News Potli
न्यूज़ पोटलीभारत के किसानों और गाँवों की आवाज़
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
News Potli
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
Share
WhatsAppFacebookX / Twitter
  1. Home
  2. एग्री बुलेटिन
  3. UP: रबी सीजन के लिए फसल बीमा की तारीख बढ़ी, अब 31 दिसंबर तक कर सकते हैं आवेदन
एग्री बुलेटिन

UP: रबी सीजन के लिए फसल बीमा की तारीख बढ़ी, अब 31 दिसंबर तक कर सकते हैं आवेदन

उत्तर प्रदेश सरकार ने रबी सीजन की फसलों के लिए प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना की आवेदन तारीख बढ़ाकर 31 दिसंबर 2025 कर दी है। किसान सिर्फ 1.5% प्रीमियम देकर फसल का बीमा करा सकते हैं और नुकसान होने पर मुआव

Pooja Rai

Pooja Rai·01 Dec 2025· 2 min read

UP: रबी सीजन के लिए फसल बीमा की तारीख बढ़ी, अब 31 दिसंबर तक कर सकते हैं आवेदन

UP: रबी सीजन के लिए फसल बीमा की तारीख बढ़ी, अब 31 दिसंबर तक कर सकते हैं आवेदन

उत्तर प्रदेश सरकार ने रबी सीजन की फसलों के लिए प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना की आवेदन तारीख बढ़ाकर 31 दिसंबर 2025 कर दी है। किसान सिर्फ 1.5% प्रीमियम देकर फसल का बीमा करा सकते हैं और नुकसान होने पर मुआवजा मिलेगा। आवेदन ऑनलाइन वेबसाइट के जरिए किया जा सकता है। सरकार ने किसानों से इस योजना का लाभ उठाने की अपील की है।

उत्तर प्रदेश सरकार ने किसानों के लिए बड़ी राहत दी है। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना (PMFBY) का आवेदन करने की अंतिम तारीख बढ़ाकर 31 दिसंबर 2025 कर दी गई है। पहले ये तारीख सिर्फ 1 दिसंबर तक थी। अब किसानों के पास फसल का बीमा करवाने के लिए ज़्यादा समय होगा, ताकि प्राकृतिक आपदा, ओलावृष्टि, सूखा या बाढ़ से होने वाले नुकसान से फसल की सुरक्षा हो सके।

1.5% देना होगा प्रीमियम
इस योजना के तहत किसानों को सिर्फ 1.5% प्रीमियम देना होगा और बाकी राशि सरकार भरेगी। गेहूं के लिए प्रति हेक्टेयर लगभग 1326 रुपये प्रीमियम देना होगा और फसल खराब होने पर किसान को 88,400 रुपये तक का मुआवज़ा मिल सकता है। चना, सरसों और बाकी फसलों का प्रीमियम और दावा राशि अलग-अलग है।

ये भी पढ़ें - उत्तराखंड सरकार की बड़ी घोषणा, गन्ने का समर्थन मूल्य बढ़ा

ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?
किसान इस योजना के लिए pmfby.gov.in वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

किसान कॉर्नर पर जाएं

Guest Farmer पर क्लिक करें

नाम, आधार नंबर, मोबाइल और बैंक डिटेल भरें

लॉगिन कर फसल और खेत की जानकारी भरें

प्रीमियम ऑनलाइन भुगतान करें

भुगतान के बाद रसीद डाउनलोड करके सुरक्षित रखें।

ऑफलाइन आवेदन कैसे करें?
किसान चाहे तो नजदीकी CSC सेंटर, बैंक या बीमा एजेंट के जरिए भी आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए आधार कार्ड, बैंक पासबुक, खतौनी और फसल विवरण ले जाना होगा। अधिक जानकारी के लिए टोल फ्री नंबर: 14447, WhatsApp: 7065514447 (Hi भेजें)या Crop Insurance App का इस्तेमाल करें।

ये देखें -

News Potli.
Clip & Share
“

— UP: रबी सीजन के लिए फसल बीमा की तारीख बढ़ी, अब 31 दिसंबर तक कर सकते हैं आवेदन

newspotli.comIndia's #1 Rural Journalism Platform
agriculture newscrop insurancekheti kisaniNews Potlirabi seasonuttar pradeshखेती किसानी
Pooja Rai

About the Author

Pooja Rai

सभी लेख देखें
Related Coverage

और पढ़ें

Agribulletin
एग्री बुलेटिन

आलू किसानों को राहत से लेकर यूरिया की कीमत तक, इस हफ्ते की 6 बड़ी खबरें

इस हफ्ते के Agribulletin में किसानों से जुड़ी कई अहम खबरें शामिल हैं। इसमें आलू किसानों को कोल्ड स्टोरेज शुल्क में राहत, यूरिया की कीमत, एथेनॉल उत्पादन, गन्ने में प्लासी बोरर का खतरा, मौसम का हाल और मक्का, गेहूं व तुअर के ताजा बाजार भाव की जानकारी मिलेगी।

News Potli·16 Aug 2026
Agribulletin: नकली बीज-खाद से लेकर सोयाबीन रिसर्च और एथेनॉल नीति तक, जानिए खेती की बड़ी खबरें
एग्री बुलेटिन

Agribulletin: नकली बीज-खाद से लेकर सोयाबीन रिसर्च और एथेनॉल नीति तक, जानिए खेती की बड़ी खबरें

इस हफ्ते के Agribulletin में खेती-किसानी से जुड़ी कई अहम खबरों पर नजर डालेंगे। नकली बीज-खाद की शिकायत की हेल्पलाइन से लेकर Draft Seeds Bill 2025, भारत-अमेरिका की सोयाबीन रिसर्च, अरहर के T2T जीनोम और एथेनॉल नीति के अपडेट जानेंगे। साथ ही अलग-अलग राज्यों की किसान योजनाओं, मंडी भाव, फसल उत्पादन और मॉनसून की ताजा स्थिति की पूरी जानकारी मिलेगी।

Pooja Rai·09 Aug 2026
Agribulletin
एग्री बुलेटिन

MSP घोटाले से PM-Kisan तक, इस हफ्ते की 5 बड़ी कृषि खबरें Agri Bulletin में देखिए

इस हफ्ते के Agribulletin में कृषि जगत की बड़ी खबरें देखिए

Pooja Rai·02 Aug 2026
News Potli

न्यूज़ पोटली

भारत के गाँव और किसान की आवाज़

Platform

  • About Us
  • Our Team
  • Pitch Your Story
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Service

Contact Us

© 2026 News Potli. All rights reserved.

Crafted byBuildRocket LabsBuildRocket Labs