News Potli
न्यूज़ पोटलीभारत के किसानों और गाँवों की आवाज़
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
News Potli
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
Share
WhatsAppFacebookX / Twitter
  1. Home
  2. एग्री बुलेटिन
  3. Rabi Crop: धान, गेहूं और दलहन की बुआई में बढ़ोतरी, तिलहन और मोटे अनाज के रकबे में गिरावट
एग्री बुलेटिन

Rabi Crop: धान, गेहूं और दलहन की बुआई में बढ़ोतरी, तिलहन और मोटे अनाज के रकबे में गिरावट

देशभर में रबी फसलों की बुआई अभी भी जारी है. कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के मुताबिक़ 20 जनवरी 2024 तक रबी फसलों के अंतर्गत बुआई का कुल क्षेत्रफल 640 लाख हेक्टेयर था. वहीं 27 जनवरी 2024 को जारी आंकड़ों

Pooja Rai

Pooja Rai·28 Jan 2025· 3 min read

Rabi Crop: धान, गेहूं और दलहन की बुआई में बढ़ोतरी, तिलहन और मोटे अनाज के रकबे में गिरावट

Rabi Crop: धान, गेहूं और दलहन की बुआई में बढ़ोतरी, तिलहन और मोटे अनाज के रकबे में गिरावट

देशभर में रबी फसलों(Rabi Crop) की बुआई अभी भी जारी है. कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के मुताबिक़ 20 जनवरी 2024 तक रबी फसलों के अंतर्गत बुआई का कुल क्षेत्रफल 640 लाख हेक्टेयर था. वहीं 27 जनवरी 2024 को जारी आंकड़ों के मुताबिक़ अभी तक रबी फसल की बुआई 655.88 लाख हेक्टेयर से अधिक में हो चुकी है. मतलब एक सप्ताह में लगभग 15 लाख हेक्टेयर की बुआई हुई है. जारी आंकड़े में कहा गया है कि पिछले साल की इसी अवधि के दौरान 139.29 लाख हेक्टेयर की तुलना में इस साल लगभग 142.49 लाख हेक्टेयर में दलहन की खेती की गई. श्री अन्न और मोटे अनाज के अंतर्गत 55.67 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में खेती की गई.

इसमें बताया गया है कि पिछले साल इसी अवधि में 315 लाख हेक्टेयर में गेहूं की बुआई हुई थी जबकि इस साल 324 लाख हेक्टेयर से अधिक रकबा पहुंच चुका है. इसी तरह पिछले साल इस अवधि में 30 लाख हेक्टेयर में धान की रोपाई की गई थी जबकि इस साल यह क्षेत्र 35 लाख हेक्टेयर से अधिक है. पिछले साल धान का रकबा 139 लाख हेक्टेयर था जो इस साल अभी तक बढ़कर 142 लाख हेक्टेयर हो गया है. पिछले साल चने का रकबा लगभग 96 लाख हेक्टेयर था जो इस बार बढ़कर 99 लाख हेक्टेयर के आसपास है.

ये भी पढ़ें - नहर की मरम्मत के लिए सरकार दें रही सब्सिडी, तरीका भी जान लीजिए

तिलहन और मोटे अनाज में गिरावट
इस साल अभी तक 55.67 लाख हेक्टेयर में श्री अन्न और मोटे अनाजों की बुआई हुई है जबकि पिछले साल इसी अवधि में 55.89 लाख हेक्टेयर में बुआई हुई थी. पिछले साल ज्वार बाजरे की बुआई लगभग 27 लाख हेक्टेयर में हुई थी जबकि इस साल 24 लाख हेक्टेयर के करीब है. रागी की बुआई में थोड़ी वृद्धि है. मक्का के रकबे में बड़ा उछाल देखा जा रहा है जबकि जौ में हल्की गिरावट है.

वहीं तिलहन में रेपसीड और सरसों की बुआई में गिरावट दर्ज की गई है. पिछले साल इसी अवधि में 102 लाख हेक्टेयर में तिलहन की बुआई की गई थी जबकि इस साल इसका रकबा 98 लाख हेक्टेयर ही पहुंचा है.
देखें सभी फसलों की बुआई के आंकड़े..

क्रमसख्या फसलेंसामान्य क्षेत्र (डीईएस)(2018-19 -2022-23) बोया गया क्षेत्र

वर्तमान वर्ष 2024-25पिछला वर्ष 2023-24

1गेहूँ 312.35324.38315.63

2चावल 42.0235.1530.38

3दालें 140.44142.49139.29

कचना 100.9998.5595.87

खमसूर 15.1317.4317.76

गमटर 6.508.948.98

घकुल्थी1.983.133.13

ङउड़द की दाल 6.155.605.12

चमूंग की दाल 1.441.271.08

छलैथिरस/ लतरी 2.793.123.32

जअन्य दालें5.464.454.04

4 श्री अन्न एवं मोटे अनाज53.4655.6755.89

कज्वारबाजरे 24.3724.3526.60

खबाजरा0.370.140.17

गरागीछोटे बाजरा 0.740.730.68

घछोटा बाजरा0.150.160.00

ङमक्काजौ 22.1123.6721.75

चजौ 5.726.626.70

5तिलहनरेपसीड और सरसों87.0298.18102.52

करेपसीड और सरसों79.1689.3093.73

खमूंगफली3.823.653.42

गकुसुम0.720.710.77

घसूरजमुखी0.810.740.43

ङतिल0.580.340.52

चअलसी1.933.073.32

छअन्य तिलहन0.000.380.34

कुल635.30655.88643.72

ये देखें -

News Potli.
Clip & Share
“

— Rabi Crop: धान, गेहूं और दलहन की बुआई में बढ़ोतरी, तिलहन और मोटे अनाज के रकबे में गिरावट

newspotli.comIndia's #1 Rural Journalism Platform
agriculture newskheti kisanimustard farmingNews Potlirabi cropwheat cropखेती किसानी
Pooja Rai

About the Author

Pooja Rai

सभी लेख देखें
Related Coverage

और पढ़ें

Agribulletin
एग्री बुलेटिन

आलू किसानों को राहत से लेकर यूरिया की कीमत तक, इस हफ्ते की 6 बड़ी खबरें

इस हफ्ते के Agribulletin में किसानों से जुड़ी कई अहम खबरें शामिल हैं। इसमें आलू किसानों को कोल्ड स्टोरेज शुल्क में राहत, यूरिया की कीमत, एथेनॉल उत्पादन, गन्ने में प्लासी बोरर का खतरा, मौसम का हाल और मक्का, गेहूं व तुअर के ताजा बाजार भाव की जानकारी मिलेगी।

News Potli·16 Aug 2026
Agribulletin: नकली बीज-खाद से लेकर सोयाबीन रिसर्च और एथेनॉल नीति तक, जानिए खेती की बड़ी खबरें
एग्री बुलेटिन

Agribulletin: नकली बीज-खाद से लेकर सोयाबीन रिसर्च और एथेनॉल नीति तक, जानिए खेती की बड़ी खबरें

इस हफ्ते के Agribulletin में खेती-किसानी से जुड़ी कई अहम खबरों पर नजर डालेंगे। नकली बीज-खाद की शिकायत की हेल्पलाइन से लेकर Draft Seeds Bill 2025, भारत-अमेरिका की सोयाबीन रिसर्च, अरहर के T2T जीनोम और एथेनॉल नीति के अपडेट जानेंगे। साथ ही अलग-अलग राज्यों की किसान योजनाओं, मंडी भाव, फसल उत्पादन और मॉनसून की ताजा स्थिति की पूरी जानकारी मिलेगी।

Pooja Rai·09 Aug 2026
Agribulletin
एग्री बुलेटिन

MSP घोटाले से PM-Kisan तक, इस हफ्ते की 5 बड़ी कृषि खबरें Agri Bulletin में देखिए

इस हफ्ते के Agribulletin में कृषि जगत की बड़ी खबरें देखिए

Pooja Rai·02 Aug 2026
News Potli

न्यूज़ पोटली

भारत के गाँव और किसान की आवाज़

Platform

  • About Us
  • Our Team
  • Pitch Your Story
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Service

Contact Us

© 2026 News Potli. All rights reserved.

Crafted byBuildRocket LabsBuildRocket Labs