News Potli
न्यूज़ पोटलीभारत के किसानों और गाँवों की आवाज़
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
News Potli
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
Share
WhatsAppFacebookX / Twitter
  1. Home
  2. बाजार
  3. तेलंगाना में ‘नकली पनीर’ पर रोक, इन राज्यों में पहले ही हो चुकी है कार्रवाई
बाजार

तेलंगाना में ‘नकली पनीर’ पर रोक, इन राज्यों में पहले ही हो चुकी है कार्रवाई

एनालॉग पनीर को लेकर तेलंगाना अकेला राज्य नहीं है। इससे पहले छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, गुजरात, मध्य प्रदेश, कर्नाटक, हिमाचल प्रदेश, पंजाब और उत्तराखंड में भी इसके खिलाफ रोक या कार्रवाई की रिपोर्ट सामने आई है।

Pooja Rai

Pooja Rai·12 Sep 2026

तेलंगाना में ‘नकली पनीर’ पर रोक, इन राज्यों में पहले ही हो चुकी है कार्रवाई

पनीर खरीदते समय क्या आपको पता है कि जो चीज आप पनीर समझकर खरीद रहे हैं, वह असली दूध से बना है या नहीं? एनालॉग पनीर को लेकर देश में चिंता बढ़ रही है। इसी बीच तेलंगाना सरकार ने असली पनीर के नाम पर बेचे जा रहे नॉन-डेयरी पनीर के बनाने और बेचने पर एक साल के लिए रोक लगा दी है। अब राज्य में इसके बनाने, रखने, सप्लाई करने और बेचने पर रोक रहेगी। तेलंगाना स्टैंडर्ड्स अथॉरिटी फॉर फूड एंड एसेंशियल ड्रग्स (TG SAFE) ने फूड सेफ्टी एंड स्टैंडर्ड्स एक्ट, 2006 के तहत यह आदेश जारी किया है। यह रोक 10 सितंबर 2026 से एक साल तक लागू रहेगी।

कई राज्यों में हो चुकी है कार्रवाई

एनालॉग पनीर को लेकर तेलंगाना अकेला राज्य नहीं है। इससे पहले छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, गुजरात, मध्य प्रदेश, कर्नाटक, हिमाचल प्रदेश, पंजाब और उत्तराखंड में भी इसके खिलाफ रोक या कार्रवाई की रिपोर्ट सामने आई है।

कई राज्यों में ऐसे प्रोडक्ट को बनाने, स्टोर करने, सप्लाई करने और बेचने पर एक साल तक की रोक लगाई गई है, खासकर तब जब इन्हें असली पनीर बताकर बेचा जा रहा हो।

क्या होता है एनालॉग पनीर?

एनालॉग पनीर ऐसा प्रोडक्ट है जिसमें असली दूध और डेयरी फैट की जगह वेजिटेबल फैट, वेजिटेबल ऑयल, स्टार्च और दूसरे नॉन-डेयरी पदार्थों का इस्तेमाल किया जा सकता है। इसे अगर असली पनीर के नाम पर बेचा जाए तो यह उपभोक्ताओं को गुमराह कर सकता है।

तेलंगाना में अब सरकार ने ऐसे पनीर की मैन्युफैक्चरिंग से लेकर बिक्री तक पर ही रोक लगा दी है।

News Potli.
Clip & Share
“

— तेलंगाना में ‘नकली पनीर’ पर रोक, इन राज्यों में पहले ही हो चुकी है कार्रवाई

newspotli.comIndia's #1 Rural Journalism Platform
Analogue PaneerTelangana
Pooja Rai

About the Author

Pooja Rai

सभी लेख देखें
Related Coverage

और पढ़ें

मसालों के निर्यात में गिरावट, मिर्च और जीरे की कमजोर मांग का असर
बाजार

मसालों के निर्यात में गिरावट, मिर्च और जीरे की कमजोर मांग का असर

मात्रा के लिहाज से भी मसालों का निर्यात 4 प्रतिशत घटकर 17.34 लाख टन रहा, जबकि एक साल पहले यह 17.99 लाख टन था।

Mithilesh Dhar Dubey·
रबी फसलों के दाम: गेहूं-चना MSP से नीचे, सरसों किसानों के लिए बनी फायदे का सौदा
बाजार

रबी फसलों के दाम: गेहूं-चना MSP से नीचे, सरसों किसानों के लिए बनी फायदे का सौदा

एगमार्कनेट के मंडी आंकड़ों के अनुसार, 8 जुलाई तक गेहूं को छोड़कर बाकी सभी प्रमुख रबी फसलों के दाम पिछले तीन महीनों के औसत से ऊपर चल रहे हैं।

Mithilesh Dhar Dubey·
2025-26 फसल वर्ष में भारत का खाद्यान्न उत्पादन 5% बढ़ा
बाजार

2025-26 फसल वर्ष में भारत का खाद्यान्न उत्पादन 5% बढ़ा

चावल उत्पादन रिकॉर्ड 154 मिलियन टन पहुंचा, गेहूं भी 120.66 मिलियन टन के नए शिखर पर।

News Potli·
News Potli

न्यूज़ पोटली

भारत के गाँव और किसान की आवाज़

Platform

  • About Us
  • Our Team
  • Pitch Your Story
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Service

Contact Us

© 2026 News Potli. All rights reserved.

Crafted byBuildRocket LabsBuildRocket Labs