News Potli
न्यूज़ पोटलीभारत के किसानों और गाँवों की आवाज़
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
News Potli
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
Share
WhatsAppFacebookX / Twitter
  1. Home
  2. एग्री बुलेटिन
  3. UP बजट 2025: किसानों के लिए की कई अहम घोषणाएं
एग्री बुलेटिन

UP बजट 2025: किसानों के लिए की कई अहम घोषणाएं

उत्तर प्रदेश के वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने प्रदेश सरकार का बजट पेश किया। इस बजट में वित्त मंत्री ने कई घोषणाएं की। वित्त मंत्री ने अपने बजट भाषण के दौरान कहा कि पीएम किसान निधि योजना के तहत राज्य के

NP

Thamir·Correspondent·20 Feb 2025· 2 min read

UP बजट 2025: किसानों के लिए की कई अहम घोषणाएं

UP बजट 2025: किसानों के लिए की कई अहम घोषणाएं

उत्तर प्रदेश के वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने प्रदेश सरकार का बजट पेश किया। इस बजट में वित्त मंत्री ने कई घोषणाएं की। वित्त मंत्री ने अपने बजट भाषण के दौरान कहा कि पीएम किसान निधि योजना के तहत राज्य के किसानों को 79,500 करोड़ रुपये की धनराशि डीबीटी के माध्यम से ट्रांसफर की गई है। वहीं पीएम फसल बीमा योजना के तहत साल 2024-25 में 10 लाख किसानों को 496 करोड़ रुपये का मुआवजा दिया जाएगा।

ये भी पढ़ें - राजस्थान सरकार कराएगी 21 लाख दुधारू पशुओं का फ्री बीमा

मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना के माध्यम से किसानों को दुर्घटना में मृत्यु या दिव्यांगता होने पर सहायता प्रदान की जाएगी। इसके साथ ही, गन्ना किसानों के लिए 2017 से एस्क्रो अकाउंट मैकेनिज्म लागू किया गया है, जिससे चीनी मिलों में गन्ना मूल्य भुगतान में हेरफेर पर पूरी तरह से रोक लगाया गया है। 2017 से अब तक राज्य सरकार ने गन्ना किसानों को 2.73 लाख करोड़ रुपये का रिकॉर्ड गन्ना मूल्य भुगतान किया है, जो पिछले 22 वर्षों के कुल गन्ना मूल्य से 59,143 करोड़ रुपये अधिक है।

ये भी पढ़ें - डीएपी और यूरिया के आयात में बढ़ोतरी, किसानों को मिलेगी राहत

सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग ने भी कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं की घोषणा की है। इसके तहत मध्य गंगा नहर परियोजना स्टेज-2 और कनहर सिंचाई परियोजना के पूरे होने से 4.74 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचन क्षमता सृजित होगी, जिससे 6.77 लाख किसानों को लाभ मिलेगा। इसके अलावा, 6,600 राजकीय नलकूपों के आधुनिकीकरण और 2,100 नए नलकूपों के निर्माण पर काम चल रहा है, जिससे 238 लाख हेक्टेयर सिंचन क्षमता को पुनर्स्थापित किया जाएगा।

किसानों को मुफ्त पानी की सुविधा के लिए 1,300 करोड़ रुपये की बजट व्यवस्था भी प्रस्तावित की गई है। इसके अलावा, बाढ़ से प्रभावित क्षेत्रों के लिए 1,551 बाढ़ परियोजनाओं को पूरा किया गया है, जिससे 32.87 लाख हेक्टेयर क्षेत्र को सुरक्षा मिली है और लाखों किसानों को लाभ हुआ है।

News Potli.
Clip & Share
“

— UP बजट 2025: किसानों के लिए की कई अहम घोषणाएं

newspotli.comIndia's #1 Rural Journalism Platform
farmerkheti kisaniUP Budget 2025खेती किसानी
NP

About the Author

Thamir

Correspondent

सभी लेख देखें
Related Coverage

और पढ़ें

Agribulletin
एग्री बुलेटिन

आलू किसानों को राहत से लेकर यूरिया की कीमत तक, इस हफ्ते की 6 बड़ी खबरें

इस हफ्ते के Agribulletin में किसानों से जुड़ी कई अहम खबरें शामिल हैं। इसमें आलू किसानों को कोल्ड स्टोरेज शुल्क में राहत, यूरिया की कीमत, एथेनॉल उत्पादन, गन्ने में प्लासी बोरर का खतरा, मौसम का हाल और मक्का, गेहूं व तुअर के ताजा बाजार भाव की जानकारी मिलेगी।

News Potli·16 Aug 2026
Agribulletin: नकली बीज-खाद से लेकर सोयाबीन रिसर्च और एथेनॉल नीति तक, जानिए खेती की बड़ी खबरें
एग्री बुलेटिन

Agribulletin: नकली बीज-खाद से लेकर सोयाबीन रिसर्च और एथेनॉल नीति तक, जानिए खेती की बड़ी खबरें

इस हफ्ते के Agribulletin में खेती-किसानी से जुड़ी कई अहम खबरों पर नजर डालेंगे। नकली बीज-खाद की शिकायत की हेल्पलाइन से लेकर Draft Seeds Bill 2025, भारत-अमेरिका की सोयाबीन रिसर्च, अरहर के T2T जीनोम और एथेनॉल नीति के अपडेट जानेंगे। साथ ही अलग-अलग राज्यों की किसान योजनाओं, मंडी भाव, फसल उत्पादन और मॉनसून की ताजा स्थिति की पूरी जानकारी मिलेगी।

Pooja Rai·09 Aug 2026
Agribulletin
एग्री बुलेटिन

MSP घोटाले से PM-Kisan तक, इस हफ्ते की 5 बड़ी कृषि खबरें Agri Bulletin में देखिए

इस हफ्ते के Agribulletin में कृषि जगत की बड़ी खबरें देखिए

Pooja Rai·02 Aug 2026
News Potli

न्यूज़ पोटली

भारत के गाँव और किसान की आवाज़

Platform

  • About Us
  • Our Team
  • Pitch Your Story
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Service

Contact Us

© 2026 News Potli. All rights reserved.

Crafted byBuildRocket LabsBuildRocket Labs