News Potli
न्यूज़ पोटलीभारत के किसानों और गाँवों की आवाज़
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
News Potli
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
Share
WhatsAppFacebookX / Twitter
  1. Home
  2. एग्री बुलेटिन
  3. Pusa Krishi Vigyan Mela 2025 : किसानों को मिलेगी उन्नत कृषि तकनीकों की जानकारी
एग्री बुलेटिन

Pusa Krishi Vigyan Mela 2025 : किसानों को मिलेगी उन्नत कृषि तकनीकों की जानकारी

दिल्ली। भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान (पूसा) द्वारा आयोजित Pusa Krishi Vigyan Mela 2025 22 से 24 फरवरी तक आयोजित किया जा रहा है। आज इस मेले का शुभारंभ कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के ने किया । इस मेले

NP

Thamir·Correspondent·22 Feb 2025· 2 min read

Pusa Krishi Vigyan Mela 2025 : किसानों को मिलेगी उन्नत कृषि तकनीकों की जानकारी

Pusa Krishi Vigyan Mela 2025 : किसानों को मिलेगी उन्नत कृषि तकनीकों की जानकारी

दिल्ली। भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान (पूसा) द्वारा आयोजित Pusa Krishi Vigyan Mela 2025 22 से 24 फरवरी तक आयोजित किया जा रहा है। आज इस मेले का शुभारंभ कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के ने किया । इस मेले में देशभर से लगभग एक लाख से अधिक किसान, उद्यमी, अधिकारी, छात्र और अन्य संबंधित लोग हिस्सा लेंगे।

ये भी पढ़ें - उत्तराखंड में भूमि कानून में संशोधन, राज्य से बाहर के लोग नहीं खरीद सकेंगे कृषि भूमि

इस कृषि मेले में कृषि वैज्ञानिकों द्वारा विकसित अत्याधुनिक कृषि तकनीकों का प्रदर्शन किया जाएगा, जिसमें किसानों को नवीनतम कृषि विधियों से परिचित कराया जाएगा। इसके अलावा, मेले में जलवायु अनुकूल कृषि, फसल विविधीकरण, डिजिटल कृषि, और युवा एवं महिला उद्यमिता जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विशेष सेमिनार और तकनीकी सत्र आयोजित किए जाएंगे।

ये भी पढ़ें - कृषि विभाग बिहार ने मक्का के फसल में लगने वाले रोगों से बचाव के लिए दिया सुझाव

ये मेला किसानों के लिए एक सुनहरा अवसर साबित होगा, जिसमें उन्हें नई तकनीकों, उन्नत किस्मों और कृषि के विकास के लिए जरूरी संसाधनों के बारे में जानकारी दी जाएगी। यह मेला भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान (आईएआरआई) के मेले ग्राउंड, नई दिल्ली में आयोजित किया जाएगा, जहां किसान और अन्य लोग विभिन्न कृषि उत्पादों और तकनीकों के बारे में जान सकेंगे।

हर साल की तरह, इस बार भी किसानों को उनके कृषि क्षेत्र में किए गए योगदान के लिए सम्मानित किया जाएगा। पूसा संस्थान द्वारा विकसित उन्नत किस्मों के बीजों की बिक्री भी मेले में होगी, जिससे किसान उच्च गुणवत्ता वाले बीज खरीद सकेंगे। साथ ही, कृषि विशेषज्ञ किसानों से सीधा संवाद करेंगे और उन्हें कृषि संबंधित तकनीकी सलाह भी प्रदान करेंगे।

News Potli.
Clip & Share
“

— Pusa Krishi Vigyan Mela 2025 : किसानों को मिलेगी उन्नत कृषि तकनीकों की जानकारी

newspotli.comIndia's #1 Rural Journalism Platform
kheti kisaniNews PotliPusa Krishi Vigyan Mela 2025
NP

About the Author

Thamir

Correspondent

सभी लेख देखें
Related Coverage

और पढ़ें

Agribulletin
एग्री बुलेटिन

आलू किसानों को राहत से लेकर यूरिया की कीमत तक, इस हफ्ते की 6 बड़ी खबरें

इस हफ्ते के Agribulletin में किसानों से जुड़ी कई अहम खबरें शामिल हैं। इसमें आलू किसानों को कोल्ड स्टोरेज शुल्क में राहत, यूरिया की कीमत, एथेनॉल उत्पादन, गन्ने में प्लासी बोरर का खतरा, मौसम का हाल और मक्का, गेहूं व तुअर के ताजा बाजार भाव की जानकारी मिलेगी।

News Potli·16 Aug 2026
Agribulletin: नकली बीज-खाद से लेकर सोयाबीन रिसर्च और एथेनॉल नीति तक, जानिए खेती की बड़ी खबरें
एग्री बुलेटिन

Agribulletin: नकली बीज-खाद से लेकर सोयाबीन रिसर्च और एथेनॉल नीति तक, जानिए खेती की बड़ी खबरें

इस हफ्ते के Agribulletin में खेती-किसानी से जुड़ी कई अहम खबरों पर नजर डालेंगे। नकली बीज-खाद की शिकायत की हेल्पलाइन से लेकर Draft Seeds Bill 2025, भारत-अमेरिका की सोयाबीन रिसर्च, अरहर के T2T जीनोम और एथेनॉल नीति के अपडेट जानेंगे। साथ ही अलग-अलग राज्यों की किसान योजनाओं, मंडी भाव, फसल उत्पादन और मॉनसून की ताजा स्थिति की पूरी जानकारी मिलेगी।

Pooja Rai·09 Aug 2026
Agribulletin
एग्री बुलेटिन

MSP घोटाले से PM-Kisan तक, इस हफ्ते की 5 बड़ी कृषि खबरें Agri Bulletin में देखिए

इस हफ्ते के Agribulletin में कृषि जगत की बड़ी खबरें देखिए

Pooja Rai·02 Aug 2026
News Potli

न्यूज़ पोटली

भारत के गाँव और किसान की आवाज़

Platform

  • About Us
  • Our Team
  • Pitch Your Story
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Service

Contact Us

© 2026 News Potli. All rights reserved.

Crafted byBuildRocket LabsBuildRocket Labs