News Potli
न्यूज़ पोटलीभारत के किसानों और गाँवों की आवाज़
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
News Potli
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
Share
WhatsAppFacebookX / Twitter
  1. Home
  2. बाजार
  3. चीनी का भाव सरकार नहीं, ग्लोबल मार्केट तय करता है: नितिन गडकरी
बाजार

चीनी का भाव सरकार नहीं, ग्लोबल मार्केट तय करता है: नितिन गडकरी

गडकरी ने यह बात चीनी के MSP बढ़ाने की मांग के बीच कही। उन्होंने बताया कि ब्राजील में चीनी का उत्पादन भारत की तुलना में कम लागत पर होता है। भारत में चीनी उत्पादन की लागत करीब 33-34 रुपये प्रति किलो है, जबकि ब्राजील में यह करीब 23 रुपये प्रति किलो बताई गई।

Pooja Rai

Pooja Rai·23 Sep 2026

चीनी का भाव सरकार नहीं, ग्लोबल मार्केट तय करता है: नितिन गडकरी

चीनी के दाम बढ़ने या घटने पर अक्सर किसानों और चीनी मिलों की नजर सरकार के फैसलों पर रहती है। लेकिन केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी का कहना है कि आज के वैश्विक बाजार में चीनी की कीमत सिर्फ सरकार तय नहीं कर सकती। दुनिया में मांग और सप्लाई के हिसाब से चीनी के दाम तय होते हैं, इसलिए भारत में भी इसका असर दिखाई देता है।

गडकरी ने यह बात चीनी के MSP बढ़ाने की मांग के बीच कही। उन्होंने बताया कि ब्राजील में चीनी का उत्पादन भारत की तुलना में कम लागत पर होता है। भारत में चीनी उत्पादन की लागत करीब 33-34 रुपये प्रति किलो है, जबकि ब्राजील में यह करीब 23 रुपये प्रति किलो बताई गई। ऐसे में अगर ब्राजील में चीनी का उत्पादन बढ़ता है और वहां ज्यादा सप्लाई होती है, तो इसका असर भारत के बाजार पर भी पड़ सकता है।

सिर्फ चीनी पर निर्भर रहना ठीक नहीं

गडकरी ने कहा कि किसानों की आमदनी बढ़ाने के लिए सिर्फ चीनी पर निर्भर रहना सही रास्ता नहीं है। गन्ने से निकलने वाले बाय-प्रोडक्ट, बायोमास, जैविक खाद और Value Addition पर काम करके किसानों और चीनी उद्योग की कमाई बढ़ाई जा सकती है।

उन्होंने खेती को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने की जरूरत पर जोर देते हुए कहा कि जब तक खेती किसानों के लिए आर्थिक रूप से व्यवहारिक नहीं होगी, तब तक उनकी समस्याओं का स्थायी समाधान मुश्किल है।

गन्ने की नई किस्मों पर भी होगा काम

देश में गन्ने की बेहतर और नई किस्में विकसित करने के लिए कोयंबटूर में Global Centre of Excellence for Accelerated Sugar Breeding बनाने की दिशा में काम चल रहा है। इसमें NFCSF, ISMA और केंद्रीय कृषि मंत्रालय शामिल हैं। इसका मकसद ऐसी नई गन्ना किस्में विकसित करना है, जिनसे देश में उत्पादन और किसानों की कमाई को बेहतर किया जा सके।

News Potli.
Clip & Share
“

— चीनी का भाव सरकार नहीं, ग्लोबल मार्केट तय करता है: नितिन गडकरी

newspotli.comIndia's #1 Rural Journalism Platform
Nitin GadkariSugar priceSugar Production
Pooja Rai

About the Author

Pooja Rai

सभी लेख देखें
Related Coverage

और पढ़ें

मसालों के निर्यात में गिरावट, मिर्च और जीरे की कमजोर मांग का असर
बाजार

मसालों के निर्यात में गिरावट, मिर्च और जीरे की कमजोर मांग का असर

मात्रा के लिहाज से भी मसालों का निर्यात 4 प्रतिशत घटकर 17.34 लाख टन रहा, जबकि एक साल पहले यह 17.99 लाख टन था।

Mithilesh Dhar Dubey·
रबी फसलों के दाम: गेहूं-चना MSP से नीचे, सरसों किसानों के लिए बनी फायदे का सौदा
बाजार

रबी फसलों के दाम: गेहूं-चना MSP से नीचे, सरसों किसानों के लिए बनी फायदे का सौदा

एगमार्कनेट के मंडी आंकड़ों के अनुसार, 8 जुलाई तक गेहूं को छोड़कर बाकी सभी प्रमुख रबी फसलों के दाम पिछले तीन महीनों के औसत से ऊपर चल रहे हैं।

Mithilesh Dhar Dubey·
2025-26 फसल वर्ष में भारत का खाद्यान्न उत्पादन 5% बढ़ा
बाजार

2025-26 फसल वर्ष में भारत का खाद्यान्न उत्पादन 5% बढ़ा

चावल उत्पादन रिकॉर्ड 154 मिलियन टन पहुंचा, गेहूं भी 120.66 मिलियन टन के नए शिखर पर।

News Potli·
News Potli

न्यूज़ पोटली

भारत के गाँव और किसान की आवाज़

Platform

  • About Us
  • Our Team
  • Pitch Your Story
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Service

Contact Us

© 2026 News Potli. All rights reserved.

Crafted byBuildRocket LabsBuildRocket Labs