News Potli
न्यूज़ पोटलीभारत के किसानों और गाँवों की आवाज़
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
News Potli
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
Share
WhatsAppFacebookX / Twitter
  1. Home
  2. एग्री बुलेटिन
  3. RBI का फैसला, 2 लाख रुपये तक बिना गारंटी लोन ले सकते हैं किसान
एग्री बुलेटिन

RBI का फैसला, 2 लाख रुपये तक बिना गारंटी लोन ले सकते हैं किसान

आरबीआई (RBI) ने शुक्रवार (6 दिसंबर) को बढ़ती महंगाई से किसानों को राहत देने के लिए अब बिना गारंटी के दो लाख रुपये तक का कर्ज उपलब्ध कराने की घोषणा की है। अभी तक यह 1.6 लाख रुपये थी।

Pooja Rai

Pooja Rai·07 Dec 2024· 3 min read

RBI का फैसला, 2 लाख रुपये तक बिना गारंटी लोन ले सकते हैं किसान

RBI का फैसला, 2 लाख रुपये तक बिना गारंटी लोन ले सकते हैं किसान

आरबीआई (RBI) ने शुक्रवार (6 दिसंबर) को बढ़ती महंगाई से किसानों को राहत देने के लिए अब बिना गारंटी के दो लाख रुपये तक का कर्ज उपलब्ध कराने की घोषणा की है। अभी तक यह 1.6 लाख रुपये थी।

महँगाई से परेशान किसानों के लिए ये राहत की खबर है। आपको बता दें कि RBI गवर्नर शक्तिकान्त दास ने मौद्रिक नीति समीक्षा की जानकारी देते हुए बुधवार को कहा कि महँगाई और कृषि में उपयोग होने वाले कच्चे माल की लागत में वृद्धि को देखते हुए गारंटी मुक्त कृषि ऋण की सीमा को 1.6 लाख रुपये से बढ़ाकर दो लाख रुपये करने का निर्णय किया गया है।इसके अलावा केंद्रीय बैंक ने CRR (कैश रिजर्व रेश्यो) को 4.5 प्रतिशत से घटाकर 4 प्रतिशत कर दिया है। जबकि रेपो (Repo rate) में कोई बदलाव नहीं किया गया है जो की 6.5 प्रतिशत है। इसके साथ ही GDP ग्रोथ का अनुमान 7.2 प्रतिशत से घटाकर 6.6 प्रतिशत कर दिया है। और महँगाई दर को 4.5 प्रतिशत बढ़ाकर 4.8 प्रतिशत रहने का अनुमान जताया है।

RBI गवर्नर ने और क्या कहा?
भारतीय रिजर्व बैंक के गवर्नर शक्तिकांत दास ने किसानों के लिए बिना किसी गारंटी के 2 लाख रुपये का तक का लोन उपलब्ध कराने की घोषणा की है। केंद्रीय बैंक ने बढ़ती महंगाई से परेशान किसानों को राहत पहुचने के उद्देश्य से यह फैसला किया है।

दास ने कहा कि इससे वित्तीय संस्थानों से कर्ज लेने को लेकर छोटे और सीमांत किसानों का दायरा बढ़ेगा। आपको बता दें कि RBI ने 2010 में कृषि क्षेत्र को बिना किसी गारंटी के एक लाख रुपये देने की सीमा तय की थी। बाद में, 2019 में इसे बढ़ाकर 1.6 लाख रुपये कर दिया गया था। गवर्नर ने कहा कि इस संबंध में परिपत्र जल्द ही जारी किया जाएगा।

ये भी पढ़ें -मोदी सरकार MSP पर खरीदेगी सभी कृषि उत्पाद’, राज्यसभा में बोले कृषिमंत्री शिवराज सिंह चौहान

क्या है बिना गारंटी का कृषि लोन?
बिना गारंटी का कृषि लोन वह लोन होता है जो किसानों को बिना किसी संपत्ति को गिरवी रखे दिया जाता है। पहले किसानों को लोन लेने के लिए अपनी जमीन या अन्य संपत्ति को गिरवी रखना होता था। लेकिन अब यह नियम बदल गया है और किसान बिना किसी गारंटी के लोन ले सकते हैं।
आरबीआई ने यह फैसला किसानों को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने और कृषि क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए लिया है। इस फैसले से किसानों को खेती के लिए जरूरी लागत जैसे बीज, खाद और सिंचाई आदि के लिए आसानी से लोन मिल सकेगा।

ये देखें -

News Potli.
Clip & Share
“

— RBI का फैसला, 2 लाख रुपये तक बिना गारंटी लोन ले सकते हैं किसान

newspotli.comIndia's #1 Rural Journalism Platform
Agriculture Loanagriculture newsfarmer loankheti kisaniNews PotliRBIRBI policyshaktikant dasखेती किसानी
Pooja Rai

About the Author

Pooja Rai

सभी लेख देखें
Related Coverage

और पढ़ें

Agribulletin
एग्री बुलेटिन

आलू किसानों को राहत से लेकर यूरिया की कीमत तक, इस हफ्ते की 6 बड़ी खबरें

इस हफ्ते के Agribulletin में किसानों से जुड़ी कई अहम खबरें शामिल हैं। इसमें आलू किसानों को कोल्ड स्टोरेज शुल्क में राहत, यूरिया की कीमत, एथेनॉल उत्पादन, गन्ने में प्लासी बोरर का खतरा, मौसम का हाल और मक्का, गेहूं व तुअर के ताजा बाजार भाव की जानकारी मिलेगी।

News Potli·16 Aug 2026
Agribulletin: नकली बीज-खाद से लेकर सोयाबीन रिसर्च और एथेनॉल नीति तक, जानिए खेती की बड़ी खबरें
एग्री बुलेटिन

Agribulletin: नकली बीज-खाद से लेकर सोयाबीन रिसर्च और एथेनॉल नीति तक, जानिए खेती की बड़ी खबरें

इस हफ्ते के Agribulletin में खेती-किसानी से जुड़ी कई अहम खबरों पर नजर डालेंगे। नकली बीज-खाद की शिकायत की हेल्पलाइन से लेकर Draft Seeds Bill 2025, भारत-अमेरिका की सोयाबीन रिसर्च, अरहर के T2T जीनोम और एथेनॉल नीति के अपडेट जानेंगे। साथ ही अलग-अलग राज्यों की किसान योजनाओं, मंडी भाव, फसल उत्पादन और मॉनसून की ताजा स्थिति की पूरी जानकारी मिलेगी।

Pooja Rai·09 Aug 2026
Agribulletin
एग्री बुलेटिन

MSP घोटाले से PM-Kisan तक, इस हफ्ते की 5 बड़ी कृषि खबरें Agri Bulletin में देखिए

इस हफ्ते के Agribulletin में कृषि जगत की बड़ी खबरें देखिए

Pooja Rai·02 Aug 2026
News Potli

न्यूज़ पोटली

भारत के गाँव और किसान की आवाज़

Platform

  • About Us
  • Our Team
  • Pitch Your Story
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Service

Contact Us

© 2026 News Potli. All rights reserved.

Crafted byBuildRocket LabsBuildRocket Labs