News Potli
न्यूज़ पोटलीभारत के किसानों और गाँवों की आवाज़
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
News Potli
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
Share
WhatsAppFacebookX / Twitter
  1. Home
  2. एग्री बुलेटिन
  3. UP सरकार मक्का, उड़द, मूंग और सूरजमुखी के बीज पर दे रही है 50% सब्सिडी
एग्री बुलेटिन

UP सरकार मक्का, उड़द, मूंग और सूरजमुखी के बीज पर दे रही है 50% सब्सिडी

लखनऊ । उत्तर प्रदेश में किसानों के लिए एक अच्छी ख़बर है। योगी सरकार ने किसानों को मक्का, मूंग, उड़द और सूरजमुखी के बीज पर 50% तक सब्सिडी पर देने का फैसला किया है। इस कदम से यूपी के कृषि क्षेत्र में दल

NP

Thamir·Correspondent·28 Feb 2025· 2 min read

UP सरकार मक्का, उड़द, मूंग और सूरजमुखी के बीज पर दे रही है 50% सब्सिडी

UP सरकार मक्का, उड़द, मूंग और सूरजमुखी के बीज पर दे रही है 50% सब्सिडी

लखनऊ । उत्तर प्रदेश में किसानों के लिए एक अच्छी ख़बर है। योगी सरकार ने किसानों को मक्का, मूंग, उड़द और सूरजमुखी के बीज पर 50% तक सब्सिडी पर देने का फैसला किया है। इस कदम से यूपी के कृषि क्षेत्र में दलहन और तिलहन की खेती को बढ़ावा मिलेगा, खासकर तराई क्षेत्र में।

ये भी पढ़ें - बिहार ने ‘कृषि रेडियो’ की शुरुआत, किसानों को मिलेगी आधुनिक तकनीकों और योजनाओं की जानकारी

कृषि विभाग ने इस बार जायद की फसलों की खेती को लेकर बड़ा लक्ष्य रखा है। राज्य के कृषि विभाग ने 14,487 बीघे कृषि भूमि पर जायद की खेती का लक्ष्य निर्धारित किया है। इस योजना के तहत किसानों को मक्का, मूंग, उड़द और सूरजमुखी के बीज अनुदान पर दिए जाएंगे, जिससे वे अपनी कृषि उपज को बढ़ा सकेंगे और आर्थिक रूप से सशक्त बन सकेंगे।

उड़द एक दलहनी फसल है, जो आमतौर पर 60 से 65 दिन में तैयार हो जाती है। इसकी फसल पोषक तत्वों से भरपूर होती है, जिससे इसकी बाजार में अच्छी मांग रहती है। गर्मी के मौसम में उड़द की खेती के लिए लिए अच्छा माना जाता है, क्योंकि इस समय तापमान में नमी कम होती है। उड़द की बुआई अप्रैल के पहले पखवाड़े में पूरी की जाएगी, और इसके लिए 40 डिग्री या उससे अधिक तापमान को आदर्श माना जाता है।

ये भी पढ़ें -खेती की मुश्किलों को देख किसान के इंजीनियर बेटे ने बना दिया हाथ से बुवाई की मशीन

इस अनुदान योजना से किसानों को मक्का, मूंग, उड़द और सूरजमुखी के बीज सस्ती दरों पर उपलब्ध होंगे, जिससे उनका आर्थिक बोझ कम होगा और वे अधिक उपज ले सकेंगे।

News Potli.
Clip & Share
“

— UP सरकार मक्का, उड़द, मूंग और सूरजमुखी के बीज पर दे रही है 50% सब्सिडी

newspotli.comIndia's #1 Rural Journalism Platform
50% subsidy on maizekheti kisanimoongNews Potliuradखेती किसानी
NP

About the Author

Thamir

Correspondent

सभी लेख देखें
Related Coverage

और पढ़ें

ILDC कॉन्फ्रेंस 2025: कृषि की चुनौतियों में किरायेदार किसान, कैसे मिले सुरक्षा और अधिकार!
एग्री बुलेटिन

ILDC कॉन्फ्रेंस 2025: कृषि की चुनौतियों में किरायेदार किसान, कैसे मिले सुरक्षा और अधिकार!

भारत एक कृषि प्रधान देश हैं। जहां एक व्यापक किसान वर्ग कृषि पर आश्रित है। इस किसान वर्ग में एक बड़ी आबादी किरायेदार किसानों की भी है। इन किरायेदार किसानों को असलियत में किसान नहीं माना जाता है। इस स्थ

Pooja Rai·28 Feb 2026·9 min
भारत-अमेरिका डील के बाद GM फसलों पर क्यों बढ़ी बहस?
एग्री बुलेटिन

भारत-अमेरिका डील के बाद GM फसलों पर क्यों बढ़ी बहस?

भारत-अमेरिका व्यापार समझौते के बाद GM (जेनेटिकली मॉडिफाइड) फसलों को लेकर बहस तेज हो गई है। भारत ने कुछ अमेरिकी कृषि उत्पादों पर कम या शून्य शुल्क देने की सहमति दी है, लेकिन सरकार का कहना है कि संवेदनश

Pooja Rai·09 Feb 2026·3 min
राष्ट्रीय दलहन क्रांति: बिहार को दलहन खेती बढ़ाने के लिए 93.75 करोड़ की मदद
एग्री बुलेटिन

राष्ट्रीय दलहन क्रांति: बिहार को दलहन खेती बढ़ाने के लिए 93.75 करोड़ की मदद

सीहोर में आयोजित राष्ट्रीय दलहन कार्यक्रम में केंद्र ने देश में दलहन उत्पादन बढ़ाने की पहल शुरू की और बिहार को 93.75 करोड़ रुपये की सहायता दी। बिहार सरकार ने पांच साल में दलहन उत्पादन में आत्मनिर्भर ब

Pooja Rai·09 Feb 2026·2 min
News Potli

न्यूज़ पोटली

भारत के गाँव और किसान की आवाज़

Platform

  • About Us
  • Our Team
  • Pitch Your Story
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Service

Contact Us

© 2026 News Potli. All rights reserved.

Crafted byBuildRocket LabsBuildRocket Labs