News Potli
न्यूज़ पोटलीभारत के किसानों और गाँवों की आवाज़
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
News Potli
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
Share
WhatsAppFacebookX / Twitter
  1. Home
  2. एग्री बुलेटिन
  3. UP के धुरंधर किसान जय सिंह के वो टिप्स, जो बढ़ा देंगे केले की पैदावार
एग्री बुलेटिन

UP के धुरंधर किसान जय सिंह के वो टिप्स, जो बढ़ा देंगे केले की पैदावार

भारत दुनिया का सबसे ज्यादा केला उत्पदान करने वाला देश है। यहां हर साल करीब 37.41 मिलियनट मिलियन टन केले का उत्पादन होता है। पूरी दुनिया का 19.37% केले का उत्पादन सिर्फ भारत में ही होता है। भारत की बात

NP

Jalish·Reporter·26 Nov 2024· 2 min read

UP के धुरंधर किसान जय सिंह के वो टिप्स, जो बढ़ा देंगे केले की पैदावार

UP के धुरंधर किसान जय सिंह के वो टिप्स, जो बढ़ा देंगे केले की पैदावार

भारत दुनिया का सबसे ज्यादा केला उत्पदान करने वाला देश है। यहां हर साल करीब 37.41 मिलियनट मिलियन टन केले का उत्पादन होता है। पूरी दुनिया का 19.37% केले का उत्पादन सिर्फ भारत में ही होता है। भारत की बात करें तो आंध्र प्रदेश, महाराष्ट्र और गुजरात में सबसे ज्यादा केले की पैदावार होती है। इसके अलावा दूसरे क्षेत्रों में भी केले की पैदावार होती है। केले की बेहतर खेती के लिए उसके अनुकूल जलवायु की सबसे ज्यादा जरूरत होती है। अगर सही तरीके से से इसकी खेती की जाए तो उत्पादन को काफी हद तक बढ़ाया जा सकता है।

बहराइच के रहने वाले जय सिंह 1983 से केले की खेती करते आ रहे हैं। उन्हें केले की खेती में नया आयाम गढ़ने के लिए सम्मानित भी किया जा चुका है। खुद ICAR ने जय सिंह के काम की सराहना की है। जय सिंह ने केले की खेती को लेकर News Potli से बात की। उन्होंने बताया कि कैसे extreme weather condition में भी केले की अच्छी पैदावार मुमकिन है।

जय सिंह का कहना है कि केले की खेती करने वाले किसानों को इस बात का सबसे ज्यादा ध्यान रखना चाहिए कि वो पौध को इस हिसाब से लगाएं कि 15 नवंबर के आसपास पौधा करीब 3.5 फीट लंबा हो जाए। वो बताते है कि इस फायदा ये होगा कि वो ठंड के प्रकोप को झेल पाएगा और पैदावार बेहतर होगी।

जय सिंह का मानना है कि किसानों को हमेशा केले का पौधा दोपहर 3 बजे के बाद लगाना चालिए। इससे पौधा चिलचिलाती धूप के प्रकोप से बच जाएगा। केले के खेत में घास-फूंस ना हो। ये केले के पौध के लिए बिल्कुल भी बेहतर नहीं होती। जय सिंह के मुताबिक बहराइच और उसके आसपास केले की खेती 12 महीने की जगह 13-14 महीने लेती है। जय सिंह News Potli से केले की पौध लगाने से पहले उसके पैदावार तक का पूरा तरीका बताया। नीचे दिए वीडियो में केले से जुड़ी हर जानकारी है, जो जय सिंह ने News Potli से साझा की है।

News Potli.
Clip & Share
“

— UP के धुरंधर किसान जय सिंह के वो टिप्स, जो बढ़ा देंगे केले की पैदावार

newspotli.comIndia's #1 Rural Journalism Platform
BahraichBanana farmingfarming journeyJai singhNews Potlisustainable farming
NP

About the Author

Jalish

Reporter

सभी लेख देखें
Related Coverage

और पढ़ें

ILDC कॉन्फ्रेंस 2025: कृषि की चुनौतियों में किरायेदार किसान, कैसे मिले सुरक्षा और अधिकार!
एग्री बुलेटिन

ILDC कॉन्फ्रेंस 2025: कृषि की चुनौतियों में किरायेदार किसान, कैसे मिले सुरक्षा और अधिकार!

भारत एक कृषि प्रधान देश हैं। जहां एक व्यापक किसान वर्ग कृषि पर आश्रित है। इस किसान वर्ग में एक बड़ी आबादी किरायेदार किसानों की भी है। इन किरायेदार किसानों को असलियत में किसान नहीं माना जाता है। इस स्थ

Pooja Rai·28 Feb 2026·9 min
भारत-अमेरिका डील के बाद GM फसलों पर क्यों बढ़ी बहस?
एग्री बुलेटिन

भारत-अमेरिका डील के बाद GM फसलों पर क्यों बढ़ी बहस?

भारत-अमेरिका व्यापार समझौते के बाद GM (जेनेटिकली मॉडिफाइड) फसलों को लेकर बहस तेज हो गई है। भारत ने कुछ अमेरिकी कृषि उत्पादों पर कम या शून्य शुल्क देने की सहमति दी है, लेकिन सरकार का कहना है कि संवेदनश

Pooja Rai·09 Feb 2026·3 min
राष्ट्रीय दलहन क्रांति: बिहार को दलहन खेती बढ़ाने के लिए 93.75 करोड़ की मदद
एग्री बुलेटिन

राष्ट्रीय दलहन क्रांति: बिहार को दलहन खेती बढ़ाने के लिए 93.75 करोड़ की मदद

सीहोर में आयोजित राष्ट्रीय दलहन कार्यक्रम में केंद्र ने देश में दलहन उत्पादन बढ़ाने की पहल शुरू की और बिहार को 93.75 करोड़ रुपये की सहायता दी। बिहार सरकार ने पांच साल में दलहन उत्पादन में आत्मनिर्भर ब

Pooja Rai·09 Feb 2026·2 min
News Potli

न्यूज़ पोटली

भारत के गाँव और किसान की आवाज़

Platform

  • About Us
  • Our Team
  • Pitch Your Story
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Service

Contact Us

© 2026 News Potli. All rights reserved.

Crafted byBuildRocket LabsBuildRocket Labs