें

इस हफ्ते के Agribulletin में खेती-किसानी से जुड़ी कई अहम खबरों पर नजर डालेंगे। नकली बीज-खाद की शिकायत की हेल्पलाइन से लेकर Draft Seeds Bill 2025, भारत-अमेरिका की सोयाबीन रिसर्च, अरहर के T2T जीनोम और एथेनॉल नीति के अपडेट जानेंगे। साथ ही अलग-अलग राज्यों की किसान योजनाओं, मंडी भाव, फसल उत्पादन और मॉनसून की ताजा स्थिति की पूरी जानकारी मिलेगी।

Pooja Rai·09 Aug 2026
Agribulletin
एग्री बुलेटिन

MSP घोटाले से PM-Kisan तक, इस हफ्ते की 5 बड़ी कृषि खबरें Agri Bulletin में देखिए

इस हफ्ते के Agribulletin में कृषि जगत की बड़ी खबरें देखिए

Pooja Rai·02 Aug 2026
News Potli

न्यूज़ पोटली

भारत के गाँव और किसान की आवाज़

Platform

  • About Us
  • Our Team
  • Pitch Your Story
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Service

Contact Us

© 2026 News Potli. All rights reserved.

Crafted byBuildRocket LabsBuildRocket Labs