News Potli

देश में चीनी सीजन शुरू, 107 मिलों में गन्ने की पेराई शुरू; यूपी की दो मिलें भी चालू

ISMA के मुताबिक, पिछले चीनी सीजन के अंत में देश के पास करीब 36 लाख टन चीनी का भंडार बचा था। वहीं, 25 अक्टूबर तक चालू सीजन में करीब चार लाख टन चीनी का उत्पादन हो चुका था। पिछले साल इसी अवधि में करीब 60 हजार टन चीनी का उत्पादन हुआ था।

News Potli

News Potli·News Potli Desk·27 Oct 2026

देश में चीनी सीजन शुरू, 107 मिलों में गन्ने की पेराई शुरू; यूपी की दो मिलें भी चालू

नई दिल्ली। देश में चीनी सीजन 2026-27 शुरू हो गया है। भारतीय चीनी एवं जैव-ऊर्जा निर्माता संघ (ISMA) के मुताबिक, अब तक देश की 107 चीनी मिलों में गन्ने की पेराई शुरू हो चुकी है। आने वाले दिनों में गन्ने की आवक बढ़ने के साथ और मिलें भी चालू होंगी।

महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा 87 मिलों में पेराई शुरू हुई है। वहीं, उत्तर प्रदेश में अभी दो मिलें चालू हुई हैं। पश्चिमी यूपी में अगले तीन से चार दिनों में और मिलों के शुरू होने की उम्मीद है। इसके बाद मध्य और पूर्वी यूपी की मिलों में भी पेराई शुरू होगी।

तमिलनाडु, कर्नाटक और गुजरात में भी 17 मिलों ने पेराई शुरू कर दी है।

ISMA के मुताबिक, पिछले चीनी सीजन के अंत में देश के पास करीब 36 लाख टन चीनी का भंडार बचा था। वहीं, 25 अक्टूबर तक चालू सीजन में करीब चार लाख टन चीनी का उत्पादन हो चुका था। पिछले साल इसी अवधि में करीब 60 हजार टन चीनी का उत्पादन हुआ था।

देश में चीनी की सालाना खपत करीब 280 से 285 लाख टन रहने का अनुमान है। ऐसे में पुराने भंडार और नए सीजन के उत्पादन से घरेलू बाजार में चीनी की उपलब्धता बनाए रखने में मदद मिलने की उम्मीद है।

हालांकि, इस सीजन में कुल कितना चीनी उत्पादन होगा, इसे लेकर ISMA ने अभी अपना आधिकारिक अनुमान जारी नहीं किया है।

ये देखें-

Sugar season 2026-27sugarcane crushing IndiaISMA sugar productionMaharashtra sugar millssugar mills in India
News Potli

About the Author

News Potli

News Potli Desk