News Potli
न्यूज़ पोटलीभारत के किसानों और गाँवों की आवाज़
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
News Potli
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
Share
WhatsAppFacebookX / Twitter
  1. Home
  2. एग्री बुलेटिन
  3. Rajasthan Budget 2025: किसानों के लिए बड़ी घोषणाएं
एग्री बुलेटिन

Rajasthan Budget 2025: किसानों के लिए बड़ी घोषणाएं

राजस्थान सरकार में आज बजट पेश किया गया। उपमुख्यमंत्री और वित्त मंत्री दीया कुमारी ने इसे पेश किया। इस बजट में सरकार ने किसानों के लिए महत्वपूर्ण घोषणाएं की हैं। वित्त मंत्री दीया कुमारी ने कहा कि सरका

NP

Thamir·Correspondent·19 Feb 2025· 2 min read

Rajasthan Budget 2025: किसानों के लिए बड़ी घोषणाएं

Rajasthan Budget 2025: किसानों के लिए बड़ी घोषणाएं

राजस्थान सरकार में आज बजट पेश किया गया। उपमुख्यमंत्री और वित्त मंत्री दीया कुमारी ने इसे पेश किया। इस बजट में सरकार ने किसानों के लिए महत्वपूर्ण घोषणाएं की हैं। वित्त मंत्री दीया कुमारी ने कहा कि सरकार 5000 कृषि और लाख घरेलू बिजली कनेक्शन बांटेगी। इसके अलावा, पेयजल की समस्या को दूर करने के लिए 1000 ट्यूबवेल की घोषणा की गई है।

वित्त मंत्री दीया कुमारी ने अपने बजट भाषण में कहा कि सरकार ने गौशालाओं और नंदीशालाओं में सब्सिडी राशि 15 प्रतिशत बढ़ाई गई है। इसके अलावा 1000 पशुधन निरीक्षकों की भर्ती की जाएगी।वहीं फॉरेस्ट डेवलपमेंट के लिए 27,854 करोड़ के ग्रीन बजट की घोषणा की गई है। साथ ही, जो किसान बैल से खेती करेंगे, उन्हें हर साल 30 हजार रुपये की सहायता राशि दी जाएगी।

ये भी पढ़ें - चीनी उत्पादन में 12 प्रतिशत की गिरावट, ISMA का बयान

किसानों के लिए बड़ी घोषणाएं

FPO के 100 सदस्यों को इज़राइल टूर पर भेजा जाएगा।

कृषि आदान और जैविक खेती आदि से जुड़े कार्य किए जाएंगे

1 लाख भूमिहीन किसानों को कृषि उपकरण उपलब्ध कराए जाएंगे।

30 हजार किमी लंबाई में तारबंदी के लिए अनुदान दिया जाएगा।

मिड डे मील में श्री अन्न आधारित उत्पाद दिए जाएंगे।

राजस्थान कृषि विकास योजना में 1350 करोड़ रुपये के कार्य होंगे।

योजना में कृषि की नई तकनीकों पर काम किया जाएगा।

गेहूं की एमएसपी पर बोनस 150 रुपये की दर से बढ़ाया जाएगा।

प्रत्येक जिले में मिलेट्स उत्पाद आउटलेट खोले जाएंगे

प्रधानमंत्री धन धान्य योजना के तहत 50 करोड़ रुपये का प्रावधान किया जाएगा।

2500 रुपये प्रति हेक्टेयर का अनुदान दिया जाएगा।

ग्रीन हाउस-पॉलीहाउस, मल्चिंग के लिए 225 करोड़ रुपये का प्रावधान किया जाएगा।

फसलों की सुरक्षा के लिए 75 हजार किसानों को अनुदान दिया जाएगा।

ड्रोन के माध्यम से 1 लाख हेक्टेयर में नैनो फर्टिलाइजर से छिड़काव किया जाएगा।

5000 कृषकों को राज्य के बाहर भ्रमण पर भेजा जाएगा।

News Potli.
Clip & Share
“

— Rajasthan Budget 2025: किसानों के लिए बड़ी घोषणाएं

newspotli.comIndia's #1 Rural Journalism Platform
agriculturefarmerkheti kisaniNews PotliRajasthan Budget 2025
NP

About the Author

Thamir

Correspondent

सभी लेख देखें
Related Coverage

और पढ़ें

Agribulletin
एग्री बुलेटिन

आलू किसानों को राहत से लेकर यूरिया की कीमत तक, इस हफ्ते की 6 बड़ी खबरें

इस हफ्ते के Agribulletin में किसानों से जुड़ी कई अहम खबरें शामिल हैं। इसमें आलू किसानों को कोल्ड स्टोरेज शुल्क में राहत, यूरिया की कीमत, एथेनॉल उत्पादन, गन्ने में प्लासी बोरर का खतरा, मौसम का हाल और मक्का, गेहूं व तुअर के ताजा बाजार भाव की जानकारी मिलेगी।

News Potli·16 Aug 2026
Agribulletin: नकली बीज-खाद से लेकर सोयाबीन रिसर्च और एथेनॉल नीति तक, जानिए खेती की बड़ी खबरें
एग्री बुलेटिन

Agribulletin: नकली बीज-खाद से लेकर सोयाबीन रिसर्च और एथेनॉल नीति तक, जानिए खेती की बड़ी खबरें

इस हफ्ते के Agribulletin में खेती-किसानी से जुड़ी कई अहम खबरों पर नजर डालेंगे। नकली बीज-खाद की शिकायत की हेल्पलाइन से लेकर Draft Seeds Bill 2025, भारत-अमेरिका की सोयाबीन रिसर्च, अरहर के T2T जीनोम और एथेनॉल नीति के अपडेट जानेंगे। साथ ही अलग-अलग राज्यों की किसान योजनाओं, मंडी भाव, फसल उत्पादन और मॉनसून की ताजा स्थिति की पूरी जानकारी मिलेगी।

Pooja Rai·09 Aug 2026
Agribulletin
एग्री बुलेटिन

MSP घोटाले से PM-Kisan तक, इस हफ्ते की 5 बड़ी कृषि खबरें Agri Bulletin में देखिए

इस हफ्ते के Agribulletin में कृषि जगत की बड़ी खबरें देखिए

Pooja Rai·02 Aug 2026
News Potli

न्यूज़ पोटली

भारत के गाँव और किसान की आवाज़

Platform

  • About Us
  • Our Team
  • Pitch Your Story
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Service

Contact Us

© 2026 News Potli. All rights reserved.

Crafted byBuildRocket LabsBuildRocket Labs